logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन* *लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की प्रस्तुतियों ने बांधा समां* *सवाई माधोपुर, 19 मार्च।* जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

*राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन* *लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की प्रस्तुतियों ने बांधा समां* *सवाई माधोपुर, 19 मार्च।* जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *सवाई माधोपुर, 19 मार्च।* जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
    1
    *सवाई माधोपुर, 19 मार्च।* जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे। 
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं  बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    20 min ago
  • ​खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ​ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे ​ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। ​ वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप ​ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि: ​मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती। ​दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है। ​ खेती किसानों पर संकट _ ​वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं। ​ग्रामीणों की मांग _ वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    1
    ​खंडार (सवाई माधोपुर)क्षेत्र के ग्राम बाजोली और बिचपुरी गुजरान के बीच दहशत का पर्याय बन चुका भालू अब दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहा है। सोमवार शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मेन रोड पर भालू का मूवमेंट देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
​ताजा घटनाक्रम बाल बाल बचे 
​ग्रामीण जितेश बैरवा ने बताया कि जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी अचानक सामने भालू आ गया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, मनराज गुर्जर का कहना है कि पिछले एक महीने से भालू इसी तरह विचरण कर रहा है, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है।
​ वन विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप 
​ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उनका आरोप है कि:
​मौत के बाद भी सुस्ती कुछ दिन पहले भालू के हमले में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, फिर भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
समय पर नहीं पहुंचती टीम सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम कभी भी मौके पर समय पर नहीं पहुंचती।
​दिन में भी खतरा_ अब भालू केवल रात में ही नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी आबादी क्षेत्र और सड़कों पर नजर आने लगा है।
​ खेती किसानों पर संकट _
​वर्तमान में फसलों की कटाई और सार-संभाल का समय है, लेकिन भालू के डर से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण अब मजबूरन समूह ग्रुप बनाकर लाठी-डंडों के साये में खेतों पर जा रहे हैं।
​ग्रामीणों की मांग _
वन विभाग तुरंत पिंजरा लगाकर भालू को पकड़े और उसे घने जंगल में शिफ्ट करे। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तथा श्यामसुन्दर उपनिरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम सवाई माधोपुर व क्युआरटी टीम के सहयोग से दिनांक 18.03.2026 को प्रकरण सख्या 102/2026 धारा 189 (2), 103 (1) बीएनएस व धारा 3-2 (v) एससी/एसटी एक्ट में आरोपी 1-अर्जुन उर्फ बोना पुत्र सुरेश उर्फ कालू जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी हरिजन मोहल्ला सीमेन्ट फैक्ट्री सवाई माधोपुर 2-कृष्णा हरिजन पुत्र गुरुचरण जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री जिला सवाई माधोपुर 3-मारुफ उर्फ पिन्टू पुत्र ईब्राहिम जाति लोहार मुसलमान उम्र 19 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना दिनांक 17.03.2026 को एक रिपोर्ट रमेशचन्द पुत्र स्व. प्रभूलाल जाति हरिजन उम्र 56 साल निवासी हनुमान काली बस्सी थर्मल चौराहा शकलपुरा कोटा थाना कुन्हाडी जिला कोटा सिटी ने उपस्थित थाना होकर इस आशय पेश की गई की दिनांक 16/03/2026 को मैं, मेरा पुत्र विशाल तथा अन्य परिवारजन कोटा से सीमेन्ट फैक्ट्री, सवाई माधोपुर में संजय कलोसिया के घर बारात में शामिल होने गए थे। वहीं रात करीब 9:00 बजे DJ पर नाचने को लेकर मेरे पुत्र विशाल का सीमेन्ट फैक्ट्री क्षेत्र के कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। जिसमें 1. करण पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 2. अर्जुन पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 3. नागिन 4. पिटू उर्फ भूरी 5. राहुल 6. गोलु खटीक 7. शोयब 8. कुण्डाल खटीक तथा 4-5 अन्य अज्ञात लड़कों ने मिलकर मेरे पुत्र विशाल पर चाकू धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे पुत्र के सीने, पीठ एवं शरीर पर गंभीर जानलेवा चोटे आई। घायल अवस्था में हम उसे तुरंत रणथम्भौर सेविका हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ‌द्वारा तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। थानाधिकारी मानटाउन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गोपनीय सूचनाओं का संकलन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुए आरोपियों को दस्तयाब किया गया।
    1
    सवाई माधोपुर: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार  के निर्देशन में थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता  के नेतृत्व में तथा श्यामसुन्दर उपनिरीक्षक प्रभारी डीएसटी टीम सवाई माधोपुर व क्युआरटी टीम के सहयोग से दिनांक 18.03.2026 को प्रकरण सख्या 102/2026 धारा 189 (2), 103 (1) बीएनएस व धारा 3-2 (v) एससी/एसटी एक्ट में आरोपी 1-अर्जुन उर्फ बोना पुत्र सुरेश उर्फ कालू जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी हरिजन मोहल्ला सीमेन्ट फैक्ट्री सवाई माधोपुर 2-कृष्णा हरिजन पुत्र गुरुचरण जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री जिला सवाई माधोपुर  3-मारुफ उर्फ पिन्टू पुत्र ईब्राहिम जाति लोहार मुसलमान उम्र 19 साल निवासी सीमेन्ट फैक्ट्री थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना दिनांक 17.03.2026 को एक रिपोर्ट रमेशचन्द पुत्र स्व. प्रभूलाल जाति हरिजन उम्र 56 साल निवासी हनुमान काली बस्सी थर्मल चौराहा शकलपुरा कोटा थाना कुन्हाडी जिला कोटा सिटी ने उपस्थित थाना होकर इस आशय पेश की गई की दिनांक 16/03/2026 को मैं, मेरा पुत्र विशाल तथा अन्य परिवारजन कोटा से सीमेन्ट फैक्ट्री, सवाई माधोपुर में संजय कलोसिया के घर बारात में शामिल होने गए थे। वहीं रात करीब 9:00 बजे DJ पर नाचने को लेकर मेरे पुत्र विशाल का सीमेन्ट फैक्ट्री क्षेत्र के कुछ लड़कों के साथ विवाद हो गया। जिसमें 1. करण पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 2. अर्जुन पुत्र सुरेश उर्फ कालू हरिजन 3. नागिन 4. पिटू उर्फ भूरी 5. राहुल 6. गोलु खटीक 7. शोयब 8. कुण्डाल खटीक तथा 4-5 अन्य अज्ञात लड़कों ने मिलकर मेरे पुत्र विशाल पर चाकू धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मेरे पुत्र के सीने, पीठ एवं शरीर पर गंभीर जानलेवा चोटे आई। घायल अवस्था में हम उसे तुरंत रणथम्भौर सेविका हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ‌द्वारा तत्काल प्रभाव से इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए। थानाधिकारी मानटाउन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दिन-रात अथक परिश्रम करते हुए घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर आरोपियों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए गोपनीय सूचनाओं का संकलन किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा करते हुए आरोपियों को दस्तयाब किया गया।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मलारना डूंगर, वैदिक परंपरा के अनुसार नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे में धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल के आचार्यगण व विद्यार्थियों के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, ध्वज एवं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण “वेदों की ओर लौटो” एवं वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वैदिक नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नव सृजन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से वैदिक परंपराओं को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक प्रार्थना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।
    1
    मलारना डूंगर,
वैदिक परंपरा के अनुसार नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे में धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात गुरुकुल के आचार्यगण व विद्यार्थियों के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, ध्वज एवं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की।
कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण “वेदों की ओर लौटो” एवं वैदिक मंत्रों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वैदिक नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नव सृजन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से वैदिक परंपराओं को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक प्रार्थना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।
    user_UMA SHANKAR TIWARI
    UMA SHANKAR TIWARI
    Teacher मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा। विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य, आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा। ---
    1
    रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा।  
विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।  
इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य,  आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है।  
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा।  
समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है।  
अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे।  
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी।  
इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा।  
---
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Farmer मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला। ​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    1
    उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला।
​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही।
*ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* 
मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
*कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी।
*“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से*
प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा,  पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.