logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी रामकेश मीणा विधायक गंगापुर सिटी एवं उप नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा ने AiCC महासचिव सचिन पायलट जी का सवाई माधोपुर जिला सीमा मेडी गांव पर किया स्वागत इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बामनवास विधायक इंदिरा मीणा जी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

1 hr ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
1 hr ago

गंगापुर सिटी रामकेश मीणा विधायक गंगापुर सिटी एवं उप नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा ने AiCC महासचिव सचिन पायलट जी का सवाई माधोपुर जिला सीमा मेडी गांव पर किया स्वागत इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बामनवास विधायक इंदिरा मीणा जी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • गंगापुर सिटी सदर थाना क्षेत्र के गंगापुर-सवाई माधोपुर हाइवे स्थित चिरोली गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत होने की वजह से उसे चिकित्सको ने जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोरपा निवासी 55 वर्षीय मदन लाल रेगर और 40 वर्षीय पप्पू सैन बाइक से गंगापुर सिटी से मजदूरी करके सवाई माधोपुर की तरफ अपने गांव जा रहे थे। तभी चिरोली गांव के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एबुलेंस की सहायता से दोनों को तुरंत गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन लाल रेगर निवासी मोरपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू सेन पुत्र भौरी निवासी मेारपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।
    2
    गंगापुर सिटी
सदर थाना क्षेत्र के  गंगापुर-सवाई माधोपुर हाइवे स्थित  चिरोली गांव के पास शुक्रवार  रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत होने की वजह से उसे चिकित्सको ने जयपुर रेफर कर दिया गया। 
जानकारी के अनुसार मोरपा निवासी 55 वर्षीय मदन लाल रेगर और 40 वर्षीय पप्पू सैन बाइक से गंगापुर सिटी से मजदूरी करके सवाई माधोपुर की तरफ अपने गांव जा रहे थे। तभी चिरोली गांव के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एबुलेंस की सहायता से दोनों को तुरंत गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन लाल रेगर  निवासी मोरपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू सेन पुत्र भौरी निवासी मेारपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार  सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सिर्फ 10 साल का बच्चा... लेकिन दावे सदियों पुराने, सवा 400 साल बाद क्या सच में लौटा आमेर का योद्धा राजा मानसिंह ? #highlightvideo #hilights #rajasthan #tonk #raja_maansingh राजस्थान लाइव न्यूज़ 24 आमेर राजा मानसिंह के पुनर्जन्म की कोई पुष्टि नही करता है..
    1
    सिर्फ 10 साल का बच्चा... लेकिन दावे सदियों पुराने, सवा 400 साल बाद क्या सच में लौटा आमेर का योद्धा राजा मानसिंह ? #highlightvideo #hilights #rajasthan #tonk #raja_maansingh राजस्थान लाइव न्यूज़ 24 आमेर राजा मानसिंह के पुनर्जन्म की कोई पुष्टि नही करता है..
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • करौली जिला भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति बंधन अभियान की शुरुआत हुई।भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि रविवार दोपहर 1:00 बजे से प्रेस वार्ता भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान सवाई माधोपुर की पूर्व सांसद जसकोर मीणा ने बताया कि महिला आरक्षण से पहले बीजेपी की बड़ी पहल 12 अप्रैल से नारी शक्ति बंधन अभियान का आगाज हुआ। राजस्थान बीजेपी महिला आरक्षण संशोधन बिल संसद में पूरी तरह लागू होने से पहले ही बीजेपी नारी शक्ति बंधन अभियान शुरू करने जा रही है।लोकसभा विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। भविष्य में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक की जा सकती है जिसमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोरू सिंह जादौन,जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, रुप सिंह मीणा, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री,जिला उपाध्यक्ष अजय पाल , पुष्पेंद्र बंसल , गोपाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, आशीष जैन, विद्या देवी, मोहन सिनेमा सभी पदाधिकारी ने गुलदस्ता भेटकर- शोल उड़ाकर किया पूर्व सांसद जसकोर मीणा का स्वागत सत्कार किया गया।
    1
    करौली जिला भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति बंधन अभियान की शुरुआत हुई।भाजपा जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री ने बताया कि रविवार दोपहर 1:00 बजे से प्रेस वार्ता भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान सवाई
माधोपुर की पूर्व सांसद जसकोर मीणा ने बताया कि महिला आरक्षण से पहले बीजेपी की बड़ी पहल 12 अप्रैल से नारी शक्ति बंधन अभियान का आगाज हुआ। 
राजस्थान बीजेपी महिला आरक्षण संशोधन बिल संसद में पूरी तरह लागू होने से पहले ही बीजेपी नारी शक्ति बंधन अभियान शुरू करने जा रही है।लोकसभा विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। 
भविष्य में लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 तक की जा सकती है जिसमें करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य भोरू सिंह जादौन,जिला महामंत्री सुरेश शुक्ला, रुप सिंह मीणा, जिला मीडिया संयोजक मुकेश सालौत्री,जिला उपाध्यक्ष अजय पाल , पुष्पेंद्र बंसल  , गोपाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष  लज्जा रानी अग्रवाल, आशुतोष तिवारी, आशीष जैन, विद्या देवी, मोहन सिनेमा सभी पदाधिकारी ने गुलदस्ता भेटकर- शोल उड़ाकर किया पूर्व सांसद जसकोर मीणा का स्वागत सत्कार किया गया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    4
    राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और  पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • हिंडौन सिटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जूली रविवार को करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना के पुत्र की शादी समारोह में कटकड गांव पहुंचे। जहां पूर्व विधायक मीना के परिजन और कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का माला साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के दोनों नेताओं ने पूर्व विधायक मीना के पुत्र को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, ‌हिंडौन विधायक अनीता जाटव,महवा विधायक राजेंद्र मीना सहित कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन सिटी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री  गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  जूली रविवार को करौली के पूर्व विधायक लाखन सिंह मीना के पुत्र की शादी समारोह में कटकड गांव पहुंचे। जहां पूर्व विधायक मीना के परिजन और कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का माला साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के दोनों नेताओं ने पूर्व विधायक मीना के पुत्र को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, दौसा सांसद मुरारी लाल मीना, टोडाभीम विधायक घनश्याम महर, ‌हिंडौन विधायक अनीता जाटव,महवा विधायक राजेंद्र मीना सहित कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।
    2
    आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए।
इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । 
स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित  सैकड़ों जगह किया ।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.