Shuru
Apke Nagar Ki App…
मार्बल सैलरी डंपिंग नयागुडा और भादवि गुंडा पशु पक्षी आम नागरिक सब परेशान
Shambhu Singh sisodiya 🙏
मार्बल सैलरी डंपिंग नयागुडा और भादवि गुंडा पशु पक्षी आम नागरिक सब परेशान
More news from राजस्थान and nearby areas
- मार्बल सैलरी डंपिंग नयागुडा और भादवि गुंडा पशु पक्षी आम नागरिक सब परेशान1
- उदयपुर के नए उप महापौर दिनेश भट का बड़ा ऐलान | बिना पट्टे वालों को मिलेगा पट्टा, पानी की समस्या होगी खत्म उदयपुर नगर निगम में आज दिनेश जी भट ने उप महापौर पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उदयपुर में जिन लोगों के पास अभी तक पट्टे नहीं है, उनको पट्टे दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही शहर में पानी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के सभी कार्यों को बखूबी निभाया जाएगा।1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान से नगर परिषद राजसमंद में पदभार ग्रहण समारोह4
- मावली पंचायत समिति में सामान्य महिला तो नव गठित घासा में एससी ओपन के लिए आरक्षित उदयपुर जिले में बुधवार को जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों एवं पंचायत समिति सदस्यों के वार्ड आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। लॉटरी प्रक्रिया में सबसे ज्यादा 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं। जिनमें से 7 सीटें एसटी वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी। वहीं अनुसूचित जाति के खाते में केवल 1 सीट आई है। पूरी प्रक्रिया के तहत कुल मिलाकर महिलाओं के लिए 10 सीटें आरक्षित की गई हैं। प्रधान पद के आरक्षण की बात करें तो मावली पंचायत समिति में प्रधान का पद अनारक्षित (सामान्य) महिला के लिए आरक्षित हुआ है। जबकि घासा पंचायत समिति में प्रधान पद एससी ओपन के लिए आरक्षित हुआ है।1
- राजसमंद के कुंभलगढ़ में विदेशियों पर चढ़ा मूर्ति विसर्जन का रंग तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 कुंभलगढ़ क्षेत्र में गणपति विसर्जन का उत्साह, विदेशी पर्यटक भी झूमते दिखे विसर्जन यात्रा में, विदेशियों दंपति को भक्ति में झूमता देख ग्रामीण भी हुए भावुक, कुंभलगढ़ क्षेत्र के देवास गांव में हुआ मूर्ति विसर्जन, भारत विभिन्न संस्कृतियों और त्योहार ऑन का देश है लेकिन विदेशों में यह सब कुछ देखने को नहीं मिलता इसी कारण विदेशी भारत घूमने के दौरान यहां की संस्कृतियों से रूबरू होकर उसमें शामिल होते हैं। ऐसा ही एक नजर कल शाम कुंभलगढ़ के देवास गांव में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान देखने को मिला। देवास में गणपति विसर्जन के दौरान कुंभलगढ़ घूमने आए विदेशी पर्यटक भी गणपति उत्सव के रंग में रंगे नजर आए।ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया और उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाएं और पुरुष भी विदेशी मेहमानों के साथ भजनों की धुनों पर झूमते रहे। विदेशी मेहमानों का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।1
- सूरत का जुना हनुमान मंदिर: हकलाने-तुतलाने वाले बच्चों को गुड़ खिलाने की अनोखी मान्यता, दूर-दूर से पहुंचते हैं श्रद्धालु सूरत के भीमपोर स्थित जुना हनुमानजी मंदिर को लेकर लोगों में गहरी आस्था; मान्यता है कि हनुमानजी को चढ़ाया गया गुड़ बच्चों को प्रसाद के रूप में खिलाने से बोलने में परेशानी दूर होती है सूरत। गुजरात के सूरत में स्थित जुना हनुमानजी मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और अनोखी मान्यता के कारण श्रद्धालुओं के बीच काफी चर्चित है। मंदिर को लेकर स्थानीय लोगों में ऐसी मान्यता प्रचलित है कि यदि हकलाने, तुतलाने या बोलने में परेशानी वाले बच्चे को यहां लाकर हनुमानजी के दर्शन कराए जाएं और भगवान को अर्पित किया गया गुड़ प्रसाद के रूप में खिलाया जाए, तो बच्चे की बोलने की समस्या में सुधार हो सकता है। कहा जाता है कि इसी मान्यता के चलते कई परिवार अपने बच्चों को लेकर मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालु हनुमानजी के सामने पूजा-अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना रखते हैं। इसके बाद प्रसाद के रूप में गुड़ बच्चों को खिलाया जाता है। आस्था से जुड़ी है यह परंपरा मंदिर से जुड़ी इस मान्यता को श्रद्धालु हनुमानजी की कृपा और आशीर्वाद से जोड़कर देखते हैं। कई परिवार अपने व्यक्तिगत अनुभवों को इसका आधार बताते हैं। हालांकि, इन अनुभवों को चिकित्सकीय प्रमाण नहीं माना जा सकता। वैज्ञानिक रूप से इलाज साबित नहीं बोलने में परेशानी, हकलाना या तुतलाना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। उपलब्ध चिकित्सा प्रमाणों के आधार पर यह कहना उचित नहीं होगा कि मंदिर का प्रसाद खाने से ऐसी समस्याएं निश्चित रूप से ठीक हो जाती हैं। बच्चों में लगातार बोलने की समस्या होने पर बाल रोग विशेषज्ञ या स्पीच थेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है। फिर भी, धार्मिक आस्था के नजरिए से यह मंदिर लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि जुना हनुमानजी मंदिर में इस मान्यता को लेकर श्रद्धालुओं की दिलचस्पी बनी हुई है।1
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन : नाडोल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकडावास में बुधवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश पुनाराम गोदारा के निर्देशन मे पीएलवी हितेश सोनी द्वारा वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी की अध्यक्षता मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत एवं बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मुल अधिकारों की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100 कि जानकारी व चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 कि जानकारी दी साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी प्रदान की साथ ही जीवन को जटिलताओ से मुक्त करते हुए सहज एवं सरल रास्ते पर चलकर छोटे छोटे योगदान देकर नवभारत निर्माण के भागीदार बनें जो संविधान सम्मत हो,बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में बालिकाओं को जागरूक किया ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कि जानकारी दी। वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी द्वारा पर्यावरण बचाव एवं मुल अधिकारो की जानकारी दी । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी साथ हि सुपोषण दिवस कि किशोरी बालिकाओं को जानकारी दी । आशा सहयोगिनी दरिया देवी द्वारा मौसमी बिमारीयो से बचाव हेतु जानकारी दी । इस देसूरी पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कस्तुरी देवी, सहायिका हुलिया वैष्णव, आशा सहयोगिनी दरिया देवी , वरिष्ठ अध्यापक बुद्धाराम चौधरी, मोतीलाल मेवाडा, लालाराम परमार, वजाराम बोस, अभय सिंह,सहित विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। किस्तुर राठौड़ नाडोल2
- बोरवाड़ी कम्युनिटी हॉल के पास ढाई महीने से लावारिस खड़ी कार, प्रशासन ने हटवाई उदयपुर के बोरवाड़ी क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल के पास पिछले ढाई महीने से एक कार (RJ27 CL 2341) लावारिस हालत में खड़ी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टायरों में हवा नहीं है और कई बार मालिक को फोन लगाया लेकिन मोबाइल आउट ऑफ रीच आ रहा है। लावारिस कार के कारण मोहल्ले में लोगों को परेशानी और डर दोनों था। शिकायत पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार को वहां से हटवाकर कार्रवाई की। क्या आपने भी इस कार को बोरवाड़ी में खड़ी देखी थी? कमेंट में बताएं। लोकेशन: बोरवाड़ी, उदयपुर रिपोर्ट: उदयपुर न्यूज एजेंसी #Udaipur #Borwadi #UdaipurNews #LocalNews1