बाजोली में भालू का तांडव, वन विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि: मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती। दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है। खेती किसानों पर संकट _ वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग _ वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
बाजोली में भालू का तांडव, वन विभाग की चुप्पी से ग्रामीणों में आक्रोश खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि: मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती। दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है। खेती किसानों पर संकट _ वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग _ वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि: मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती। दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है। खेती किसानों पर संकट _ वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग _ वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।1
- सवाई माधोपुर: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तथा श्यामसुन्दर उपनिरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम सवाई माधोपुर व क्युआरटी टीम के सहयोग से दिनांक 18.03.2026 को प्रकरण सख्या 102/2026 धारा 189 (2), 103 (1) बीएनएस व धारा 3-2 (v) एससी/एसटी एक्ट में आरोपी 1-अर्जुन उर्फ बोना पुत्र सुरेश उर्फ कालू जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी हरिजन मोहल्ला सीमेन्ट फैक्ट्री सवाई माधोपुर 2-कृष्णा हरिजन पुत्र गुरुचरण जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री जिला सवाई माधोपुर 3-मारुफ उर्फ पिन्टू पुत्र ईब्राहिम जाति लोहार मुसलमान उम्र 19 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना दिनांक 17.03.2026 को एक रिपोर्ट रमेशचन्द पुत्र स्व. प्रभूलाल जाति हरिजन उम्र 56 साल निवासी हनुमान काली बस्सी थर्मल चौराहा शकलपुरा कोटा थाना कुन्हाडी जिला कोटा सिटी ने उपस्थित थाना होकर इस आशय पेश की गई की दिनांक 16/03/2026 को मैं, मेरा पुत्र विशाल तथा अन्य परिवारजन कोटा से सीमेन्ट फैक्ट्री, सवाई माधोपुर में संजय कलोसिया के घर बारात में शामिल होने गए थे। वहीं रात करीब 9:00 बजे DJ पर नाचने को लेकर मेरे पुत्र विशाल का सीमेन्ट फैक्ट्री क्षेत्र के कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। जिसमें 1. करण पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 2. अर्जुन पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 3. नागिन 4. पिटू उर्फ भूरी 5. राहुल 6. गोलु खटीक 7. शोयब 8. कुण्डाल खटीक तथा 4-5 अन्य अज्ञात लड़कों ने मिलकर मेरे पुत्र विशाल पर चाकू धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे पुत्र के सीने, पीठ एवं शरीर पर गंभीर जानलेवा चोटे आई। घायल अवस्था में हम उसे तुरंत रणथम्भौर सेविका हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। थानाधिकारी मानटाउन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गोपनीय सूचनाओं का संकलन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुए आरोपियों को दस्तयाब किया गया।1
- *सवाई माधोपुर, 19 मार्च।* जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।1
- मलारना डूंगर, वैदिक परंपरा के अनुसार नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे में धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल के आचार्यगण व विद्यार्थियों के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, ध्वज एवं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण “वेदों की ओर लौटो” एवं वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वैदिक नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नव सृजन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से वैदिक परंपराओं को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक प्रार्थना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।1
- रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा। विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य, आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा। ---1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1