Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट में सचिन पायलट का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जन सैलाब राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
Girdhari lal Sahu
लालसोट में सचिन पायलट का भव्य स्वागत, जगह-जगह उमड़ा जन सैलाब राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के काफिले का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह किया भव्य स्वागत। करौली से लौटते समय श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स, लखदातार होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल व जमात चौराहे पर पुष्प वर्षा और मालाओं से किया गया अभिनंदन, इस दौरान दोसा सांसद मुरारी लाल मीणा का भी हुआ स्वागत और पीसीसी सदस्य कमल मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।4
- आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।2
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि एक सांड अस्पताल परिसर में घुस आया और अंदर रखे दवाईयो के डिब्बों के सामान को अस्त-व्यस्त करता नज़र आया है। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी पर मौजूद नज़र नहीं आया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को अस्पताल से बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं दिखा। अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष,लेबोरेट्री और एक्स-रे रूम का ये हालात हैं की पिछले 8,10 दिनों से एक्स-रे रूम के कमरे का लॉक भी बंद पड़े नज़र आ रहा हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:10 बजे तक हालात यह रहे कि पर्ची काटने वाला तक मौजूद नहीं था। मरीज ईलाज तो दूर,अपनी समस्या को किसको बताए वहां पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। तो मरीज ईलाज के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा, “यह अस्पताल है या मजाक? यहां ना डॉक्टर हैं, ना स्टाफ, ऊपर से सांड अस्पताल में घूम रहे हैं। आखिर अपनी परेशानी किसे सुनाएं?” लगातार सामने आ रही लापरवाहियों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुण्डल का सबसे बड़ा CHC अस्पताल की ऐसी स्थिति से साफ है कि जिम्मेदार अधिकारियों का जमीनी स्तर पर कोई नियंत्रण नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।4
- दौसा। कुण्डल तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि एक सांड अस्पताल परिसर में घुस आया और अंदर रखे दवाईयो के डिब्बों के सामान को अस्त-व्यस्त करता नज़र आया है। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी पर मौजूद नज़र नहीं आया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को अस्पताल से बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं दिखा। अस्पताल के कंप्यूटर कक्ष,लेबोरेट्री और एक्स-रे रूम का ये हालात हैं की पिछले 8,10 दिनों से एक्स-रे रूम के कमरे का लॉक भी बंद पड़े नज़र आ रहा हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 9:10 बजे तक हालात यह रहे कि पर्ची काटने वाला तक मौजूद नहीं था। मरीज ईलाज तो दूर,अपनी समस्या को किसको बताए वहां पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। तो मरीज ईलाज के लिए इधर उधर भटकते नजर आए। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा, “यह अस्पताल है या मजाक? यहां ना डॉक्टर हैं, ना स्टाफ, ऊपर से सांड अस्पताल में घूम रहे हैं। आखिर अपनी परेशानी किसे सुनाएं?” लगातार सामने आ रही लापरवाहियों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुण्डल का सबसे बड़ा CHC अस्पताल की ऐसी स्थिति से साफ है कि जिम्मेदार अधिकारियों का जमीनी स्तर पर कोई नियंत्रण नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।3
- जयपुर: चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो – चारों आरोपी गिरफ्तार जयपुर के न्यू सांगानेर रोड स्थित इस्कॉन रोड पर 27 दिसंबर 2025 को हुई एक शर्मनाक घटना का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। वीडियो में दो युवक बाइक पर सवार होकर रैपिडो बाइक टैक्सी पर पीछे बैठी एक युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते दिख रहे थे। युवती ने विरोध किया और एक आरोपी को थप्पड़ भी मारा, लेकिन आरोपी हंसते हुए भाग निकले। मुहाना थाना पुलिस ने सुओ मोटो (बिना शिकायत के) कार्रवाई शुरू की। वीडियो और बाइक पर लिखे RJ-26 MEENA नंबर के आधार पर तकनीकी जांच की गई। रैपिडो कंपनी से बाइक टैक्सी का विवरण लिया गया। मुख्य आरोपियों की पहचान मनराज मीणा और सुदामा मीणा (दोनों टोंक जिले के नगर फोर्ट / नगरकोट क्षेत्र के निवासी) के रूप में हुई। दो अन्य साथी महेश और लोकेश भी शामिल पाए गए। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देशन में स्पेशल टीम गठित की गई। दो दिनों तक लगातार छापेमारी और दबिश दी गई। आखिरकार (12 अप्रैल 2026) चारों आरोपियों को टोंक के नगर फोर्ट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान कुछ आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिसमें हल्की चोटें आईं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुहाना थाने में IPC की संबंधित धाराओं (छेड़छाड़, अश्लील हरकत, सार्वजनिक स्थान पर बदसलूकी आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और चेतावनी जारी की कि सोशल मीडिया फेम के लिए कानून तोड़ने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा और मुहाना थाना एसएचओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। वीडियो वायरल होने से पहले ही तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठाती है, लेकिन जयपुर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की सराहना हो रही है। उम्मीद है कि कोर्ट में आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी, ताकि ऐसे मनचलों को सबक मिले।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी सदर थाना क्षेत्र के गंगापुर-सवाई माधोपुर हाइवे स्थित चिरोली गांव के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सामने से तेज रफ्तार में आ रहा एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत होने की वजह से उसे चिकित्सको ने जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मोरपा निवासी 55 वर्षीय मदन लाल रेगर और 40 वर्षीय पप्पू सैन बाइक से गंगापुर सिटी से मजदूरी करके सवाई माधोपुर की तरफ अपने गांव जा रहे थे। तभी चिरोली गांव के पास सामने से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एबुलेंस की सहायता से दोनों को तुरंत गंगापुर सिटी के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मदन लाल रेगर निवासी मोरपा को मृत घोषित कर दिया। जबकि पप्पू सेन पुत्र भौरी निवासी मेारपा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया।2
- लालसोट में दर्दनाक हादसा शादी की खरीदारी के लिए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला। हादसे में 17 वर्षीय युवती की मौत, 2 महिलाएं घायल। बताया जा रहा है कि वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया है, बाकी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी। मृतक युवती का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को किया सुपुर्द ,पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश कि शुरू।3