logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली* सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली* सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही। *ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। *कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी। *“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से* प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सवाई माधोपुर, 19 मार्च।जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन) ने गुरुवार को सवाई माधोपुर दौरे के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अनुक्रम में विकास कार्यों, फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव एवं प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार और जिला कलक्टर काना राम उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में की गई बजट घोषणाओं को जनहित से जुड़ा बताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नोटिस, जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री ने हम्मीर ब्रिज निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दे पर उन्होंने रेलवे ब्लॉक शीघ्र लेकर अप्रैल माह में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ठिगला स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गुणवत्ता में कमी एवं अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विद्यालयों में चल रहे मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने “पंच गौरव” के तहत फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदानों के विकास एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात कही।
*ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस* 
मंत्री गौतम कुमार दक ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
*कार्य में तेजी एवं समन्वय पर जोर :-* प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना में विलंब या बाधा की स्थिति में उच्च स्तर पर समन्वय कर त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर काना राम ने विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना समयबद्ध रूप से संबंधित अधिकारियों के माध्यम से कराई जाएगी।
*“मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” 19 मार्च से*
प्रभारी मंत्री ने बैठक में 19 मार्च से 15 मई तक आयोजित होने वाले “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान” की जानकारी दी। उन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, ग्रामीण विकास की योजना निर्माण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उपवन संरक्षक मानस सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा,  पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मलारना डूंगर, वैदिक परंपरा के अनुसार नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे में धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल के आचार्यगण व विद्यार्थियों के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, ध्वज एवं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की। कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण “वेदों की ओर लौटो” एवं वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वैदिक नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नव सृजन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से वैदिक परंपराओं को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक प्रार्थना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।
    1
    मलारना डूंगर,
वैदिक परंपरा के अनुसार नववर्ष के शुभ अवसर पर कस्बे में धार्मिक व सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा यज्ञ का आयोजन कर नववर्ष का शुभारंभ किया गया।
इसके पश्चात गुरुकुल के आचार्यगण व विद्यार्थियों के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में वैदिक मंत्रोच्चार, ध्वज एवं पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा प्रस्तुत की।
कस्बे में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वातावरण “वेदों की ओर लौटो” एवं वैदिक मंत्रों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने वैदिक नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन भारतीय संस्कृति, प्रकृति और नव सृजन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से वैदिक परंपराओं को अपनाने और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
शोभायात्रा के समापन पर सामूहिक प्रार्थना कर देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कस्बावासी उपस्थित रहे।
    user_UMA SHANKAR TIWARI
    UMA SHANKAR TIWARI
    Teacher मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों द्वारा आज जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में हम्मीर सर्किल पर हिंदू नववर्ष मनाया | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हिंदू नवसंवत्सर के अवसर पर भाजपा पदाधिकारी हम्मीर सर्किल पर एकत्रित हुए और उस मार्ग से निकल रहे नागरिकों के तिलक लगाया और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भी नागरिकों के तिलक लगाकर उन्हें हिंदू नववर्ष की बधाई दी | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, सुरेशचन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर राजावत, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व सभापति डॉ विमला शर्मा, सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, पूर्व पार्षद प्रणव गौतम, संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरचरण सिंह, सीताराम शुक्ला, दीपक माहेश्वरी, सीताराम गुर्जर आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |
    1
    सवाई माधोपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों द्वारा आज जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में हम्मीर सर्किल पर हिंदू नववर्ष मनाया | जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हिंदू नवसंवत्सर के अवसर पर भाजपा पदाधिकारी हम्मीर सर्किल पर एकत्रित हुए और उस मार्ग से निकल रहे नागरिकों के तिलक लगाया और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भी नागरिकों के तिलक लगाकर उन्हें हिंदू नववर्ष की बधाई दी | इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, सुरेशचन्द जैन, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, सत्यनारायण धाकड़, लालचंद गौतम, जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक बलवीर राजावत, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व सभापति डॉ विमला शर्मा, सुनील तिलकर, बजरिया मंडल अध्यक्ष रितेश भारद्वाज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुरली गौतम, पूर्व पार्षद प्रणव गौतम, संतोष मथुरिया, कृष्णा गुप्ता, केशव शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरचरण सिंह, सीताराम शुक्ला, दीपक माहेश्वरी, सीताराम गुर्जर आदि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे |
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा। विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे। इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य, आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा। समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है। अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा। ---
    1
    रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन एक गरिमामय समारोह में किया गया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद श्री गोपाल धामनिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  
समारोह का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। स्थानीय नागरिकों ने पुष्पमालाओं और स्वागत गीतों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जन सहयोग से किए गए कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणादायी होते हैं। गर्मी के मौसम में आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है और यह प्याऊ आने वाले समय में हजारों लोगों की प्यास बुझाने का साधन बनेगा।  
विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल धामोंनिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के नागरिकों ने जिस प्रकार एकजुट होकर इस प्याऊ का निर्माण कराया है, वह सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे।  
इस अवसर पर प्रकाश पटेल, मिठ्ठू राम ,मनमोहन शर्मा, सतीश धामोनिया , महेश आचार्य,  आचार्य मोहन परखी मनोज पटेल,श्यामलाल घेंघट,मुकेश डांगरिया, बादल थनवाल, महेंद्र जादू,शुभम रनवा,रवि पंवार, श्यामलाल भईया,विशाल किसाली बैरवा,गोपी टांक ,लक्ष्मण सिरसिया, मिस्त्री,मुकेश भगत,, ओमनाथ पटेल, संजय संगत,दुर्गा पंवार,चेतन चौहान, सौरभ घेघट,राजू बैरवा,ईश्वर बैरवा,राजेंद्र मोटा, विजय सिरसिया,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है।  
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने यह भी उल्लेख किया कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। यात्रियों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और स्थानीय नागरिकों के लिए यह प्याऊ अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। गर्मी के दिनों में जब तापमान चरम पर होता है, तब यह प्याऊ राहत का केंद्र बनेगा।  
समारोह में उपस्थित नागरिकों ने जन सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ-साथ यदि समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए तो विकास की गति कई गुना बढ़ सकती है। प्याऊ का निर्माण इसी सोच का परिणाम है।  
अधिशासी अभियंता श्री बदन सिंह गुर्जर ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सदैव जनहित के कार्यों में सहयोग करता रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्याऊ की स्वच्छता और रखरखाव में भी सभी लोग सहयोग करें ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहे।  
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे नगर में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया और उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को बधाई दी।  
इस प्रकार रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित सार्वजनिक निर्माण कार्यालय के पास जन सहयोग से निर्मित प्याऊ का उद्घाटन समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण बन गया। यह प्याऊ आने वाले समय में न केवल यात्रियों और नागरिकों की प्यास बुझाएगा, बल्कि समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश भी देगा।  
---
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Farmer मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ​सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा। ​सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया। ​ ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं। धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है
    1
    ​सवाई माधोपुर चंबल नदी के पवित्र धार्मिक स्थलों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए मछलियों का अवैध शिकार धड़ल्ले से जारी है। वन विभाग और घड़ियाल संरक्षण टीम की कार्यशैली पर अब गंभीर सवालिया निशान लग गए है संतो और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा बीती देर रात स्थानीय संतों और ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए निजी नाव के जरिए नदी में बिछाए गए अवैध जालों को पकड़ा।
​सैकड़ों मछलियों को मिला जीवनदान जाल में फंसी तड़पती मछलियों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकालकर पुनः जल में मुक्त किया।
​ ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे चंबल क्षेत्र में जगह-जगह जाल लगाकर माफिया सक्रिय हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी 'मौन' साधे हुए हैं।
धार्मिक आस्था को ठेस पवित्र स्थलों पर इस तरह की अवैध गतिविधियों से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला। ​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    1
    उनियारा (टोंक): राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं की स्कूल तक पहुँच को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उपखण्ड के ककोड क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। ककोड पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (PEEO) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। ककोड PEEO रेखा कुमारी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र की कुल 30 पात्र बालिकाओं का चयन किया गया था, जिन्हें आज विधिवत रूप से साइकिलें सौंपी गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान तैर गई और उनमें शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह देखने को मिला।
​इस गरिमामयी वितरण समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और विद्यालय प्रशासन के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ककोड प्रशासक रामबिलास गुर्जर और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व उप सरपंच हनुमान लक्ष्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ककोड की प्रधानाचार्य रतन कंवर, SMC सदस्य कन्हैया लाल जांगिड़, अध्यापक जीतराम और अध्यापिका सुनीता ने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नियमित विद्यालय आने और उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिकाओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की, जिन्होंने सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके समय की भी बचत होगी
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • लाखेरी - बुधवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में शहर में आक्रोश रैली निकाल कर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सभी स्वर्ण समाज के लोग बस स्टैंड के समीप स्थित मनसा पूर्ण गणेश जी मंदिर परिसर के समीप एकत्रित हुए तथा आक्रोश रैली निकलते हुए शहर के मुझे बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यूजीसी काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में स्वर्ण समाज ने बताया कि नए बिल में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल किया गया है। स्वर्ण समाज ने इसे समाज को कमजोर करने की योजना का हिस्सा बताते हुए कहा कि बिल के लागू होने से निर्दोष स्वर्ण बच्चों को झूठी शिकायतों के जरिए फंसाया जा सकता है। इसमें झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के चलते इस कानून को 'काला कानून' बताया। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जातिगत भेदभाव को रोकना हर सभ्य एवं लोकतांत्रिक समाज की अनिवार्य जिम्मेदारी है यह कार्य एकजुटता, निष्पक्षता और साफनीयत से किया जाना चाहिए ना कि किसी प्रकार के सियासी हित को साधने के उद्देश्य से। देश में पहले से ही भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया, एंटी रैगिंग नियम और एससी, एसटी एक्ट बना हुआ है तो नए जातिगत नियमों की आवश्यकता नहीं होने के चलते सवर्ण समाज ने इस कानून को रद्द करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
    4
    लाखेरी - बुधवार को स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी के विरोध में शहर में आक्रोश रैली निकाल कर उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सभी स्वर्ण समाज के लोग बस स्टैंड के समीप स्थित मनसा पूर्ण गणेश जी मंदिर परिसर के समीप एकत्रित हुए तथा आक्रोश रैली निकलते हुए शहर के मुझे बाजार से होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यूजीसी काले कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन में स्वर्ण समाज ने बताया कि नए बिल में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी शामिल किया गया है। स्वर्ण समाज ने इसे समाज को कमजोर करने की योजना का हिस्सा बताते हुए कहा कि बिल के लागू होने से निर्दोष स्वर्ण बच्चों को झूठी शिकायतों के जरिए फंसाया जा सकता है। इसमें झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने के चलते इस कानून को 'काला कानून' बताया।
ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि जातिगत भेदभाव को रोकना हर सभ्य एवं लोकतांत्रिक समाज की अनिवार्य जिम्मेदारी है यह कार्य एकजुटता, निष्पक्षता और साफनीयत से किया जाना चाहिए ना कि किसी प्रकार के सियासी हित को साधने के उद्देश्य से। देश में पहले से ही भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया, एंटी रैगिंग नियम और एससी, एसटी एक्ट बना हुआ है तो नए जातिगत नियमों की आवश्यकता नहीं होने के चलते सवर्ण समाज ने इस कानून को रद्द करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 19 मार्च। राजस्थान दिवस और नव संवत्सर के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से ’विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे आने वाले दशकों की जरूरतों के अनुरूप योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान नए राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां आधुनिकता और विरासत का समन्वय देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव और शहर दोनों को समान रूप से बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हो सके। उन्होंने बताया कि विकसित गांव ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत की आधारशिला हैं। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार कर उसे जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा ’विकसित राजस्थान @2047’ के विजन के तहत राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के माध्यम से इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चलेगा। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर अल्पकालिक (2030 तक), मध्यकालीन (2035 तक) और दीर्घकालीन (2047 तक) विकास योजनाओं का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड की डायनेमिक प्रोफाइल तैयार कर वहां उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और विकास की प्राथमिकताओं का आकलन किया जाएगा, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। सवाई माधोपुर जिले से भी वर्चुअल जुड़े अधिकारी :- सवाई माधोपुर जिले में भी इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण हुआ, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सवाई माधोपुर, 19 मार्च। राजस्थान दिवस और नव संवत्सर के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास से ’विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे आने वाले दशकों की जरूरतों के अनुरूप योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान नए राजस्थान के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जहां आधुनिकता और विरासत का समन्वय देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव और शहर दोनों को समान रूप से बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना है, ताकि हर क्षेत्र में संतुलित और समावेशी विकास हो सके। उन्होंने बताया कि विकसित गांव ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत की आधारशिला हैं। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार कर उसे जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा ’विकसित राजस्थान @2047’ के विजन के तहत राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन (रीति) के माध्यम से इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 19 मार्च से 15 मई तक चलेगा। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर अल्पकालिक (2030 तक), मध्यकालीन (2035 तक) और दीर्घकालीन (2047 तक) विकास योजनाओं का विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और वार्ड की डायनेमिक प्रोफाइल तैयार कर वहां उपलब्ध संसाधनों, बुनियादी सुविधाओं और विकास की प्राथमिकताओं का आकलन किया जाएगा, जिससे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
सवाई माधोपुर जिले से भी वर्चुअल जुड़े अधिकारी :- सवाई माधोपुर जिले में भी इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण हुआ, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.