logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंख पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर युवक ,भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद कहने निकले बांका -सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर भोलेनाथ के अनोखे और अनूठे भक्त देखने को मिल रहे हैं। कोई भोलेनाथ को कांवड़ में बैठाकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई बाबा को अपने कंधे पर बैठाकर यात्रा कर रहा है इसी बीच पश्चिम बंगाल के रहने वाले संतोष साह की भक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साले आलोक साव भी उनके साथ हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं संतोष साह का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिन्हें वह भोलेनाथ द्वारा दिए गए अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि महादेव ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ दिया है, इसलिए अब बाबा से मांगने के लिए कुछ नहीं बचा। संतोष ने बताया कि गंगा से जल भरने के बाद उनके मन में संकल्प आया कि बाबा धाम पहुंचने तक वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करेंगे और रास्ते में भोलेनाथ के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े यात्रा के दौरान उनके साले आलोक साव लगातार उनकी मदद कर रहे हैं और रास्ते की परिस्थितियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं

9 hrs ago
user_Pankaj Kumar Thakur
Pankaj Kumar Thakur
पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
9 hrs ago

आंख पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर युवक ,भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद कहने निकले बांका -सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर भोलेनाथ के अनोखे और अनूठे भक्त देखने को मिल रहे हैं। कोई भोलेनाथ को कांवड़ में बैठाकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई बाबा को अपने कंधे पर बैठाकर यात्रा कर रहा है इसी बीच पश्चिम बंगाल के रहने वाले संतोष साह की भक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साले आलोक साव भी उनके साथ हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं संतोष साह का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिन्हें वह भोलेनाथ द्वारा दिए गए अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि महादेव ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ दिया है, इसलिए अब बाबा से मांगने के लिए कुछ नहीं बचा। संतोष ने बताया कि गंगा से जल भरने के बाद उनके मन में संकल्प आया कि बाबा धाम पहुंचने तक वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करेंगे और रास्ते में भोलेनाथ के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े यात्रा के दौरान उनके साले आलोक साव लगातार उनकी मदद कर रहे हैं और रास्ते की परिस्थितियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं

More news from बिहार and nearby areas
  • संत रविदास की 650 वीं जयंती पर BDO,CO ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । बाराहाट (बांका)प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बीडीओ,सीओ एवं जनप्रिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज गुरुवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर रथ को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता,सीओ राजेश कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अमृत कलश यात्रा में शामिल बाराहाट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह,सुभाष साह, मुखिया भोला पासवान शंकर प्रसाद चौधरी,बैद्यनाथ दास के द्वारा रथ को भेड़ामोड़ चौक,बाराहाट बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। संत रवि दास के जीवन एवं उनको विचारों के बारे में लोगो को बताया गया। उनके मार्गों पर चलने की अपील की। इस मौके पर बभनगामा पंचायत के विकास मित्र सुभाष दास,पथरा पंचायत के विकास मित्र महावीर दास,नारायणपुर पंचायत के विकास मित्र शिव शंकर दयाल,भुरना पंचायत के विकास मित्र मंटू दास,बाराहाट प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी के अलावे प्रखंड के जीविका दीदी शामिल थे। रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर
    1
    संत रविदास की 650 वीं जयंती पर BDO,CO ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
बाराहाट (बांका)प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर बीडीओ,सीओ एवं जनप्रिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज गुरुवार को बाराहाट प्रखंड मुख्यालय से संत रविदास की 650वी जयंती के अवसर पर रथ को बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता,सीओ राजेश कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अमृत कलश यात्रा में शामिल बाराहाट भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अविनाश सिंह,सुभाष साह, मुखिया भोला पासवान शंकर प्रसाद चौधरी,बैद्यनाथ दास के द्वारा रथ को भेड़ामोड़ चौक,बाराहाट बाजार सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कराया गया। संत रवि दास के जीवन एवं उनको विचारों के बारे में लोगो को बताया गया। उनके मार्गों पर चलने की अपील की। इस मौके पर बभनगामा पंचायत के विकास मित्र सुभाष दास,पथरा पंचायत के विकास मित्र महावीर दास,नारायणपुर पंचायत के विकास मित्र शिव शंकर दयाल,भुरना पंचायत के विकास मित्र मंटू दास,बाराहाट प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी के अलावे प्रखंड के जीविका दीदी शामिल थे।
रिपोर्ट- पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • मृत्यु भोज पर पर हर बार की तरह इस बार भी माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव ने कहा बंद होना चाहिए मृत्यु भोज
    1
    मृत्यु भोज पर पर हर बार की तरह इस बार भी माननीय सांसद श्री गिरधारी यादव ने कहा बंद होना चाहिए मृत्यु भोज
    user_Taklu News
    Taklu News
    News Anchor चानन, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • धनकुण्ड थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया वार्षिक निरीक्षण बांका जिले के धनकुण्ड थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर जवानों ने एसपी अमितेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा। फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने आमलोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, एसडीपीओ बौसी, पुलिस निरीक्षक रजौन तथा धनकुण्ड थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    धनकुण्ड थाना पहुंचे एसपी अमितेश कुमार, गार्ड ऑफ ऑनर के बाद किया वार्षिक निरीक्षण
बांका जिले के धनकुण्ड थाना में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर जवानों ने एसपी अमितेश कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया।
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने पूरे थाना परिसर का घूम-घूमकर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित कांडों की स्थिति, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की।
एसपी अमितेश कुमार ने थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित वाहन जांच, सघन गश्ती और अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने को कहा।
फरार एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ शराब, हथियार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वहीं लंबित कांडों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। एसपी ने अनुसंधान में तेजी लाने और प्रत्येक कांड की नियमित समीक्षा करने का निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक ने आमलोगों से बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर एसडीपीओ बांका अमर विश्वास, एसडीपीओ बौसी, पुलिस निरीक्षक रजौन तथा धनकुण्ड थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • एक जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं! 😢💔 📍 बाराहाट | बांका भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर लीलावरण गांव के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। 😢 🏍️ दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 मृतकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी मो. छोटू और बौंसी मेला मैदान निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। घायलों को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 🏥 हादसे के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। 👮‍♂️ पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 📰 Banka Today News Digital ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    1
    एक जोरदार टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं! 😢💔

📍 बाराहाट | बांका
भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर लीलावरण गांव के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। 😢
🏍️ दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑
मृतकों की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव निवासी मो. छोटू और बौंसी मेला मैदान निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।
घायलों को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। 🏥
हादसे के बाद भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। 👮‍♂️
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📰 Banka Today News Digital
✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना। शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की। मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    लोजपा के राट्रीय महासचिव मिथलेश कुमार सिंह ने सीएम सम्राट चौधरी की जमकर तारीफ
सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोलबम के जयघोष से गूंज उठा। आस्था के इस सैलाब के बीच लोजपा (रामविलास) की ओर से सेवा शिविर लगाकर डाकबम कांवरियों की सेवा की गई। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ शिविर में पहुंचे और श्रद्धालुओं को शरबत, फल व फ्रूटी वितरित की। उन्होंने कांवरियों का हालचाल भी जाना।
शिविर में पेयजल, नींबू-चीनी का शरबत, केला, सेब, फ्रूटी के साथ प्राथमिक उपचार की दवाओं की व्यवस्था की गई थी। थके कांवरियों ने कुछ देर विश्राम कर राहत महसूस की।
मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सावन सेवा और समर्पण का पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा कांवरियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी पिछले कई वर्षों से बोलबम सेवा शिविर लगाती आ रही है। मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह, नितेश कुमार, जयराम मंडल, जीवन सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • 9 महत्वपूर्ण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री हफिजूल हसन ने किया ऑनलाइन शिलान्यास देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड सहित क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत 14करोड़ की लागत से कुल 9 महत्वपूर्ण सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य का सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी द्वारा मंगलवार को रांची से ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि तनवीरूल हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, दिनेश्वर किस्कू आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।जिसके तहत मार्गोमुंडा प्रखण्ड क्षेत्र में छह सड़क नवाडीह पी डब्लू डी पथ से साहू टोला, चेतनारी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4.256 किमी, मधुपुर–लहरजोरी मुख्य मार्ग से चेतनारी होते हुए बगैया तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 5.00 किमी, पीपरा से जयंती नदी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4.35 किमी, चरघरा से घसको तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 1.20 किमी, पी डब्लू डी उधोडीह पथ से टटकजोरी होते हुए बेहरापहाड़ी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.49 किमी ओर बनसिमी चौक से कासीटांड़ तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 2.00 किमी इसके अलावा मुख्य पथ से कल्याणपुर भाया बूढ़ीबगीचा भाया बदिया पीडब्ल्यूडी सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4,10 किमी, साप्तर पी डब्लू डी मुख्य पथ से जलेया होते हुए पी डब्लू डी मुख्य पथ तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.700 किमी और जामा से जोगडीह चरपा तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.32 किमी शामिल है।
    1
    9 महत्वपूर्ण सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का मंत्री हफिजूल हसन ने किया ऑनलाइन शिलान्यास
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड सहित क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अन्तर्गत 14करोड़ की लागत से कुल 9 महत्वपूर्ण सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य का सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी द्वारा मंगलवार को रांची से ऑनलाइन शिलान्यास किया गया।जहां शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंत्री प्रतिनिधि तनवीरूल हसन, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, दिनेश्वर किस्कू आदि ने नारियल फोड़कर विधिवत आधारशिला रखी।जिसके तहत मार्गोमुंडा प्रखण्ड क्षेत्र में छह सड़क नवाडीह पी डब्लू डी पथ से साहू टोला, चेतनारी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4.256 किमी, मधुपुर–लहरजोरी मुख्य मार्ग से चेतनारी होते हुए बगैया तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 5.00 किमी, पीपरा से जयंती नदी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4.35 किमी, चरघरा से घसको तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 1.20 किमी, पी डब्लू डी उधोडीह पथ से टटकजोरी होते हुए बेहरापहाड़ी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.49 किमी ओर बनसिमी चौक से कासीटांड़ तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 2.00 किमी इसके अलावा मुख्य पथ से कल्याणपुर भाया बूढ़ीबगीचा भाया बदिया पीडब्ल्यूडी सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 4,10 किमी, साप्तर पी डब्लू डी मुख्य पथ से जलेया होते हुए पी डब्लू डी मुख्य पथ तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.700 किमी और जामा से जोगडीह चरपा तक सड़क का सुदृढ़ीकरण लंबाई – 3.32 किमी शामिल है।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    7 hrs ago
  • धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    1
    धीरेंद्र शास्त्री और Gen-Z की पर्ची किनकी जीत हुई देखिये बातचीत के दौरान #baba #DhirendraShastri #पर्ची #SitaRam #GenZ
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • आंख पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर युवक ,भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद कहने निकले बांका -सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर भोलेनाथ के अनोखे और अनूठे भक्त देखने को मिल रहे हैं। कोई भोलेनाथ को कांवड़ में बैठाकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई बाबा को अपने कंधे पर बैठाकर यात्रा कर रहा है इसी बीच पश्चिम बंगाल के रहने वाले संतोष साह की भक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साले आलोक साव भी उनके साथ हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं संतोष साह का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिन्हें वह भोलेनाथ द्वारा दिए गए अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि महादेव ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ दिया है, इसलिए अब बाबा से मांगने के लिए कुछ नहीं बचा। संतोष ने बताया कि गंगा से जल भरने के बाद उनके मन में संकल्प आया कि बाबा धाम पहुंचने तक वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करेंगे और रास्ते में भोलेनाथ के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े यात्रा के दौरान उनके साले आलोक साव लगातार उनकी मदद कर रहे हैं और रास्ते की परिस्थितियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं
    1
    आंख पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर युवक ,भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं बल्कि धन्यवाद कहने निकले
बांका -सावन के पावन महीने में भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा धाम से लेकर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर भोलेनाथ के अनोखे और अनूठे भक्त देखने को मिल रहे हैं। कोई भोलेनाथ को कांवड़ में बैठाकर बाबा धाम जा रहा है, तो कोई बाबा को अपने कंधे पर बैठाकर यात्रा कर रहा है इसी बीच पश्चिम बंगाल के रहने वाले संतोष साह की भक्ति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। संतोष साह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में उनके साले आलोक साव भी उनके साथ हैं और रास्ते में उनकी मदद कर रहे हैं संतोष साह का कहना है कि वह बाबा भोलेनाथ से कुछ मांगने नहीं जा रहे हैं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिन्हें वह भोलेनाथ द्वारा दिए गए अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि महादेव ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ दिया है, इसलिए अब बाबा से मांगने के लिए कुछ नहीं बचा।
संतोष ने बताया कि गंगा से जल भरने के बाद उनके मन में संकल्प आया कि बाबा धाम पहुंचने तक वह आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा करेंगे और रास्ते में भोलेनाथ के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और कठिन पैदल यात्रा पर निकल पड़े यात्रा के दौरान उनके साले आलोक साव लगातार उनकी मदद कर रहे हैं और रास्ते की परिस्थितियों से उन्हें अवगत करा रहे हैं
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार चानन, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.