मारूफपुर में 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली। चहनिया क्षेत्र के मारूफपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी चंदौली के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मारूफपुर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। करीब दो से तीन किलोमीटर लंबी यात्रा में सैकड़ों लोग 40 फीट लंबे तिरंगे को लेकर पैदल चले। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में हुआ। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। उनके साथ सूर्यमुनी तिवारी, बब्बू सिंह, अम्बरीश सिंह भोला, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधारोपण किया। इसके बाद अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंच से वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्मारक स्थल पर स्थापित किया गया 70 फीट ऊंचा तिरंगा रहा। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है।
मारूफपुर में 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली। चहनिया क्षेत्र के मारूफपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी चंदौली के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मारूफपुर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। करीब दो से तीन किलोमीटर लंबी यात्रा में सैकड़ों लोग 40 फीट लंबे तिरंगे को लेकर पैदल चले। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में हुआ। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। उनके साथ सूर्यमुनी तिवारी, बब्बू सिंह, अम्बरीश सिंह भोला, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधारोपण किया। इसके बाद अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंच से वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्मारक स्थल पर स्थापित किया गया 70 फीट ऊंचा तिरंगा रहा। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है।
- स्वतंत्रता दिवस पर कैथी स्कूल में देशभक्ति का रंग, अजय सिंह ने किया ध्वजारोहण1
- सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा सम्मानित बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था के लिए मिला सम्मान आप देख रहे न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी,15 अगस्त 2026 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज साधना सनातन दल एवं हिंदू युवा वाहिनी,वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को उनके उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्यों एवं समाजहित में किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर साधना सनातन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सिगरा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। विशेष रूप से वेश्यावृत्ति जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथा अपराधी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। डॉ.मौर्य ने कहा कि जब से शिवाकांत मिश्रा ने सिगरा थाने की कमान संभाली है,तब से क्षेत्र में पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। लोगों के मन में यह भरोसा पैदा हुआ है कि पुलिस प्रशासन अपराध के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। एक सशक्त एवं जनहितकारी पुलिसिंग व्यवस्था ही समाज में अपराधियों के मन में कानून का भय और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करती है।हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने कहा कि शिवाकांत मिश्रा ने बेहतर पुलिसिंग की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा का वातावरण तैयार करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे मिश्रा गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि उनके कार्यों से अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। श्री सिंह ने आगे कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय गौरव का पर्व ही नहीं,बल्कि समाज को सुरक्षित,भयमुक्त एवं कानूनसम्मत बनाने के संकल्प का भी अवसर है।ऐसे पुलिस अधिकारियों का सम्मान समाज की ओर से उनके कर्तव्य,समर्पण और जनसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवाकांत मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्य रूप से रोशनजायसवाल,दीपक गुप्ता सहित साधना सनातन दल और हिंदू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- भिखारीपुर की बदहाल सड़कें: गड्ढों और कीचड़ से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी वाराणसी। आराजी लाइन क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में सड़कों की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ भर गया है। हालात ऐसे हैं कि दोपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। भिखारीपुर गांव की यह सड़क ग्रामीण मार्ग के जरिए बनारस और मिर्जापुर को जमुआ मार्ग से जोड़ती है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर न तो डामर दिखाई देता है और न ही गिट्टी। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और भी भयावह हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या कई महीनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इसी मार्ग से अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं, बावजूद इसके सड़क की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।1
- तिरंगा यात्रा निकाल 70 फ़ीट ऊँचे तिरंगे का किया लोकार्पण मारूफपुर में तिरंगा यात्रा न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट निकालते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, अमर बलिदानी चन्दन राय स्मारक स्थल पर पौधरोपण करते मंत्री अनिल राजभर, 70 फ़ीट ऊँचे तिरंगा लोकार्पण से पूर्व पूजन करते हुए मंत्री अनिल राजभर, शहीद चन्दन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मंत्री अनिल राजभर व अन्य अतिथि चहनियां। नदेसर मारूफपुर स्थित अमर बलिदानी चन्दन राय स्मारक स्थल पर क्षेत्र पंचायत निधि से लगे 70 फ़ीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लोकार्पण स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम सेवा व नियोजन विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय अनिल राजभर ने ध्वज पूजन व नारियल फोड़ कर किया। लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व हिन्दू युवा वाहिनी व त्रि शक्ति सेवा फाउंडेशन के बैनर तले दो किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसमें क्षेत्र के हजारों युवा डीजे की धुन पर हाथ में तिरंगा लिए भारत माँ की जयकार लगाते हुए चल रहे थे लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में चल रही भाजपा नीत सरकारों के कथनी करनी में अंतर नहीं है। हमारी सरकारें सदैव अपने वीर सैनिकों के शहादत और त्याग को नमन करते हुए उनके सम्मान में कोई कमी नहीं रखना चाहती है। अमर बलिदानी चन्दन राय के शहादत के समय शहीद परिवार को दिये गये आश्वासन के अनुरूप शहीद स्मारक स्थल, बाउंड्री वाल,हाई मास्क लाइट, शहीद परिवार के घर तक सड़क, शहीद के नाम बलुआ पुल का नामकरण, शहीद के नाम प्राथमिक विद्यालय का नामकरण, शहीद चन्दन के नाम नैढ़ी रोड का नामकरण अंबरीश सिंह भोला के प्रयास से करा दिया गया है। इसी क्रम में 70 फ़ीट ऊँचे तिरंगा ध्वज की स्थापना शहीद के सम्मान को बढायेगा। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सतेंद्र प्रसाद बारी बीनू ने कहा कि शहीदों की शहादत को गौरव पूर्ण बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार सदैव संकल्पित है। मंत्री अनिल राजभर ने चहनियां ब्लॉक के तीन शहीदों चन्दन राय, अरविन्द यादव व राजाराम यादव के परिजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके शहादत को नमन किया।कार्यक्रम आयोजक हिन्दू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा संगठन के पदाधिकारियों अंबरीश सिंह भोला, रामदयाल यादव रिंकू, अतुल सिंह रघुवंशी आदि ने मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर सहित आये हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन दुर्गेश पाण्डेय व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष नन्द गोपाल राजभर ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल, संकठा राजभर, मनोज कुशवाहा, बब्बू सिंह, अखिलेश अग्रहरि, आशुतोष सिंह रिंकू, गोपाल सिंह बबलू, आशीष सिंह रघुवंशी, बीडीओ जावेद अख्तर, रेंजर सुभाष तिवारी, नायब तहसीलदार राजेंद्र कन्नौजिया, मोहित राय, किशन राय, अशोक राय, राहुल राय, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव, बुल्लू यादव, विजय जायसवाल, राणा सिंह, हरिश्चन्द्र यादव, तेजबहादुर शर्मा, शिवम मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।1
- 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस डेट अवसर पर झंडा उत्पन्न करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर आज देश को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश नागरिक सेवा संगठन के पीछे डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने अपने कैंप कार्यालय में झंडा उत्तोलन करने के बाद बच्चों में मिठाई वितरण किया3
- अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा अधेड़ को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार टोटो पलटी, चालक बाल-बाल बचा वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (टेकरिया) स्थित देहली विनायक मंदिर के समीप रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में टोटो चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, टोटो चालक रामेश्वर की तरफ से जंसा की ओर जा रहा था। वह जैसे ही देहली विनायक मंदिर के समीप पहुंचा, उसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति सड़क पार करने लगा। उसे अचानक सामने देख चालक ने टोटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि घटना के समय टोटो में कोई यात्री सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।1
- सर्वप्रथम भारत के सभी सम्मानित नागरिकों को 15 अगस्त 2026 पर 80 वें स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर् वाराणसी डॉ सौरभ मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष,साधना फाउंडेशन,राष्ट्रीय अध्यक्ष, साधना सनातन दल ने अपने विचार व्यक्त किए।आजादी सिर्फ देश की नहीं, सोच की भी होनी चाहिए!15 अगस्त पर हम तिरंगा जरूर लहराएं, लेकिन एक सवाल खुद से भी पूछें—क्या हम अपने मन की गुलामी से आजाद हुए हैं?आजादी सिर्फ विदेशी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है।असली आजादी तब होगी,जब हर नागरिक अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझेगा।देश हमसे सिर्फ वोट नहीं, ईमानदारी,जिम्मेदारी,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी मांगता है।सैनिक सीमा पर देश की रक्षा करता है, तो हम अपने कर्म और आचरण से देश को मजबूत क्यों नहीं कर सकते?आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लें,देश को केवल बेहतर बनाने की उम्मीद नहीं करेंगे,बल्कि खुद बेहतर नागरिक बनने की शुरुआत करेंगे।क्योंकि देश हमारा है,जिम्मेदारी भी हमारी है।जय हिंद वंदे मातरम् स्वतंत्रतादिवस,आजाद,देशभक्ति,राष्ट्रसर्वोपरि, नागरिककर्तव्य,भारत जय हिंद,वंदे मातरम1
- विभाजन में जान गंवाने वाले और विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि1
- मारूफपुर में 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चंदौली। चहनिया क्षेत्र के मारूफपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी चंदौली के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर 70 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मारूफपुर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना दिया। करीब दो से तीन किलोमीटर लंबी यात्रा में सैकड़ों लोग 40 फीट लंबे तिरंगे को लेकर पैदल चले। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में हुआ। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की। उनके साथ सूर्यमुनी तिवारी, बब्बू सिंह, अम्बरीश सिंह भोला, ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां अतिथियों एवं आयोजकों ने पौधारोपण किया। इसके बाद अमर बलिदानी चंदन राय के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंच से वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्मारक स्थल पर स्थापित किया गया 70 फीट ऊंचा तिरंगा रहा। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है।1