जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला में कौशल प्रदान कर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख एनटीपीसी ऊंचाहार बिश्व मोहन सिंह ने अपने संबोधन में महिला बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल विकास न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा सीखी गई कला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मूंज शिल्पकला प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मूंज से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार के नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छ परिवेश के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा महिला बंदियों को भोजन पैकेट एवं कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपने सीएसआर प्रयासों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी ऊंचाहार पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला में कौशल प्रदान कर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रहीं। इस
अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख एनटीपीसी ऊंचाहार बिश्व मोहन सिंह ने अपने संबोधन में महिला बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल विकास न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा सीखी गई कला को आगे बढ़ाने
का आह्वान किया। मूंज शिल्पकला प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मूंज से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार के नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छ परिवेश के महत्व का संदेश
दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा महिला बंदियों को भोजन पैकेट एवं कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपने सीएसआर प्रयासों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी ऊंचाहार पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत जिला कारागार, रायबरेली में महिला बंदियों के लिए “मूंज शिल्पकला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों को पारंपरिक मूंज शिल्पकला में कौशल प्रदान कर उन्हें रचनात्मक एवं आजीविका उन्मुख गतिविधियों से जोड़ना है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महिला बंदियों को कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में अवसर प्रदान करने के लिए एनटीपीसी ऊंचाहार की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख एनटीपीसी ऊंचाहार बिश्व मोहन सिंह ने अपने संबोधन में महिला बंदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कौशल विकास न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि भविष्य में आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा सीखी गई कला को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मूंज शिल्पकला प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को मूंज से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एनटीपीसी ऊंचाहार के सीएसआर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत एनटीपीसी ऊंचाहार के नव नियुक्त प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक जिम्मेदारी तथा स्वच्छ परिवेश के महत्व का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा महिला बंदियों को भोजन पैकेट एवं कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। एनटीपीसी ऊंचाहार अपने सीएसआर प्रयासों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला तथा अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एनटीपीसी ऊंचाहार पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सेवा संकल्प अभियान का अनूठा आयोजन बना चर्चा का विषय , भाजपा नेता ने गौशाला में गौवंशों को खिलाया ड्राई फ्रूट्स ऊंचाहार, रायबरेली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को ऊंचाहार क्षेत्र की कान्हा गौशाला में एक बेहद अनूठा और हृदय को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने गौ-माता की सेवा को नई परिभाषा देते हुए मवेशियों को हरा चारा और भूसे के साथ-साथ काजू, किशमिश और गुड़ से बना विशेष आहार खिलाया।आमतौर पर लोग गौशाला में चारा दान करते हैं, लेकिन भाजपा नेता ने सोचा कि जैसे इंसानों को त्योहार पर अच्छा भोजन चाहिए, वैसे ही बेजुबान गौ-वंश को भी पोषण की जरूरत है। ड्राई फ्रूट और गुड़ बड़े प्रेम से गायों को खिलाए गए, जिसे मवेशियों ने भी बड़े चाव से खाया। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा गाय हमारे लिए सिर्फ पशु नहीं, माता है और हमारी संस्कृति की आत्मा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति और बेजुबान जीव तक सेवा पहुंचाएं। आज बसौड़ा पर्व पर मवेशी खूंटे की पूजा की परंपरा ने हमें याद दिलाया है कि पशुधन की सेवा ही सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को ईश्वर इतना सामर्थ्य दें कि वो भारत मां की लगातार सेवा करते रहे और भारत का मस्तक ऊंचा करते रहे । गौशाला में मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि नेताओं को इसी तरह जमीन से जुड़ी सेवा करनी चाहिए। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डन यादव , बीडीसी विजय पाल , राम बहादुर, रौनक अग्रहरि , संदीप पटेल , मनीष कौशल , हरेन्द्र पासवान , भारत लाल लोधी आदि मौजूद रहे।4
- रायबरेली में सवर्ण महापंचायत, अलग-अलग संगठनों ने एकजुट होकर उठाई समाज के मुद्दों की आवाज गोल चौराहा के निकट स्थित जलसा होटल में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (आरएसपी) की अगुवाई में आयोजित सवर्ण महापंचायत में जिले में सक्रिय विभिन्न सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक मंच पर जुटे। महापंचायत में सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी और लखनऊ मंडल प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। आयोजकों ने महापंचायत में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने संगठनों के बीच समन्वय और एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग संगठनों के बैनर भले ही अलग हों, लेकिन समाज से जुड़े मुद्दों पर सभी की आवाज एक होनी चाहिए। महापंचायत में मौजूद संगठनों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि रायबरेली जिले में सवर्ण समाज के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय, अत्याचार या शोषण की घटना सामने आने पर सभी संगठन मिलकर उसकी आवाज उठाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि एससी/एसटी एक्ट, जातिगत आरक्षण, यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध और सवर्ण आयोग के गठन जैसे मुद्दों को लेकर यदि किसी संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया जाता है तो अन्य संगठन भी उसमें सहभागिता करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज धवरैय्या के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित ‘सवर्ण जगाओ-भारत बचाओ’ यात्रा की जानकारी भी दी गई। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर 11 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी और इसमें विभिन्न संगठनों से सहयोग की अपील की गई। महापंचायत में सलोन ब्लॉक प्रमुख कुमार आजाद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ी बैठक की जानकारी मिलने पर वह स्वयं कार्यक्रम में पहुंचे और समाज के मुद्दों पर साथ खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के लखनऊ मंडल अध्यक्ष वीपी त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश पांडे, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना शुक्ला, जिला महासचिव अजय दीक्षित, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश सचिव डॉ. अवधेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के सत्येंद्र सिंह, सुनील तिवारी, गिरजा शंकर तिवारी, कपिल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापंचायत में संगठनों ने आपसी समन्वय के साथ सामाजिक मुद्दों पर आगे भी संयुक्त रूप से कार्यक्रम करने की बात कही। रायबरेली में सवर्ण महापंचायत, अलग-अलग संगठनों ने एकजुट होकर उठाई समाज के मुद्दों की आवाज गोल चौराहा के निकट स्थित जलसा होटल में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद (आरएसपी) की अगुवाई में आयोजित सवर्ण महापंचायत में जिले में सक्रिय विभिन्न सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक मंच पर जुटे। महापंचायत में सवर्ण आर्मी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर तिवारी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी और लखनऊ मंडल प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुआ। आयोजकों ने महापंचायत में पहुंचे संगठन पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों का स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने संगठनों के बीच समन्वय और एकजुटता पर जोर दिया। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अलग-अलग संगठनों के बैनर भले ही अलग हों, लेकिन समाज से जुड़े मुद्दों पर सभी की आवाज एक होनी चाहिए। महापंचायत में मौजूद संगठनों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि रायबरेली जिले में सवर्ण समाज के किसी व्यक्ति के साथ अन्याय, अत्याचार या शोषण की घटना सामने आने पर सभी संगठन मिलकर उसकी आवाज उठाएंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि एससी/एसटी एक्ट, जातिगत आरक्षण, यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध और सवर्ण आयोग के गठन जैसे मुद्दों को लेकर यदि किसी संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया जाता है तो अन्य संगठन भी उसमें सहभागिता करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पंकज धवरैय्या के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित ‘सवर्ण जगाओ-भारत बचाओ’ यात्रा की जानकारी भी दी गई। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर 11 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी और इसमें विभिन्न संगठनों से सहयोग की अपील की गई। महापंचायत में सलोन ब्लॉक प्रमुख कुमार आजाद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ी बैठक की जानकारी मिलने पर वह स्वयं कार्यक्रम में पहुंचे और समाज के मुद्दों पर साथ खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के लखनऊ मंडल अध्यक्ष वीपी त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा, जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश पांडे, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना शुक्ला, जिला महासचिव अजय दीक्षित, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रदेश सचिव डॉ. अवधेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के सत्येंद्र सिंह, सुनील तिवारी, गिरजा शंकर तिवारी, कपिल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापंचायत में संगठनों ने आपसी समन्वय के साथ सामाजिक मुद्दों पर आगे भी संयुक्त रूप से कार्यक्रम करने की बात कही।1
- गंगा एक्सप्रेसवे पर ओमनी पलटी, चालक की मौत पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल, महाराष्ट्र से मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे रायबरेली। लालगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ओमनी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार करीब पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल महाराष्ट्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मानगढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया गया कि श्रद्धालुओं से भरी ओमनी गंगा एक्सप्रेसवे से होकर जा रही थी। लालगंज क्षेत्र में अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी अन्य वजह से, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित परिजनों को देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।1
- रायबरेली: पूर्व विधायक राकेश सिंह ने जोहरा हिसार के चिखड़ी गांव पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। जनसुनवाई के बाद महज 15 घंटे में रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #DineshPratapSingh #RakeshSingh #Harchandpur #RaebareliPolice रायबरेली: पूर्व विधायक राकेश सिंह ने जोहरा हिसार के चिखड़ी गांव पहुंचकर रास्ते का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। जनसुनवाई के बाद महज 15 घंटे में रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #DineshPratapSingh #RakeshSingh #Harchandpur #RaebareliPolice1
- अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना द अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना दूभर, हजारों बच्चों और 1 लाख आबादी का जीना मुहाल अमेठी (उत्तर प्रदेश)। सरकार भले ही प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दावे कर रही हो, लेकिन अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो इन दावों की कलई खोलकर रख देती है। शिवरतनगंज से पेड़रिया गोयन, महिया, सिंदुरिया, ककरिया, रायपुर, पटखौली, कुकाहा और रामपुर बड़े स्कूलों को जोड़ने वाला 4 किलोमीटर का मुख्य मार्ग इस समय पूरी तरह बदहाल और जर्जर हो चुका है। सड़क की स्थिति इतनी भयानक है कि यह किसी सड़क के बजाय जलभराव के कारण 'तालाब' जैसी नजर आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। तीन साल में ही उखड़ गई सड़क, भ्रष्टाचार के उठ रहे सवाल क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क को बने मात्र 3 साल का समय हुआ है। महज 3 वर्षों में सड़क का इस कदर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मार्ग पर लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी की आवाजाही रोजाना होती है, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। स्कूली बच्चों और मरीजों पर मंडरा रहा खतरा इसी रास्ते से रोज हजारों मासूम बच्चे विभिन्न स्कूलों के लिए गुजरते हैं। आए दिन बच्चे और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान बनती है एम्बुलेंस को लगते हैं घंटे: 4 किलोमीटर के इस छोटे से टुकड़े को पार करने में एम्बुलेंस को करीब 1 घंटा लग जाता है। प्रसूताओं की जान पर आफत: स्थानीय निवासियों का दर्द है कि यदि किसी गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाना पड़े, तो इस जर्जर सड़क की वजह से रास्ते में ही अनहोनी होने का डर बना रहता है। दो दिन बाद गुजरेंगे हजारों कांवड़िया, शासन-प्रशासन बेखबर आने वाले दो दिनों में इसी मार्ग से हजारों की संख्या में कांवड़िया पैदल यात्रा निकालकर डलमऊ गंगा घाट से जल भरने जाएंगे। इसके बाद यही से जल लेकर वे हैदरगढ़ (बाराबंकी) स्थित औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए लौटेंगे। कांवड़ यात्रा शुरू होने को है, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई प्रशासनिक हलचल दिखाई नहीं दे रही है। खबरें छपीं, पर नहीं जगी सरकार स्थानीय लोगों का आरोप है कि समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से इस जनसमस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। गड्ढा मुक्त का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार में इस मार्ग की ऐसी दुर्दशा देखकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से गुहार क्षेत्र की त्रस्त जनता ने अब सीधे सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा जी और क्षेत्रीय विधायक जी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि इस 4 किलोमीटर की सड़क का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि 1 लाख की आबादी को इस 'तालाब' रूपी सड़क के नरक से मुक्ति मिल सके और कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो।1
- रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा पारी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती है। जब उसने पत्नी को ऐसा करने से मना किया तो कथित तौर पर पत्नी और सास ने उसके साथ विवाद किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि वह पत्नी और सास के व्यवहार से परेशान है और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायबरेली में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के तत्वावधान में किया गया। रायबरेली स्टेडियम से जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसी क्रम में SAI हॉस्टल से भी पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक जीवन में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकते हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। SAI हॉस्टल के मैनेजर एवं सहायक स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता अभियान में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल रैली के दौरान फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।4