Shuru
Apke Nagar Ki App…
करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद,सेंट्रल स्टेशन पर दीमापुर से आई थी , डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से बरामदगी,मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश, बिना बिल के लाया गया था माल व्यापारी फरार, GST की जांच जारी ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
MAKKI TV
करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद,सेंट्रल स्टेशन पर दीमापुर से आई थी , डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से बरामदगी,मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश, बिना बिल के लाया गया था माल व्यापारी फरार, GST की जांच जारी ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर थाने में वायुसैनिक को पीटने का आरोप, पुलिस की पिटाई से वायुसैनिक का कान का पर्दा फटा ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll दारोगा रविन्द्र बुंदेला और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार पर आरोप। वैवाहिक समारोह से पैदल गांव लौट रहा था वायुसैनिक। रात्रि गश्त के दौरान पूछताछ के नाम पर गाली गलौच का आरोप। गाली गलौच के विरोध पर गश्त वाहन से थाने ले गया दरोगा। थाने की हवालात में बंद कर वायुसैनिक को पीटने का आरोप। वायुसैनिक का एयरफोर्स हॉस्पिटल में चल रहा उपचार। डीसीपी साउथ से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग। डीसीपी साउथ ने एडीसीपी साउथ को सौपीं मामले की जांच। घाटमपुर थानाक्षेत्र के देवमनपुर गांव का रहने वाला वायुसैनिक2
- बिल्हौर: युवाओं को मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकालकर मैदान की धूल और पसीने से जोड़ने की एक अनूठी कोशिश मुनौव्वरपुर गाँव में देखने को मिली। मुनौव्वरपुर फिजिक ग्राउंड में आयोजित विशाल दौड़ प्रतियोगिता ने न केवल क्षेत्रीय बल्कि आसपास के कई जनपदों के युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। समाजवादी पार्टी के बिल्हौर विधानसभा अध्यक्ष व ककवन ब्लॉक प्रमुख विनय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभा का प्रदर्शन: हरदोई के सौरभ तिवारी ने मारी बाजी प्रतियोगिता में दो मुख्य श्रेणियों (5 किमी और 1600 मीटर) में धावकों ने अपना कौशल दिखाया। परिणाम इस प्रकार रहे: श्रेणी स्थान विजेता का नाम जनपद पुरस्कार 5 किमी दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल द्वितीय विकास सिंह कानपुर नगर ₹2100 नकद तृतीय नवनीत कुमार कानपुर नगर ₹1100 नकद 1600 मी. दौड़ प्रथम सौरभ तिवारी हरदोई साइकिल द्वितीय लोकेन्द्र यादव फतेहपुर ₹2100 नकद तृतीय आलोक कुमार कन्नौज ₹1100 नकदसम्मान से बढ़ा खिलाड़ियों का मनोबल विनय यादव ने स्वयं विजेताओं को पुरस्कृत किया। खास बात यह रही कि केवल विजेताओं को ही नहीं, बल्कि प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। ग्राउंड पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों की तालियों ने युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। "ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने और सही अवसर देने की जरूरत है। आज का युवा मोबाइल की लत में अपना कीमती समय गंवा रहा है। खेल ही वह माध्यम है जो उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और एक फौलादी शरीर दे सकता है। हमारा प्रयास है कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होते रहें।" — विनय यादव, ब्लॉक प्रमुख व सपा विधानसभा अध्यक्ष गरिमामयी उपस्थिति इस खेल उत्सव को सफल बनाने में स्थानीय जन प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान विजय वीर यादव, पूर्व प्रधान दीवान यादव, पूर्व प्रधान जय सिंह यादव, आनंद कुमार, अमन दुबे, राजेश यादव, दीपक यादव, श्रीराम, नवीन, योगेन्द्र सिंह, राहुल यादव, मनीष यादव, जीतू, पंकज, दिलीप, राहुल कुमार, सागर और सत्यम सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।6
- उन्नाव में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न,नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन, भंडारे में हजारों ने लिया प्रसाद उन्नाव के गंजमुरादाबाद ब्लॉक स्थित मेला रामकुवर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। कथा के भव्य समापन के बाद श्रद्धालुओं ने नानामऊ गंगा तट पर कलश विसर्जन और हवन-पूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों के साथ कलश विसर्जन में शामिल हुए। यह श्रीमद्भागवत कथा समाज सुधारक एवं अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य मनीष तिवारी जी द्वारा संपन्न कराई गई। आचार्य मनीष तिवारी कानपुर के रूरा निवासी हैं। उन्हें सुनने के लिए पंडाल में हजारों की भीड़ उमड़ती थी। क्षेत्र में इस तरह के भव्य साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन की चर्चा है कि यह पहले कभी नहीं हुआ। आचार्य मनीष तिवारी की कथा सुनने के लिए महिलाएं और पुरुष 14 किलोमीटर दूर से भी देव स्थान पर आते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह गांव का सबसे बड़ा देव स्थान है और हजारों श्रद्धालुओं के आने का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने यह भी बताया कि आचार्य के मुख से निकले शब्दों को सुनकर कई श्रद्धालुओं की आंखों से आंसू आ जाते थे। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 1200 पुरुषों और महिलाओं ने नानामऊ गंगा तट पर पहुंचकर कलश विसर्जन और पूजन किया। विसर्जन के बाद नानामऊ घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. नरेश पाल सिंह, मेवालाल गुप्ता, तारेंद्र गुप्ता, दिवासु गुप्ता, रामदास गुप्ता, संजय सिंह, संदीप सिंह, मुकुल सिंह, डॉ. शुभम सिंह, सुशील द्विवेदी सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सोमवार शाम पांच बजे घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।1
- उन्नाव के बांगरमऊ में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पास खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत मदद कर बुजुर्ग चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और रिक्शा को किनारे किया। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित नानामऊ तिराहे के निकट हुई। ई-रिक्शा कोतवाली की ओर जा रहा था तभी चालक को अचानक झटके आने लगे और वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे रिक्शा डिवाइडर पर जा चढ़ा। ई-रिक्शा में चालक को तड़पता देख, वहीं के निवासी दिलीप यादव ने तत्काल दौड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने रिक्शा को सड़क के किनारे हटवाया और तुरंत चालक के परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक की पहचान बांगरमऊ नगर के कस्बा मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी मल्हू पुत्र मोहम्मद रज्जाक के रूप में हुई है। मल्हू ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दिलीप यादव की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई और चालक को समय पर मदद मिल पाई।1
- दिन दहाड़े शातिर चोरों ने किसान के घर से पार कर दी लाखों की ज्वैलरी और नकदी राजेन्द्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। शातिर चोरों ने एक बार फिर एक किसान के आवास पर निशाना साधने के बाद लाखों रुपए की ज्वैलरी और नकदी पर हांथ साफ कर दिया। घर पर बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। वारदात की जानकारी पर जहां परिजनों में हड़कंप मच गया, वहीं घर के मुखिया को मामले की जानकारी हुई तो उनकी तबियत बिगड़ गई और उनको उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के मौजा जनखत के गांव पहाड़ीपुर निवासी सुरेश सिंह के गांव में दो मकान हैं। पुराना घर गांव के अंदर जबकि नया घर गांव के बाहर कुछ दूरी पर स्थित है। दिन में घर के सदस्य गांव के बाहर बने मकान में अधिकतर रहते हैं, जबकि रात के समय सभी लोग पुराने मकान में रहते हैं। शनिवार को भी जब सुरेश अन्य परिजनों के साथ दिन के समय अपने नये घर पर गए हुए थे, इसी दौरान शातिर चोरों ने उनके गांव में स्थित पुराने घर को निशाना बनाया। दिनदहाड़े चोरों ने घर के ताले तोड़ने के बाद घर पर मौजूद करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी पर हांथ साफ कर दिया। देर सायं किसान सुरेश अपने परिजनों के साथ जब गांव में बने घर पर वापस लौटे तो हड़कंप मच गया। घर के ताले टूटे देख जब घर के अंदर देखा गया तो लाखों की नकदी और ज्वैलरी गायब थी। शोर गुल पर गांव के ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। चोरी की वारदात के सदमे से मौके पर मौजूद गृह स्वामी किसान सुरेश बेहोश होकर जमीन पर गिर गए, जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत में सुधार था। मामले की जानकारी पर सुरेश के बड़े भाई राजेंद्र ने थाना पुलिस को लिखित सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। गृह स्वामी सुरेश ने बताया कि, उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें उनकी बेटी कोमल सबसे बड़ी है और उसकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। अभी शादी की तारीख निश्चित नहीं हुई है। किसान ने बताया कि हाल ही में भैंस को बेंचा गया था, उस बिक्री की रकम के अलावा अन्य प्रकार से जुटाई गई रकम शादी के कारण ही घर पर करीब तीन लाख रुपए की नकदी और ज्वैलरी रखी हुई थी। जो बीती रात घटी घटना में चोरी चली गई। घर पर चोरी की वारदात से जहां परिजनों का हाल बेहाल है, वहीं परिजनों द्वारा मामले की लिखित शिकायत थाना पुलिस से किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी देवेश कुमार के मुताबिक तहरीर मिली है जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।3
- छुट्टी न मिलने से बिगड़ी तबीयत, जेल सिपाही की अस्पताल में मौत। मीरजापुर। जनपद की जिला जेल में तैनात एक सिपाही की इलाज के दौरान मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक सिपाही पिछले कई सप्ताह से बीमार चल रहा था और बताया जा रहा है कि वह लगातार छुट्टी की मांग कर रहा था, लेकिन उसे अवकाश नहीं मिल सका। #UPPolice #mirzapur #mirzapurnews #police #jail #sadantak1
- खेत से कैंपस तक | एक गरीब किसान के बेटे की सच्ची कहानी | Motivational Story in Hindi #motivationalstory #inspirationalstory #successstory चाहो तो इनमें से भी चुन सकते हो) खेत से नौकरी तक – एक सच्ची संघर्ष की कहानी गरीब किसान का बेटा बना इंजीनियर | Inspirational Story Failure से Success तक – Shiva Gautam Story गाँव के लड़के की सच्ची सफलता की कहानी Physics में Back से First Division तक 📝 Caption 👉 “हालात बदल सकते हैं… अगर इरादे मजबूत हों।” यह कहानी है खेतों में काम करने वाले एक लड़के की, जिसने पढ़ाई को चुना और अपनी किस्मत बदल दी। 💪📚 📄 Description यह वीडियो एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव अशरफ नगर से निकलकर एक गरीब किसान का बेटा कैसे अपनी मेहनत और लगन से आज अच्छी नौकरी तक पहुँचा – यही इस वीडियो की कहानी है। शिवा गौतम बचपन में पढ़ाई में कमजोर था। घर की मजबूरी के कारण उसे खेतों में काम करना पड़ा। लेकिन हाई स्कूल के समय उसकी जिंदगी में एक लड़की (Olivia) आई, जिसने उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। गरीबी, अंग्रेजी मीडियम की दिक्कत, पहले सेमेस्टर में Physics में Back… लेकिन उसने हार नहीं मानी। भाई का साथ, Olivia का भरोसा और खुद की मेहनत – इन तीनों ने मिलकर उसे 2021 में First Division से Graduation तक पहुँचाया। आज वही लड़का ✔ Private Sector में अच्छी नौकरी कर रहा है ✔ साथ में Government Job की तैयारी भी कर रहा है यह कहानी हर उस इंसान के लिए है जो गरीबी, असफलता और हालात से लड़ रहा है। अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो 👍 Like करें 🔔 Channel Subscribe करें 📤 Share करें अपने दोस्तों के साथ क्योंकि… 👉 संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी होता है। #motivationalstory #inspirationalstory #successstory #strugglestory #gaonseher #farmerkason #hindimotivation #realstory #studentmotivation #failuretosuccess #physicsback #firstdivision #villagestory #lifemotivation #educationmotivation #hardwork #believeinyourself #nevergiveup #middleclassstory #poorfamilystory #jobmotivation #govtjobpreparation #privatesectorjob #loveandsupport #trueinspiration #reallifestory #hindistory #successinhindi #motivationalvideo #youtubehindivideo #shiva_gautam_story #gaonkikahani #studentlife #education #strugglelife #motivationalquotes #dreambig #olivia #truepartner #gaonsecompany #lifechange #powerofeducation #neverquit #selfbelief #hardtimes #inspirationaljourney #reallifemotivation #youthmotivation #hindiyoutube1
- करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद, कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई ll करोड़ों रुपये की 12 टन सुपारी बरामद,सेंट्रल स्टेशन पर दीमापुर से आई थी , डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से बरामदगी,मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश, बिना बिल के लाया गया था माल व्यापारी फरार, GST की जांच जारी ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर: राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई1