Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा इस वक्त की बड़ी खबर आगरा जनपद के जैतपुर कला ब्लॉक से सामने आ रही है, जहां एक महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, जो एफएलसीआरपी एकता प्रेरणा क्लस्टर से जुड़ी हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड जैतपुर कला के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
इटावा एक्सप्रेस etawah express
महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा इस वक्त की बड़ी खबर आगरा जनपद के जैतपुर कला ब्लॉक से सामने आ रही है, जहां एक महिला क्लस्टर कर्मचारी ने ब्लॉक मिशन मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय जाकर तहसीदार को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ता प्रेमलता, जो एफएलसीआरपी एकता प्रेरणा क्लस्टर से जुड़ी हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड जैतपुर कला के ब्लॉक मिशन मैनेजर अमित गुप्ता द्वारा महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया जाता है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत सितंबर तक छात्रसंघ चुनाव होने की सम्भावना भिंड। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा छात्रसंघ गठन की प्रक्रिया सितंबर 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद एनएसयूआई ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की जीत बताया। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिंह तोमर ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि न्यायालय की पहल से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलेगा। अंकित तोमर ने राज्य सरकार से मांग की कि उच्च न्यायालय के निर्देश और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुरूप बिना देरी विस्तृत चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से कराए जाएं ताकि प्रत्येक नियमित छात्र अपने प्रतिनिधि का सीधे चुनाव कर सके। उनका कहना था कि छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है इसलिए चुनाव निष्पक्ष पारदर्शी और व्यापक छात्र सहभागिता के साथ होने चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई नहीं करती या प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से पीछे हटती है तो एनएसयूआई प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।प्रेसवार्ता में कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया ने छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्र आंदोलनों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। वहीं कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नए नेतृत्व को उभरने का अवसर देते हैं और राजनीति में आने वाले युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ चुनाव लंबे समय से नहीं कराए जाने से युवाओं का लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हुआ है।1
- व्यापारियों ने मोक्षधाम परिसर में किया वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का लिया संकल्प अजीतमल । पर्यावरण संरक्षण और नगर को हराभरा बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कस्बा बाबरपुर स्थित मोक्षधाम परिसर में स्थानीय व्यापार मंडल के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों एवं समाजसेवियों ने फलदार, छायादार एवं पुष्प देने वाले दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में पीपल, बरगद, आंवला, हरसिंगार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। व्यापारियों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वृक्षारोपण के दौरान पंडित शिवराम शुक्ला ने विधि-विधान से पौधरोपण कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए ये पौधे सदैव हरे-भरे रहें और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध व स्वच्छ वातावरण प्रदान करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव पोरवाल ने कहा कि नगर को हरित बनाने की यह मुहिम प्रथम चरण में मोक्षधाम परिसर से शुरू की गई है। आगामी दिनों में बाबरपुर कस्बे के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की कि प्रत्येक परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। प्रेस क्लब अजीतमल के अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने पीपल का पौधा रोपित करते हुए कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पीपल सहित अन्य छायादार एवं ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और इनके संरक्षण के बिना पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं हराभरा बनाना केवल प्रशासन का ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल वरिष्ठ संरक्षक नादान वर्मा, अध्यक्ष संजीव पोरवाल, सुनील मिश्रा, सतीश चौहान, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता, सुनील कुमार, आकाश कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मोक्षधाम परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए तथा उनकी नियमित देखभाल कर परिसर को सदैव स्वच्छ, हराभरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।1
- भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा। भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिंड सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह होंगे। समारोह में समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी और समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी वीरेंद्र शिवहरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की।1
- मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है भाभी के साथ अवैध संबंध पति पर भाभी से अवैध संबंध का आरोप, विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध हैं। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पति, जेठ और देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी थाना स्तर पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ध्यान दें कि ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। महिला न्याय पाने के लिए दर दर भटक रही है देखते हैं प्रशासन क्या कार्यवाही करता है वाइट,पीड़ित महिला की मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- ओछा क्षेत्र में खाद्य विभाग की टीम ने आटा फैक्ट्री पर की छापेमार कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद द्वितीय डॉक्टर श्वेता सैनी के निर्देशन में ज्योति खुड़िया में संचालित अजीत कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार की आटा फैक्ट्री में छापे मार कार्रवाई की। जिसमें 43 बोरी हानिकारक टेलकम पाउडर मिला। जिसको खाद विभाग की टीम ने जप्त करते हुए आटे का नमूना लिया। ओर फैक्ट्री को सीज करते हुए FIR कराने का काम किया है।1
- indiatvnews E20 के मुद्दे पर राहुल गांधी बोले- "दाल में काला नहीं, दाल ही काली है..." indiatvnews E20 के मुद्दे पर राहुल गांधी बोले- "दाल में काला नहीं, दाल ही काली है..."1
- मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार को sp गणेश प्रसाद शाह के निर्देसानुसार महिला थाने में होता है परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन, एक दंपति की कराई गई विदाई मैनपुरी पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी । पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह के निर्देशानुसार महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार की भांति परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए आए दंपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी संवाद के माध्यम से समझौते का प्रयास किया गया। आज आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में कुल 20 नई फाइलों तथा 1 फॉलोअप प्रकरण पर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र के सदस्यों की कड़ी मेहनत और समझाइश के परिणामस्वरूप एक दंपति के बीच समझौता कराया गया, जिसके बाद दोनों को खुशी-खुशी विदा किया गया। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुनते हैं, उन्हें समझाते हैं और आपसी सहमति बनने पर रिश्तों को फिर से जोड़ने का प्रयास करते हैं। इस पहल से कई टूटते परिवारों को नया जीवन मिल रहा है। बाइट: परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य आराधना गुप्ता। मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- महलई में वृद्धा का शव फंदे पर लटका मिला: बेटी ने तीन भाभियों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच कर रही महलई में वृद्धा का शव फंदे पर लटका मिला: बेटी ने तीन भाभियों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच कर रही जसवंतनगर के ग्राम महलई में लगभग 70 वर्षीय लज्जावती पत्नी स्वर्गीय भगवानदास का शव शुक्रवार को उनके घर की छत पर बने कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि लज्जावती अपने बड़े पुत्र अजय कुमार के साथ उसी मकान में रहती थीं। उनके अन्य दो पुत्र विजय कुमार और राजकुमार के मकान सामने अलग बने हुए हैं। शुक्रवार को उनका शव मकान की छत पर लगे लोहे के पाइप से साड़ी के फंदे पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की बेटी अनीता देवी ने अपनी तीनों भाभियों सुनीता देवी, तारा देवी और सुधा देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। अनीता देवी का कहना है कि परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, और इसी विवाद के चलते उनकी मां की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। वहीं, मृतका के बड़े पुत्र अजय कुमार ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि घटना के समय घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थीं, जबकि अन्य दोनों भाइयों की पत्नियां अपने-अपने अलग मकानों में थीं। अजय कुमार ने बहन द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1