Shuru
Apke Nagar Ki App…
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हुआ बांसवाड़ा शहर के नगर स्कूल के पास सूरज पोल चौकी के नजदीक स्थित मुकेश पटेल के घर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की तेज लपटों के चलते घर में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी, बेड-बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Subhash Mehta
शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हुआ बांसवाड़ा शहर के नगर स्कूल के पास सूरज पोल चौकी के नजदीक स्थित मुकेश पटेल के घर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की तेज लपटों के चलते घर में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी, बेड-बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बांसवाड़ा जिला अस्पताल में मंगलवार को सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटडोर विभाग में पर्ची बनवाने के लिए तीन लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एक घंटे से लाइन में खड़े बुजुर्ग मरीजों ने नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग व्यवस्था की मांग की। सर्वर बंद रहने से पंजीयन से लेकर आरजीएस लाभार्थियों को दवाई मिलने तक की प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे मरीजों की भीड़ और बढ़ती गई। पर्ची बनवाने के बाद भी डॉक्टर से इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से तकनीकी समस्या दूर करने के प्रयास किए गए, लेकिन तब तक मरीजों को असुविधा झेलनी पड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। हलाकी बढ़ती आउट डोर में लगी लंबी कतार को लेकर जिला अस्पताल के पीएमओ ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए दो घंटे के लिए अलग से काउंटर को व्यवस्था की जाएगी ताकि मरीजों को राहत मिलेगी।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ महा शिवरात्रि पर्व पर रात्रि में हुआ भजनों का धार्मिक व रंगारंग कार्यक्रम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में महा शिवरात्रि पर्व पर विशाल भजन संध्या का मधुर आयोजन किया गया दुर दुर से भजनों को सुन ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा देर रात तक संगीत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी पुरा क्षेत्र शिव मय नजर आया4
- राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानपुरा आनन्दपुरी बांसवाड़ा राजस्थान 327601 ग्राम पंचायत भवानपुरा को बहुत शिकायत दर्ज कराई पर कोई इसका समाधान नहीं हुआ यह कि स्थानीय विद्यालय भवानपुरा में पीने के पानी का संकट अभी से प्रारंभ हो गया है बच्चों को पानी पीने के लिए दुर तक जाना होता है साथ ही भोजन पकाने के लिए भी पानी की कमी है आप सभी जन से विद्यालय परिवार हाथ जोड़कर विनती करता है कि पानी की कमी का शीघ्रता पूर्वक निदान करें। जीन अभिभावकों के बच्चे भवानपुरा स्कुल में पढ़ रहे है उन अभिभावको से मेरा अनुरोध है कि बच्चे बहुत परेशान है। पीने का पानी नहीं मिल रहा है। भोजन बनाने के लिये भी पानी नहिं मिल रहा है तो बच्चों के लिये तो कुछ बोलो इन बच्चों के प्रति दया करों सभी अभिभावक कल स्कुल मे आकर देखें हकिगत क्या है। गुरुजी बार बार कहते है कि पानी कि बहुत समस्या है। लेकिन इसका ग्राम पंचायत भवानपुरा को कई बार सुचना दी है पर कोई इसका समाधान नहिं हो रहा है।4
- Post by Dadu Bhil1
- Post by Ishwarlal1
- जावरा मिंडाजी संगम पर डोंगी पलटने से डूबे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को हुए हादसे के बाद से लगातार सर्चिंग अभियान जारी है, लेकिन सोमवार शाम 8 बजे तक भी युवक को तलाशा नहीं जा सका। घटनास्थल पर सोमवार सुबह से मौजूद करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डूबा युवक एक किसान का बेटा है और पर्याप्त संसाधन नहीं लगाए जाने के कारण दो दिन में भी उसे खोजा नहीं जा सका। > “संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है। अगर समय पर आधुनिक उपकरण और पर्याप्त टीम लगाई जाती तो शायद अब तक युवक मिल जाता। जब तक नदी से शव बाहर नहीं निकल जाता, हम रातभर यहीं डटे रहेंगे और प्रशासन को भी यहां से जाने नहीं देंगे।” — जीवन सिंह शेरपुर क्या है मामला? रविवार को मिंडाजी संगम पर तीन युवक डोंगी से नदी पार कर रहे थे। संतुलन बिगड़ने से डोंगी पलट गई और तीनों पानी में गिर गए। दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक गहरे पानी में लापता हो गया। सर्चिंग जारी गोताखोरों और पुलिस की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अंधेरा होने के बावजूद लाइटें लगाकर सर्चिंग जारी है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है.2
- Post by DiNESH Damor1
- बांसवाड़ा शहर के नगर स्कूल के पास सूरज पोल चौकी के नजदीक स्थित मुकेश पटेल के घर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आगजनी की तेज लपटों के चलते घर में रखा कूलर, फ्रिज, टीवी, बेड-बिस्तर सहित घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लाखों रुपये का सामान खाक हो चुका था। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1