logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सबलगढ़ में गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन विसर्जन से पहले शहर में निकली शोभा यात्रा

10 hrs ago
user_धर्मेद्र गौड़
धर्मेद्र गौड़
सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

सबलगढ़ में गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन विसर्जन से पहले शहर में निकली शोभा यात्रा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सबलगढ़ में गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन विसर्जन से पहले शहर में निकली शोभा यात्रा
    1
    सबलगढ़ में गणेश प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन 
विसर्जन से पहले शहर में निकली शोभा यात्रा
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ब्रैकिग जयपुर राजस्थान- बाइक में पेट्रोल भरवाने गये युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, बाइक हुई चकनाचूर।युवक ने भागकर बचाई अपनी जान।जयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र नरेना की घटना। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
    1
    ब्रैकिग जयपुर राजस्थान- बाइक में पेट्रोल भरवाने गये  युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, बाइक हुई चकनाचूर।युवक ने भागकर बचाई अपनी जान।जयपुर के ग्रामीण थाना क्षेत्र नरेना की घटना। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सारंगपुर पंचायत में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल: चंदे से बनी बाउंड्री, निजी खर्च से डाले रास्ते और अधूरी चौपाल पर राशि निकालने के आरोप श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर में पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई कार्यों के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच एवं सचिव द्वारा इसी बाउंड्री के नाम पर पंचायत की राशि निकाल ली गई। ग्रामीणों ने संबंधित भुगतान एवं निर्माण कार्य का सत्यापन कराने की मांग की है। इसी तरह ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के खराब रास्तों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से रास्तों में मिट्टी एवं अन्य सामग्री डलवाई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कार्य के नाम पर पंचायत से राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत रिकॉर्ड में यदि इन कार्यों के नाम पर भुगतान दर्ज है तो मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए। *सारंगपुर-ऐता मार्ग के निर्माण पर भी सवाल* ग्रामीणों ने सारंगपुर से ऐता जाने वाले मार्ग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मार्ग निर्माण के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराया गया। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *न सफाई, न नाली निर्माण, घरों में भर रहा पानी* ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई एवं नाली निर्माण की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नालियों का निर्माण नहीं होने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों के आसपास एवं रास्तों में भर रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है। *आधी-अधूरी चौपाल पर भी राशि निकालने का आरोप* ग्रामीणों ने गांव में बनाई गई चौपाल के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चौपाल का निर्माण अभी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि उसके नाम पर राशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है।ग्रामीणों ने चौपाल सहित पंचायत के सभी निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत में स्वीकृत कार्यों, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण एवं मौके पर हुए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि पंचायत में किन कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत एवं खर्च की गई तथा मौके पर वास्तव में कितना कार्य हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतानों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।
    4
    सारंगपुर पंचायत में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल: चंदे से बनी बाउंड्री, निजी खर्च से डाले रास्ते और अधूरी चौपाल पर राशि निकालने के आरोप
श्योपुर जिले के विजयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर में पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच एवं सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई कार्यों के नाम पर राशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा एकत्र कर कराया था। आरोप है कि इसके बावजूद सरपंच एवं सचिव द्वारा इसी बाउंड्री के नाम पर पंचायत की राशि निकाल ली गई। ग्रामीणों ने संबंधित भुगतान एवं निर्माण कार्य का सत्यापन कराने की मांग की है। इसी तरह ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के खराब रास्तों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने निजी खर्च से रास्तों में मिट्टी एवं अन्य सामग्री डलवाई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित कार्य के नाम पर पंचायत से राशि निकाले जाने का आरोप लगाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत रिकॉर्ड में यदि इन कार्यों के नाम पर भुगतान दर्ज है तो मौके पर भौतिक सत्यापन कराया जाना चाहिए।
*सारंगपुर-ऐता मार्ग के निर्माण पर भी सवाल*
ग्रामीणों ने सारंगपुर से ऐता जाने वाले मार्ग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मार्ग निर्माण के नाम पर राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं कराया गया। रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
*न सफाई, न नाली निर्माण, घरों में भर रहा पानी*
ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई एवं नाली निर्माण की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि नालियों का निर्माण नहीं होने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों के आसपास एवं रास्तों में भर रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।
*आधी-अधूरी चौपाल पर भी राशि निकालने का आरोप*
ग्रामीणों ने गांव में बनाई गई चौपाल के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चौपाल का निर्माण अभी आधा-अधूरा पड़ा हुआ है, जबकि उसके नाम पर राशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है।ग्रामीणों ने चौपाल सहित पंचायत के सभी निर्माण कार्यों का मौके पर निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत में स्वीकृत कार्यों, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर, भुगतान विवरण एवं मौके पर हुए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि पंचायत में किन कार्यों के लिए कितनी राशि स्वीकृत एवं खर्च की गई तथा मौके पर वास्तव में कितना कार्य हुआ। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जांच के बाद पंचायत के विकास कार्यों एवं भुगतानों की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    फुलवाड़ा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 318 मरीजों की जांच 35 ऑपरेशन के लिए चयनित
हिण्डौन पंचायत फुलवाड़ा के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को KD EYE HOSPITAL के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम तिवारी ने बुधवार शाम 4:00 बताया कि शिविर में कुल 318 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जबकि जांच के दौरान 35 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।शिविर में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सा टीम द्वारा मोतियाबिंद, पर्दा रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी एवं रेटिना से संबंधित समस्याओं की जांच की गई।शिविर के आयोजक एवं समाजसेवी शुभम तिवाड़ी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया। जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित 35 मरीजों का शुक्रवार, 25 सितंबर को नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. वारिश हुसैन द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया के तहत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण, बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण, पूर्व में पद था सामान्य वर्ग के लिए ओपन, 28 वार्डो के लिए आरक्षण भी हुआ तय, कल गुरुवार को होगा सरपंच पदों का आरक्षण तय, एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी लॉटरी।
    1
    बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण,
बाड़ी एससी वर्ग की महिला बनेगी बाड़ी की प्रधान, कलेक्ट्रेट में लॉटरी द्वारा हुआ निर्धारण,
पूर्व में पद था सामान्य वर्ग के लिए ओपन,
28 वार्डो के लिए आरक्षण भी हुआ तय,
कल गुरुवार को होगा सरपंच पदों का आरक्षण तय,
एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी लॉटरी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • हिंडौन: नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला ने वार्ड क्षेत्र में निकाली धन्यवाद रैली, मतदाताओं का जताया आभार.. ​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने अपनी जीत के बाद बुधवार शाम को वार्ड में क्षेत्र में एक भव्य धन्यवाद रैली निकाली। चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन और विश्वास के प्रति जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस जुलूस का आयोजन किया गया। ​धन्यवाद रैली की शुरुआत वार्ड क्षेत्र के खटीक पाड़ा और शीतला कॉलोनी से हुई, जिसके बाद यह जुलूस क्षेत्र की प्रमुख गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्थानीय निवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ​रमेश चंद कल्ला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और नागरिकों का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ​इस धन्यवाद जुलूस में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    4
    हिंडौन: नवनिर्वाचित पार्षद रमेश चंद कल्ला ने वार्ड क्षेत्र में निकाली धन्यवाद रैली, मतदाताओं का जताया आभार..
​हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद रमेश चंद कल्ला टाल वाले ने अपनी जीत के बाद बुधवार शाम को वार्ड में क्षेत्र में एक भव्य धन्यवाद रैली निकाली। चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन और विश्वास के प्रति जनता का आभार व्यक्त करने के लिए इस जुलूस का आयोजन किया गया। ​धन्यवाद रैली की शुरुआत वार्ड क्षेत्र के खटीक पाड़ा और शीतला कॉलोनी से हुई, जिसके बाद यह जुलूस क्षेत्र की प्रमुख गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्थानीय निवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। ​रमेश चंद कल्ला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और नागरिकों का व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि वे वार्ड के विकास और  क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ​इस धन्यवाद जुलूस में  क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और भारी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिण्डोन फैमिली के लिए खुला नया होटल पंजाबी तड़का शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का होटल कांचरौली हिंडौन करौली रोड
    1
    हिण्डोन फैमिली के लिए खुला नया होटल पंजाबी तड़का शुद्ध शाकाहारी भोजनालय का होटल 
कांचरौली हिंडौन करौली रोड
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    5 hrs ago
  • अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार ​हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। ​अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है। ​ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
    1
    अटकौली में आम रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन, रास्ता खुलवाने की लगाई गुहार

​हिण्डौन ग्राम पंचायत खेड़ली गुर्जर के गांव अटकोली में आम रास्ते पर जबरन कब्जा कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को उपखंड अधिकारी (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने और उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
​अटकोली निवासी शाहरुख पुत्र चांद ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि मुख्य रास्ते से चारागाह भूमि होते हुए खसरा नंबर 526 की ओर जाने वाला पुराना आम रास्ता स्थित है।आरोप है कि गांव के बाबू मास्टर और उसके पुत्र नरेंद्र ने लट्ठ के बल पर रास्ते में पत्थर व लकड़ियां डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। पीड़ित के अनुसार, यह रास्ता पिछले चार वर्षों से अवरुद्ध है, जिससे खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन तरफ खातेदारी भूमि होने के कारण यही मुख्य आवागमन मार्ग है।
​ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) के निर्देश पर जब रास्ता साफ कराने का प्रयास किया गया, तो आरोपियों ने झगड़े पर उतारू होकर रास्ता खोलने से मना कर दिया। मामले में पुलिस चौकी से भी मौका मुआयना कर वीडियोग्राफी कराई जा चुकी है। ग्रामीणों ने एसडीओ से हस्तक्षेप कर ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत रास्ते को तत्काल प्रभाव से खुलवाने की मांग की है।इस दौरान पीड़ित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे.
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.