logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्ज़ापुर: बागजोरावर में ऐतिहासिक दंगल संपन्न, नेपाल के थापा और राजस्थान के कटप्पा में हुई मुख्य भिड़ंत।

1 hr ago
user_मेट्रो संदेश न्यूज़
मेट्रो संदेश न्यूज़
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मिर्ज़ापुर: बागजोरावर में ऐतिहासिक दंगल संपन्न, नेपाल के थापा और राजस्थान के कटप्पा में हुई मुख्य भिड़ंत।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौशाला या गौ-हत्या केंद्र? केवली में भूख से तड़प कर मर रही हैं गौ माताएं, चरही में एक दाना भूसा नहीं गौशाला या गौ-हत्या केंद्र? केवली में भूख से तड़प कर मर रही हैं गौ माताएं, चरही में एक दाना भूसा नहीं 1. घोरावल के केवली गौशाला का सच - जिंदा गायें कीचड़ में धंसी, मरी गायों पर पड़ा है पर्दा 2. गौ-रक्षा योजना की खुली पोल - केवली गौशाला में बेजुबान पुकार रहे हैं 'चारा दे दो' घोरावल, सोनभद्र। प्रदेश सरकार जहाँ गौ-माता की रक्षा को अपनी सबसे महत्वपूर्ण योजना बताती है, वहीं घोरावल ब्लॉक के केवली गांव स्थित सरकारी गौशाला में हकीकत रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। यहां का नजारा देखकर कोई भी इसे गौशाला नहीं, बल्कि गौ-हत्या केंद्र कहेगा। आज ' टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो दृश्य बेहद हृदय विदारक था। आरोप है कि जिम्मेदार लोगों द्वारा पहले गेट तक नहीं खोला जा रहा था और प्रवेश रोकने का प्रयास किया गया। मौके पर जो दिखा, वह सरकारी दावों की पोल खोलता है - 1. चरही पूरी तरह खाली: शुरू से आखिर तक पूरी नांद / चरही में एक दाना भूसा, एक तिनका चारा तक नहीं था। सैकड़ों गायें भूख से बिलखती, कांपती हुई चरही की ओर टकटकी लगाए खड़ी थीं। 2. जिंदा गायें कीचड़ में धंसी: पूरे शेड में गायें घुटने भर कीचड़, गोबर और पानी में फंसी हैं। कई गायें इतनी कमजोर हैं कि गोबर में धंस गई हैं, उठने की स्थिति में नहीं हैं। कई बछड़े कीचड़ में गिरे पड़े हैं। 3. कई दिनों से मरी गायें पड़ी हैं: गौशाला परिसर में कई जगह मृत गौवंश पड़े मिले। एक बछिया पर हरे रंग की त्रिपाल डालकर ढका गया था, तो दो-तीन शव खुले में कीचड़-पानी में पड़े सड़ रहे हैं। दुर्गंध से आसपास रहना मुश्किल है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई गायें कई दिन पहले ही मर चुकी हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि गायें रोती-बिलखती हुई मानो सरकार और जनप्रतिनिधियों से पुकार रही हैं - "हमें चारा दे दो"। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति आज की नहीं है, महीनों से गौवंश को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है। गौ-सेवा के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार गौ-संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये का बजट दे रही है तो वह पैसा जा कहां रहा है? गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाले जिम्मेदार अधिकारी आखिर आंखें मूंदे क्यों बैठे हैं? जिला प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर केवली गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, मृत गौवंश का सम्मानजनक निस्तारण कराया जाए, दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बेजुबान गौवंश के लिए तत्काल भूसे-चारे, पानी और पशु चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    4
    गौशाला या गौ-हत्या केंद्र? केवली में भूख से तड़प कर मर रही हैं गौ माताएं, चरही में एक दाना भूसा नहीं
गौशाला या गौ-हत्या केंद्र? केवली में भूख से तड़प कर मर रही हैं गौ माताएं, चरही में एक दाना भूसा नहीं
1. घोरावल के केवली गौशाला का सच - जिंदा गायें कीचड़ में धंसी, मरी गायों पर पड़ा है पर्दा 2. गौ-रक्षा योजना की खुली पोल - केवली गौशाला में बेजुबान पुकार रहे हैं 'चारा दे दो' 
घोरावल, सोनभद्र।
प्रदेश सरकार जहाँ गौ-माता की रक्षा को अपनी सबसे महत्वपूर्ण योजना बताती है, वहीं घोरावल ब्लॉक के केवली गांव स्थित सरकारी गौशाला में हकीकत रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। यहां का नजारा देखकर कोई भी इसे गौशाला नहीं, बल्कि गौ-हत्या केंद्र कहेगा।
आज ' टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो दृश्य बेहद हृदय विदारक था। आरोप है कि जिम्मेदार लोगों द्वारा पहले गेट तक नहीं खोला जा रहा था और प्रवेश रोकने का प्रयास किया गया।
मौके पर जो दिखा, वह सरकारी दावों की पोल खोलता है -
1. चरही पूरी तरह खाली: शुरू से आखिर तक पूरी नांद / चरही में एक दाना भूसा, एक तिनका चारा तक नहीं था। सैकड़ों गायें भूख से बिलखती, कांपती हुई चरही की ओर टकटकी लगाए खड़ी थीं।
2. जिंदा गायें कीचड़ में धंसी: पूरे शेड में गायें घुटने भर कीचड़, गोबर और पानी में फंसी हैं। कई गायें इतनी कमजोर हैं कि गोबर में धंस गई हैं, उठने की स्थिति में नहीं हैं। कई बछड़े कीचड़ में गिरे पड़े हैं।
3. कई दिनों से मरी गायें पड़ी हैं: गौशाला परिसर में कई जगह मृत गौवंश पड़े मिले। एक बछिया पर हरे रंग की त्रिपाल डालकर ढका गया था, तो दो-तीन शव खुले में कीचड़-पानी में पड़े सड़ रहे हैं। दुर्गंध से आसपास रहना मुश्किल है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई गायें कई दिन पहले ही मर चुकी हैं।
वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि गायें रोती-बिलखती हुई मानो सरकार और जनप्रतिनिधियों से पुकार रही हैं - "हमें चारा दे दो"।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति आज की नहीं है, महीनों से गौवंश को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा है। गौ-सेवा के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सरकार गौ-संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये का बजट दे रही है तो वह पैसा जा कहां रहा है? गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाले जिम्मेदार अधिकारी आखिर आंखें मूंदे क्यों बैठे हैं?
जिला प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेकर केवली गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, मृत गौवंश का सम्मानजनक निस्तारण कराया जाए, दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और बेजुबान गौवंश के लिए तत्काल भूसे-चारे, पानी और पशु चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
    user_Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Www.rudrakiawaaz.com9956936240
    Newspaper advertising department मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्ज़ापुर: बागजोरावर में ऐतिहासिक दंगल संपन्न, नेपाल के थापा और राजस्थान के कटप्पा में हुई मुख्य भिड़ंत।
    1
    मिर्ज़ापुर: बागजोरावर में ऐतिहासिक दंगल संपन्न, नेपाल के थापा और राजस्थान के कटप्पा में हुई मुख्य भिड़ंत।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भगत सिंह पार्क की बदहाली पर छात्र नेताओं ने जताया आक्रोश, सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन मिर्ज़ापुर। सिविल लाइन स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क की बदहाली एवं पार्क परिसर के आसपास बने नशे के माहौल को लेकर छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उनकी जन्मतिथि गलत अंकित है, जो शहीद भगत सिंह के सम्मान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ गंभीर लापरवाही का विषय है। इससे भी अधिक चिंताजनक स्थिति यह है कि प्रतिमा के आसपास शराब की दुकान तथा चिकन-चकना की दुकानें संचालित होने के कारण क्षेत्र में नशा करने वालों का जमावड़ा बना रहता है। जिस स्थान पर देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित है, उसी स्थान के आसपास नशे का माहौल आखिर क्यों? इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी एवं KBPG कॉलेज के छात्र नेता श्रेयस पांडेय द्वारा सोमवार को शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। छात्र नेताओं की मांग है कि भगत सिंह जी की प्रतिमा पर अंकित जन्मतिथि तत्काल सही कराई जाए, पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आसपास संचालित शराब की दुकान और अन्य गतिविधियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह के सम्मान और सार्वजनिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए है। यदि ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो छात्र नेताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं के साथ मिलकर बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। शहीदों के सम्मान से समझौता नहीं होगा। भगत सिंह की प्रतिमा की गरिमा और पार्क का सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।
    1
    भगत सिंह पार्क की बदहाली पर छात्र नेताओं ने जताया आक्रोश, सोमवार को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

मिर्ज़ापुर। सिविल लाइन स्थित शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पार्क की बदहाली एवं पार्क परिसर के आसपास बने नशे के माहौल को लेकर छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पार्क में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर उनकी जन्मतिथि गलत अंकित है, जो शहीद भगत सिंह के सम्मान और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ गंभीर लापरवाही का विषय है। इससे भी अधिक चिंताजनक स्थिति यह है कि प्रतिमा के आसपास शराब की दुकान तथा चिकन-चकना की दुकानें संचालित होने के कारण क्षेत्र में नशा करने वालों का जमावड़ा बना रहता है।

जिस स्थान पर देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित है, उसी स्थान के आसपास नशे का माहौल आखिर क्यों?

इस पूरे मामले को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता दिव्यांश अवस्थी एवं KBPG कॉलेज के छात्र नेता श्रेयस पांडेय द्वारा  सोमवार को शहीद भगत सिंह के जन्मोत्सव पर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

छात्र नेताओं की मांग है कि भगत सिंह जी की प्रतिमा पर अंकित जन्मतिथि तत्काल सही कराई जाए, पार्क की साफ-सफाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आसपास संचालित शराब की दुकान और अन्य गतिविधियों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

छात्र नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि शहीद भगत सिंह के सम्मान और सार्वजनिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए है।

यदि ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो छात्र नेताओं द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं के साथ मिलकर बड़ा लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

शहीदों के सम्मान से समझौता नहीं होगा।
भगत सिंह की प्रतिमा की गरिमा और पार्क का सम्मान हर हाल में सुनिश्चित होना चाहिए।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण 
नवरात्र मेला के तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल क्षेत्र का किया निरीक्षण
कोतवाली रोड पर स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय का भी किया गया निरीक्षण
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- मां विन्ध्यवासिनी देवी विन्ध्याचल के धाम मे 11 अक्टूबर 2026 लगने वाले नव दिवसीय नवरात्र मेला की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विन्ध्याचल में भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को तैयारियों के दृष्टिगत कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कोतवाली रोड, विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर परिसर, पुरानी वी०आई०पी० रोड, पक्का घाट मार्ग आदि का निरीक्षण कर बेहतर साफ सफाई, बैरीकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मार्गो पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने आदि के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों अथवा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर, विन्ध्य प्राधिकरण को तत्काल कार्य प्रारम्भ कर ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विन्ध्याचल के गलियों व प्रमुख मार्गो में दुकानदारों के पन्नी आदि बांध कर व फुटपाथ पर दुकान लगाए गए है उन्हें अतिक्रमण हटाने हेतु नोटिस भेजकर चेताया जाए। ससमय अतिक्रमण न हटाए जाने पर सम्बन्धित दुकानदार जुर्माना भी लगाया जाएगा। थाना प्रभारी विन्ध्याचल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि विन्ध्याचल, कालीखोह व अष्टभुजा पर जाने वाले मार्गो पर स्वंय भ्रमण कर अतिक्रमण हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि घाटो पर दर्शनार्थियों के स्नान हेतु बैरीकेटिंग व प्रकाश व्यवस्था व अस्थायी शौचालय ससमय पूर्ण करा लिया जाए। इस अवसर नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल, परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर: सुशीला देवी ने जमीन कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवरी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी जयप्रकाश ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सुशीला देवी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मिर्जापुर: सुशीला देवी ने जमीन कब्जे व मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवरी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी जयप्रकाश ने जमीन पर कब्जे के प्रयास, मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। सुशीला देवी ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी विपक्षी पक्ष का समर्थन करने और शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मीरजापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व औषधि वितरक दिवस, समयबद्ध पदोन्नति की उठी मांग *फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सा भंडार गृह में हुआ आयोजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश* मीरजापुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस चिकित्सा भंडार गृह में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में जनपद भर के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। मरीजों तक सही औषधि पहुंचाने के साथ ही उनके उचित उपयोग की जानकारी देना भी उनकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एक स्वर में मांग उठाई गई कि समयबद्ध पदोन्नति लाभ समय पर दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान आवश्यक है। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय लाल दुबे तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिशन के अध्यक्ष उदयभान जायसवाल ने की। अध्यक्षों ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि अधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेगा। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसीएमओ डॉ0 सुदीप सिंह ने औषधि वितरकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने में औषधि वितरकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के पश्चात सभी फार्मासिस्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कीर्ति कुमार मिश्र का माल्यार्पण किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ0 कीर्ति कुमार मिश्र ने औषधि वितरकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राम आशीष पांडेय, संप्रेक्षक सुरेंद्र चौरसिया, अशोक दुबे, सुनील त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, विनोद पांडे, संजय गुप्ता उपस्थित रहे।
    1
    मीरजापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व औषधि वितरक दिवस, समयबद्ध पदोन्नति की उठी मांग
*फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सा भंडार गृह में हुआ आयोजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश*
मीरजापुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस चिकित्सा भंडार गृह में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में जनपद भर के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। मरीजों तक सही औषधि पहुंचाने के साथ ही उनके उचित उपयोग की जानकारी देना भी उनकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एक स्वर में मांग उठाई गई कि समयबद्ध पदोन्नति लाभ समय पर दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान आवश्यक है।
कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष विजय लाल दुबे तथा डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिशन के अध्यक्ष उदयभान जायसवाल ने की। अध्यक्षों ने संगठन की एकता पर बल देते हुए कहा कि अधिकारों के लिए सामूहिक प्रयास जारी रहेगा।
मुख्य अतिथि के रूप में पधारे एसीएमओ डॉ0 सुदीप सिंह ने औषधि वितरकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ बनाने में औषधि वितरकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के पश्चात सभी फार्मासिस्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कीर्ति कुमार मिश्र का माल्यार्पण किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ0 कीर्ति कुमार मिश्र ने औषधि वितरकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संगठन मंत्री राम आशीष पांडेय, संप्रेक्षक सुरेंद्र चौरसिया, अशोक दुबे, सुनील त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, विनोद पांडे, संजय गुप्ता उपस्थित रहे।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: कांग्रेस प्रभारी वरुण चौधरी बोले- 'भाजपा सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या'।
    1
    मिर्ज़ापुर: कांग्रेस प्रभारी वरुण चौधरी बोले- 'भाजपा सरकार कर रही है लोकतंत्र की हत्या'।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *सिटी कोतवाली के सामने तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने रखी नींव* मीरजापुर। सिटी कोतवाली के सामने प्रस्तावित तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया।बता दे प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बन जाने के बाद नगरवासियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के आवश्यक सामान उपलब्ध हो सकेंगे।इससे लोगों को खरीदारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी और नगर में व्यवस्थित बाजार की सुविधा भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा होने के बाद यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें संचालित होंगी, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।आज इसकी विधिवत पूजन अर्चन के बाद नीव रखी गई है, निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर भी जोर दिया गया है।जिससे नगर जनता इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लाभ उठा सकेगी।इस मौके पर नगर पालिका के सभासद दुर्गा प्रसाद यादव,सभासदपति किशन कसेरा,सीएंडडीयस उत्तर प्रदेश जलनिगम, ठेकेदार रविंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    1
    *सिटी कोतवाली के सामने तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने रखी नींव*

मीरजापुर। सिटी कोतवाली के सामने प्रस्तावित तीन मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया।बता दे प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बन जाने के बाद नगरवासियों को एक ही स्थान पर सभी प्रकार के आवश्यक सामान उपलब्ध हो सकेंगे।इससे लोगों को खरीदारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी और नगर में व्यवस्थित बाजार की सुविधा भी मिलेगी।उन्होंने कहा कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा होने के बाद यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें संचालित होंगी, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।आज इसकी विधिवत पूजन अर्चन के बाद नीव रखी गई है, निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर भी जोर दिया गया है।जिससे नगर जनता इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लाभ उठा सकेगी।इस मौके पर नगर पालिका के सभासद दुर्गा प्रसाद यादव,सभासदपति किशन कसेरा,सीएंडडीयस उत्तर प्रदेश जलनिगम, ठेकेदार रविंद्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का दिया निर्देश जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    3
    जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं निस्तारण के दिए गए निर्देश 
जिलाधिकारी ने थाना विन्ध्याचल में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर
निस्तारण का दिया निर्देश
जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित कर सुनी गई समस्याएं
मीरजापुर 26 सितम्बर 2026- जन समस्याओं विशेषकर राजस्व मामलों के निस्तारण के दृष्टिगत जनपद के सभी तहसीलों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने थाना विन्ध्याचल में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना। एक-एक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व मामलों व जमीन पैमाइश के मामलों मे पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर निर्देशित किया कि मौके पर जाकर दोनों पक्षों की उपस्थिति में मामले का निस्तारण सुनिश्चित कराएं तथा निस्तारणोपरान्त यदि दोनों पक्ष संतुष्ट हो ता उनसे संतुष्टि होने का हस्ताक्षर भी कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस, आई०जी०आर०एस० व अन्य माध्यमों से प्राप्त जन शिकायतों का प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि फरियादियों को अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी विन्ध्याचल के अलावा अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहें।
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.