*मैहर पुलिस अलर्ट मोड़ पर, प्रयागराज वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों क़ो सतना चित्रकूट की तरफ किया जा रहा डायवर्ट* मैहर। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा रीवा बायपास मार्ग पर बने नए ब्रिज में गंभीर तकनीकी खामी सामने आने के बाद बड़ा निर्णय लिया गया है। निरीक्षण के दौरान ब्रिज के पियर कैप में दरार (क्रैक) पाए जाने पर सुरक्षा के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर 30 दिनों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार, एनएच-30 स्थित रीवा बायपास के चेनज 7+560 पर निर्मित इस ब्रिज का 31 मार्च 2026 को निरीक्षण किया गया था। जांच में सामने आया कि ब्रिज के पियर कैप में आई दरार संरचना की मजबूती को प्रभावित कर सकती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वैकल्पिक मार्ग तय यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं— बेला से सिलपरा होते हुए रीवा रिंग रोड बेला से गोविंदगढ़ होते हुए रीवा रिंग रोड शहर के भीतर पुराना एनएच-07 मार्ग प्रशासन के निर्देश एमपीआरडीसी ने संबंधित विभागों, ठेकेदार एजेंसी और जिला प्रशासन को तत्काल मरम्मत कार्य और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए तय मार्गों का ही उपयोग करें। सवालों के घेरे में निर्माण गुणवत्ता ब्रिज के निर्माण के कुछ समय बाद ही दरार सामने आने से निर्माण गुणवत्ता और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, समय रहते एहतियात बरतते हुए बड़ा हादसा टालने का प्रयास किया गया है। उसी दिशा निर्देश के चलते मैहर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है जिसके चलते सतना बाईपास रोड में सभी भारी वाहनों को सतना चित्रकूट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है जिससे यातायत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे

- Post by Neeraj Ravi1
- उचेहरा- तहसील क्षेत्र अंतर्गत इचौल टोल प्लाजा के समीप स्थित ड्रीम्स वैली पब्लिक स्कूल मे आज 05-04-2026 को वार्षिक एनुवल फंक्शन का आयोजन हुआ जिसमे बडे बच्चो के साथ छोटे-छोटे बच्चो ने भी जम कर हिस्सा लिया और अपनी अदाकारी पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह जुदेव रहे। जिनके साथ रगला निवासी अशोक सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष निरजंन प्रजापति,भा ज पा के पुर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।1
- Post by Ravi Shankar pathak1
- Post by Unchehra news1
- मुख्यमंत्री जी आपकी लाडली बहनो का हाल देखिए 📍?मैहर #satyamshreyansh #sntnewspinch1
- दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, क्योंकि मृतका के हाथ और मुंह मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बंधे हुए पाए गए हैं। पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का विवरण मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सहरी गांव का है। शनिवार रात करीब 12 बजे एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। रविवार सुबह जब पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मलबा हटाया, तो 60 वर्षीय हल्ली बाई का जला हुआ शव बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के शरीर पर क्लच वायर लिपटा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। बेटे पर गहराया शक ग्रामीणों के अनुसार, घटना के वक्त घर में केवल हल्ली बाई और उनका बेटा संतोष मौजूद थे। आग लगने की सूचना भी संतोष ने ही दी थी, लेकिन वह खुद पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संतोष ने अपनी मां को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि संतोष नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता था। पुलिस की कार्रवाई तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि: "हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के हाथ-मुंह बंधे मिलना मामले को संदिग्ध बनाता है। फिलहाल बेटे से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत आग में जलने से हुई है या पहले उनकी हत्या की गई थी।" पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़1
- बहस कर रहे ट्रक मालिक और 5 सैकड़ा लोगो को मैहर पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया मैहर देवीजी फारेस्ट बैरियल में रीवा लालगांव से आए 5 सैकड़ा लोगो ने बैरियल में लगे सुरक्षा कर्मियों से की बहस जबरन ट्रक देवजी रोपवे ले जाने की कर रहे माग,वही पार्किंग की रसीद काटने वाले की रसीद छीनने का भी किया प्रयास,पुलिस ने समझाया पर दोनों ट्रक वाले नहीं माने मामला बढ़ते देख दोनों ट्रक को पुलिस ने किया जप्त2
- Post by Neeraj Ravi2