15 अगस्त पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा अम्बाह अम्बाह। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, अम्बाह में 15 अगस्त को देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा भव्य देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के उत्साह और देशप्रेम को देखकर मार्ग में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली अम्बाह के मुख्य मार्गों से होते हुए पचास ग्राउंड पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यार्थियों में 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई विद्यार्थी तिरंगे के रंगों से सजे परिधान में नजर आए, जिससे रैली का आकर्षण और बढ़ गया। संचालक प्रशांत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। रैली मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर सहित नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

- सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार मुरैना। आर्म्स एक्ट से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैय्यद नहर के आगे सत्संग भवन के पास नई प्प्लॉटिंग के सामने एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 365/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त हथियार की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव सहित सिविल लाइन थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने और अपराध की नीयत से घूमने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 315 बोर का अवैध कट्टा और जिंदा राउंड के साथ आरोपी गिरफ्तार मुरैना। आर्म्स एक्ट से संबंधित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सैय्यद नहर के आगे सत्संग भवन के पास नई प्प्लॉटिंग के सामने एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 365/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल किया गया। पुलिस के मुताबिक जब्त हथियार की अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपये है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उदयभान सिंह यादव सहित सिविल लाइन थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियार रखने और अपराध की नीयत से घूमने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा2
- 15 अगस्त पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा अम्बाह अम्बाह। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, अम्बाह में 15 अगस्त को देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय के संचालक प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा भव्य देशभक्ति रैली निकाली गई। रैली में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रैली के दौरान विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। बच्चों के उत्साह और देशप्रेम को देखकर मार्ग में मौजूद लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली अम्बाह के मुख्य मार्गों से होते हुए पचास ग्राउंड पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली में शामिल विद्यार्थियों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विद्यार्थियों में 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। कई विद्यार्थी तिरंगे के रंगों से सजे परिधान में नजर आए, जिससे रैली का आकर्षण और बढ़ गया। संचालक प्रशांत शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। रैली मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर सहित नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।1
- गांव में सड़क नहीं है कलेक्टर को दिया आवेदन कई साल से ग्रामीण परेशान1
- राष्ट्रीय पर्व 80वे स्वतंत्रता दिवस पर शियाचीन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर ध्वजारोहण के साथ हुआ वृक्षारोपण नायब तहसीलदार बलराम दोहरे ने किया ध्वजारोहण और शहादत को नमन पुष्पांजली टुडे संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर रुअर / अम्बाह 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण भारत राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा ,राष्ट्रभक्ति में लीन हो रहा तो वहीं सियाचिन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित स्मारक रुअर नहर पर ध्वजारोहण के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पधारे मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार - बलराम दौहरे ने ध्वजारोहण कर अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" एवं शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदानियों के बलिदान को नमन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने शहीद के माता - पिता को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया । मुख्य अतिथि के द्वारा शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण भी किया "एक पेड़ मां के नाम" के तहत इसी प्रकार अमर शहीद सम्मान सेवा संघ ने भी 25 वें कारगिल विजय दिवस से " अनुकरणीय पहल "एक पेड़ शहीदों के नाम" जन जागरण अभियान प्रारंभ किया है इसी के तहत् पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया इस मौके पटवारी -पुष्पेन्द्र शर्मा ,सचिव-मुकेश सिंह तोमर ,सहायक सचिव-अलका, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अम्बाह के सभी सेवक , करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष-विनय सिंह तोमर , रामशेवक सिंह धानुक (सरपंच ,समाजसेवी, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नयापुरा(रुअर) , शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुम्हरपुरा(रछेड़), के स्कूलों के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का का समापन स्मारक पर किया गया शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजली अर्पित कर शहीद विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" के बलिदान को नमन किया ।4
- शिवानी प्रजापति ने अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए तथा प्राची प्रजापति ने सरकारी नौकरी पाने के लिए सौरौ से भारी कांवड,, तृतीया सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पण करने के लिए सैकड़ो कांवड आई,,,,,, पोरसा,,,,,,,,,,, भगवान भोलेनाथ को मनाने वह मनचाहा वरदान पाने के उद्देश्य से लोग पवित्र गंगाजल की कांवड सौरों से भर के अपने आराध्याय भगवान भोलेनाथ को अर्पण करेंगे,,,,श्रावण माह के तृतीया सोमवार को सैकड़ो कांवडीया अपनी कांवड लेकर सौरौ से आए हैं जो सोमवार को भगवान भोलेनाथ को अर्पित की जाएगी रामनगर निवासी कुमारी शिवानी प्रजापति उम्र 17 साल अपने भाई विवेक प्रजापति के साथ कांवड लेकर आई है उसका उद्देश्य अपने पिताजी को निरोगी बनाने के लिए उसने कावड़ उठाई,, वही कुमारी प्राची प्रजापति उम्र 16 साल निवासी रामनगर ने अपने मामा कल्याण प्रजापति के साथ कांवड भर के लेकर आई वही उनके साथ रामवीर प्रजापति एवं रूप किशोर प्रजापति ,,, एवं जितेंद्र प्रजापति राम बहादुर प्रजापति रामनगर पोरसा 13 तारीख को पोरसा से सौरों के लिए गए 14 तारीख को कांवड उठाई आज 16 तारीख को शाम को कांवड पोरसा नगर घाट होते हुए आये ,,,,, सोमवार को भगवान को अर्पित की जाएगी1

- आधी रात को भी कोई आंच आई तो सीना ठोककर सबसे आगे खड़ा मिलूंगा" — आरी में गरजे संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ आधी रात को भी कोई आंच आई तो सीना ठोककर सबसे आगे खड़ा मिलूंगा" — आरी में गरजे संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ धौलपुर के गांव आरी में गूंजी इंकलाब की हुंकार स्वतंत्रता दिवस के पावन और ऐतिहासिक अवसर पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला कार्यालय धौलपुर पर भव्य ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार के कुशल नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष बंटू सिंह सिसोदिया की गरिमामयी अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में देशभक्ति के नारों के साथ ऐसा इंकलाब बुलंद हुआ कि पूरे क्षेत्र में युवाओं की नई ऊर्जा का संचार हो गया। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए अपने ओजस्वी भाषण से सभी में जोश भर दिया। कृष्णा परमार सैंपऊ ने हुंकार भरते हुए कहा नेता और पार्टियां सिर्फ चुनाव में वोट मांगने आती हैं, लेकिन अगर मेरे क्षेत्र के किसी भी युवा, किसान या गरीब पर रात के 12 बजे भी कोई आफत आई, तो सबसे पहला सीना मेरा अड़ेगा। सुख में भले ही कोई और दिखे, लेकिन दुख और हक की लड़ाई में कृष्णा परमार सैंपऊ हर कदम पर ढाल बनकर खड़ा मिलेगा पार्टी और नेताओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि "जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाले नेताओं की दुकानें अब बंद होने वाली हैं। युवा अब जाग चुका है और अपने हक व सम्मान के लिए हर मंच पर जवाब देना जानता है। जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि आरी की पावन धरा से यह स्पष्ट संदेश है कि अन्याय के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत का हर एक सिपाही बारूद बनकर खड़ा रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटू सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में बुजुर्ग युवाओ का सफल एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया4
- प्रशासन की तत्परता से स्टीमर में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, चेहरों पर लौटी मुस्कान उफनती चंबल नदी के तेज बहाव में स्टीमर फंसने से उसमें सवार यात्रियों और कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद स्टीमर में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षित निकलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर पहले जहां लोगों के चेहरों पर डर और चिंता साफ नजर आ रही थी, वहीं सुरक्षित बाहर आने के बाद उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।4