Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेजरा पुल बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर। #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर #Jamtara Yogesh Kumar #बेजरा #पुल बेजरा पुल बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर। #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर #Jamtara Yogesh Kumar #बेजरा #पुल
Yogesh Kumar
बेजरा पुल बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर। #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर #Jamtara Yogesh Kumar #बेजरा #पुल बेजरा पुल बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी, 20 से 30 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर। #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर #Jamtara Yogesh Kumar #बेजरा #पुल
More news from झारखंड and nearby areas
- *स्लग –पाथलडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट, दो मजदूर झुलसे* धनबाद : जिले के पाथलडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग कार्य के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन ब्लास्ट होने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो मजदूर दिलीप यादव और अमर महतो बुरी तरह झुलस गए। दोनों का इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद में चल रहा है। हादसे के बाद कोल वाशरी परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पाथलडीह कोल वाशरी में एसीबी कंपनी के मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया। हादसे में वेल्डर दिलीप यादव और हेल्पर अमर महतो गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है। घटना के बाद आनन-फानन में घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप यादव और अमर महतो को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने और मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के काम कराने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के वास्तविक कारणों को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं, यह जांच का विषय है। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूरे मामले की जांच की मांग की जा रही है। बाइट : अमर महतो घायल मजदूर1
- रांची में JPSC-JSSC प्रदर्शनकारियों की ‘आभार यात्रा’ 🚩 देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान—‘पेपर लीक और करप्शन बर्दाश्त नहीं!’ रांची में JPSC-JSSC प्रदर्शनकारियों की ‘आभार यात्रा’ 🚩 देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान—‘पेपर लीक और करप्शन बर्दाश्त नहीं!’ #JPSC #JSSC #DevendraMahato #JharkhandNews #RanchiNews1
- नाव निर्मित कूप कार्य मे अनियमितता दिख रहा है रानेश्वर यह मामला दुमका जिला के रानेश्वर प्रखंड का है1
- संत रविदास की 650 वीं जयंती पर BDO,CO ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । बाराहाट (बांका)प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बीडीओ,सीओ एवं जनप्रिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज गुरुवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर रथ को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता,सीओ राजेश कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अमृत कलश यात्रा में शामिल बाराहाट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह,सुभाष साह, मुखिया भोला पासवान शंकर प्रसाद चौधरी,बैद्यनाथ दास के द्वारा रथ को भेड़ामोड़ चौक,बाराहाट बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। संत रवि दास के जीवन एवं उनको विचारों के बारे में लोगो को बताया गया। उनके मार्गों पर चलने की अपील की। इस मौके पर बभनगामा पंचायत के विकास मित्र सुभाष दास,पथरा पंचायत के विकास मित्र महावीर दास,नारायणपुर पंचायत के विकास मित्र शिव शंकर दयाल,भुरना पंचायत के विकास मित्र मंटू दास,बाराहाट प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी के अलावे प्रखंड के जीविका दीदी शामिल थे। रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर1
- मृत्यु भोज पर पर हर बार की तरह इस बार भी माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव ने कहा बंद होना चाहिए मृत्यु भोज1
- बोकारो जिले के 100 साल पुराने शिव मंदिर की रहस्य में गाथा1
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, बंद खदानों के मुहानों को जल्द बंद करने का निर्देश जामताड़ा। जिले में अवैध खनन, खनिज परिवहन और बालू उठाव पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में नाला प्रखंड के कास्ता क्षेत्र में बंद पड़े खनन पट्टों के माइन क्लोजर और खदानों के मुहानों को बंद करने में हो रही देरी पर उपायुक्त ने ईसीएल पांडेश्वर एरिया के अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बंद खदानों में किसी तरह की अनहोनी या जान-माल का नुकसान होने पर ईसीएल पांडेश्वर एरिया के जीएम समेत संबंधित अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। डीसी ने एक सप्ताह के भीतर माइन क्लोजर की अद्यतन रिपोर्ट देने और बंद पड़े मुहानों व रैट होल को नियंत्रित ब्लास्टिंग जैसी वैज्ञानिक तकनीक के जरिए पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया। वहीं कोयला परिवहन में लगे वाहनों की जीपीएस से निगरानी, अनफिट वाहनों पर रोक और बिना तिरपाल ढके कोयला ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा एनजीटी के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने और 15 अक्टूबर तक कैटेगरी-1 और 2 की नदियों से बालू उठाव पूरी तरह प्रतिबंधित रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में लघु खनिज से जुड़े 47 मामले सामने आए हैं, 51 वाहन जब्त किए गए हैं और 23 लाख 14 हजार 894 रुपये का दंड वसूला गया है।1
- *बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, एक साथ निकलीं मां मनसा की 30 प्रतिमाएं* Anchor :--- तोपचांची प्रखंड के कोरकोट्टा पंचायत स्थित केवट टोला में मंगलवार को आस्था और परंपरा का अनोखा नजारा देखने को मिला। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। गांव में स्थापित मां मनसा की करीब 30 प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन किया गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को अपने कंधों पर उठाकर महतो तालाब तक पहुंचे। इस दौरान रास्तेभर मां के जयकारे गूंजते रहे और बड़ी संख्या में ग्रामीण विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। कोरकोट्टा गांव में केवट समुदाय मां मनसा को अपनी कुलदेवी के रूप में पूजता है। गांव में करीब 200 केवट परिवार रहते हैं। समुदाय के लोगों के लिए मां मनसा की पूजा की विशेष मान्यता है। ग्रामीणों के अनुसार, मां मनसा की पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद ही समुदाय के लोग तालाबों में मछली पकड़ने की शुरुआत करते हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी श्रद्धा के साथ मां मनसा की पूजा की जाती है। इस वर्ष गांव के करीब 30 घरों में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा संपन्न होने के बाद मंगलवार को सभी प्रतिमाओं को एक साथ विसर्जन के लिए निकाला गया। बारिश के बीच कंधों पर प्रतिमाएं लेकर चल रहे श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी रही। मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और सुख-शांति की कामना की। बारिश के बावजूद सामूहिक विसर्जन का यह दृश्य गांव में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बना रहा। Byte :--- आनंद कुमार ( ग्रामीण )1
- आंख पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर युवक ,भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद कहने निकले बांका -सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर भोलेनाथ के अनोखे और अनूठे भक्त देखने को मिल रहे हैं। कोई भोलेनाथ को कांवड़ में बैठाकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई बाबा को अपने कंधे पर बैठाकर यात्रा कर रहा है इसी बीच पश्चिम बंगाल के रहने वाले संतोष साह की भक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साले आलोक साव भी उनके साथ हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं संतोष साह का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिन्हें वह भोलेनाथ द्वारा दिए गए अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि महादेव ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ दिया है, इसलिए अब बाबा से मांगने के लिए कुछ नहीं बचा। संतोष ने बताया कि गंगा से जल भरने के बाद उनके मन में संकल्प आया कि बाबा धाम पहुंचने तक वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करेंगे और रास्ते में भोलेनाथ के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े यात्रा के दौरान उनके साले आलोक साव लगातार उनकी मदद कर रहे हैं और रास्ते की परिस्थितियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं1