logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर मुख्यालय पर भव्य रूप से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने मीडिया की प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर सर्किल को फूल-मालाओं, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं पंचशील के झंडों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वही 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही पद-दंगल एवं गीत-संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। भीम आर्मी एवं महिला विंग द्वारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों के लोगों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष संजय बेरवा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा से राजेश पहाड़िया, रेगर समाज से कल्याण मल कंवरिया, वाल्मिक समाज से गुरुवचन पारखी, महावर समाज से लल्लू लाल महावर, अखिल भारतीय बैरवा महासभा से अशोक बैंडवाल, कैलाश सिसोदिया, कैलाश जाटव,सीताराम, रामचरण बौद्ध,भूपेंद्र सिंह,जुगराज,रायसिंह, मिडिया प्रभारी लोकेश टटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।
    2
    आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए।
इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । 
स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित  सैकड़ों जगह किया ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी सदर थाना क्षेत्र के गंगापुर-सवाई माधोपुर हाइवे स्थित चिरोली गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत होने की वजह से उसे चिकित्सको ने जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोरपा निवासी 55 वर्षीय मदन लाल रेगर और 40 वर्षीय पप्पू सैन बाइक से गंगापुर सिटी से मजदूरी करके सवाई माधोपुर की तरफ अपने गांव जा रहे थे। तभी चिरोली गांव के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एबुलेंस की सहायता से दोनों को तुरंत गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन लाल रेगर निवासी मोरपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू सेन पुत्र भौरी निवासी मेारपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।
    2
    गंगापुर सिटी
सदर थाना क्षेत्र के  गंगापुर-सवाई माधोपुर हाइवे स्थित  चिरोली गांव के पास शुक्रवार  रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत होने की वजह से उसे चिकित्सको ने जयपुर रेफर कर दिया गया। 
जानकारी के अनुसार मोरपा निवासी 55 वर्षीय मदन लाल रेगर और 40 वर्षीय पप्पू सैन बाइक से गंगापुर सिटी से मजदूरी करके सवाई माधोपुर की तरफ अपने गांव जा रहे थे। तभी चिरोली गांव के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एबुलेंस की सहायता से दोनों को तुरंत गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन लाल रेगर  निवासी मोरपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू सेन पुत्र भौरी निवासी मेारपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार  सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सिर्फ 10 साल का बच्चा... लेकिन दावे सदियों पुराने, सवा 400 साल बाद क्या सच में लौटा आमेर का योद्धा राजा मानसिंह ? #highlightvideo #hilights #rajasthan #tonk #raja_maansingh राजस्थान लाइव न्यूज़ 24 आमेर राजा मानसिंह के पुनर्जन्म की कोई पुष्टि नही करता है..
    1
    सिर्फ 10 साल का बच्चा... लेकिन दावे सदियों पुराने, सवा 400 साल बाद क्या सच में लौटा आमेर का योद्धा राजा मानसिंह ? #highlightvideo #hilights #rajasthan #tonk #raja_maansingh राजस्थान लाइव न्यूज़ 24 आमेर राजा मानसिंह के पुनर्जन्म की कोई पुष्टि नही करता है..
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • सवाई माधोपुर, 10 अप्रैल। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को ईसरदा बांध (PKC-ERCP) परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा की तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    1
    सवाई माधोपुर, 10 अप्रैल। 
राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शनिवार को ईसरदा बांध (PKC-ERCP) परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की समीक्षा की तथा साइट इंजीनियर्स एवं फील्ड स्टाफ के साथ विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.