स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बांसी में तीन हफ्तों से fIPV पोलियो वैक्सीन की किल्लत, भटकने को मजबूर अभिभावक स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही बांसी में तीन हफ्तों से fIPV पोलियो वैक्सीन की किल्लत, भटकने को मजबूर अभिभावक बांसी,सिद्धार्थनगर।बांसी उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित बांसी तहसील में स्वास्थ्य विभाग की एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। छोटे बच्चों को पोलियो जैसी घातक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए दी जाने वाली fIPV (फ्रैक्शनल इनएक्टिवेटेड पोलियोवायरस वैक्सीन) पिछले तीन हफ्तों से सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है।वैक्सीन न होने के कारण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से अपने मासूम बच्चों को गोद में लेकर टीकाकरण केंद्रों पर पहुँच रहे अभिभावकों को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल और टीकाकरण केंद्रों पर आने वाले परिजनों का कहना है कि वे लगातार हफ्तों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार स्वास्थ्य कर्मी केवल यह कहकर वापस लौटा देते हैं कि "वैक्सीन अभी नहीं आई है, अगले हफ्ते आना।" बार-बार चक्कर लगाने से न केवल लोगों का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है, बल्कि नियमित समय पर टीका न लगने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी जोखिम मंडरा रहा है।fIPV वैक्सीन बच्चों को पोलियो रोग से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए बेहद जरूरी टीकाकरण चक्र का हिस्सा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर खुराक न मिलने से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में बाधा आती है।लापरवाही किसकी? नियमित रूप से आपूर्ति होने वाली वैक्सीन की सप्लाई आखिर पिछले तीन हफ्तों से क्यों ठप है।जिम्मेदारों की खामोशी क्या जिले के उच्च अधिकारियों को इस किल्लत की जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बावजूद इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।क्षेत्रीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द से जल्द fIPV वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि मासूमों का भविष्य सुरक्षित रह सके।इस मामले मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर ने इस संबंध में लंबा चौड़ा बात कर रहे हैं लेकिन वैक्सीन उपलब्ध कराने के नाम पर कह रहे हैं कि अगले हफ्ते बुधवार को अवेलेबल हो सकता है।

- उप जिलाधिकारी बांसी तहसील की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस हुआ संपन्न। आज दिनाक 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शासन के आदेश के क्रम में बांसी तहसिल सभागार में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसिल समाधान दिवस का आयोजन हुआ इस समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए हैं जिनमें से 7 मामलों का निस्तारण तुरंत कराया गया बाक़ी मामलों में टीम गठित कर आगे कार्रवाई जारी रहेगी ।1
- पुलिस चौकी में "दिमाग मत खराब करो" सुनकर फूट पड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता का दर्द संत कबीर नगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र की मगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरी में खलिहान की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम कनौजिया का दर्द सबके सामने आ गया दयाराम कनौजिया, जो वर्ष 1988 से भाजपा से जुड़े हैं और 38 वर्षों तक संगठन की सेवा कर चुके हैं, ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि विपक्षी पक्ष को कुर्सी पर बैठाकर सम्मान दिया गया, जबकि उनसे कथित तौर पर कहा गया, "दिमाग मत खराब करो, नेतागिरी ज्यादा मत करो।" दयाराम कनौजिया ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने 38 वर्षों तक पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा की, लेकिन अपनी ही सरकार में उन्हें सम्मान के बजाय अपमान का सामना करना पड़ा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।1
- गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया दिनांक -1-8-2026 लोकेशन बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी। वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी। दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"। विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।2
- 🤼♂️स्वस्थ रहो,मस्त रहो 🤼♀️👍1
- #ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र से लापता मोबाइल कारोबारी ‘कप्तान’ बरामद, पुलिस की जांच जारी बलरामपुर जिले के थाना गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद से लापता हुए मोबाइल कारोबारी ‘कप्तान’ को आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कप्तान के अचानक लापता होने की घटना ने क्षेत्र में काफी हलचल मचा दी थी और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कप्तान पिछले कुछ समय से मोबाइल कारोबार के साथ-साथ अन्य लेनदेन से भी जुड़े हुए थे, जिसके चलते उनके संपर्क काफी व्यापक थे। उनके लापता होने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की और विभिन्न स्थानों पर छानबीन शुरू की। इसी क्रम में कटरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कप्तान को बरामद कर लिया। हालांकि, उन्हें किन परिस्थितियों में और कहां से बरामद किया गया, इस बारे में पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कप्तान के लापता होने के पीछे क्या कारण रहे, इसमें किसी प्रकार की साजिश, लेनदेन विवाद या अन्य पहलुओं की भूमिका रही या नहीं—इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल जारी है। फिलहाल कप्तान सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। #ब्रेकिंग न्यूज़ | बलरामपुर गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र से लापता मोबाइल कारोबारी ‘कप्तान’ बरामद, पुलिस की जांच जारी बलरामपुर जिले के थाना गैडास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम हुसैनाबाद से लापता हुए मोबाइल कारोबारी ‘कप्तान’ को आखिरकार पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कप्तान के अचानक लापता होने की घटना ने क्षेत्र में काफी हलचल मचा दी थी और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, कप्तान पिछले कुछ समय से मोबाइल कारोबार के साथ-साथ अन्य लेनदेन से भी जुड़े हुए थे, जिसके चलते उनके संपर्क काफी व्यापक थे। उनके लापता होने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच तेज की और विभिन्न स्थानों पर छानबीन शुरू की। इसी क्रम में कटरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कप्तान को बरामद कर लिया। हालांकि, उन्हें किन परिस्थितियों में और कहां से बरामद किया गया, इस बारे में पुलिस ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कप्तान के लापता होने के पीछे क्या कारण रहे, इसमें किसी प्रकार की साजिश, लेनदेन विवाद या अन्य पहलुओं की भूमिका रही या नहीं—इन सभी बिंदुओं पर पड़ताल जारी है। फिलहाल कप्तान सुरक्षित हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।4
- *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल* *लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया* शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया *इलाके में डर का माहौल*1