logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का गौरव पथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।

2 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago

राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का गौरव पथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत आज राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का काफिला पूर्व विधायक लाखन सिंह के सुपुत्र के विवाह समारोह से आते समय लालसोट क्षेत्र से गुजरा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। लालसोट सीमा पर पीसीसी सदस्य कमल मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर एवं फूल-मालाओं से पायलट का अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में

f39e1858-233e-49c5-9b45-38d45d711546

उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोग काफिले के साथ चलते नजर आए। इस दौरान एडवोकेट सुदीप मिश्रा,श्यामसुन्दर मिश्रा,पूर्व प्रधान नाथूलाल मीना,पूर्व सरपंच दीपक पटेल,रामविलास खेमावास,हेमराज सरपंच,सुनील चतुर्वेदी,अंशुल सोनी,चंद्र मोहन मीणा, पदम सैनी फडक्लया, विश्वनाथ शर्मा,कपिल पुरोहित, भव्या व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे । स्वागत श्री श्याम स्टील, जौहरी सेल्स , लखदातर होटल, सावित्रीबाई फूले सर्किल, जमात चौराहा सहित सैकड़ों जगह किया ।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर
    1
    सवाई माधोपुर में दर्दनाक हादसा ।पन्द्रह दिन पहले लिया था कमरा किराए पर
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Jitendra Prajapati
    1
    Post by Jitendra Prajapati
    user_Jitendra Prajapati
    Jitendra Prajapati
    Voice of people निवाई, टोंक, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बूचौलाई में पूर्व सरपंच बद्री गुर्जर एवं पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर के परिवार द्वारा आयोजित भव्य राम रसिया दंगल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, एसडीएम बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित कई अतििथयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानसिंह गुर्जर का 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने राम रसिया दंगल जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दंगल में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में एकता व सद्भाव को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।
    1
    गंगापुर सिटी 
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बूचौलाई में पूर्व सरपंच बद्री गुर्जर एवं पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर के परिवार द्वारा आयोजित भव्य राम रसिया दंगल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, एसडीएम बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित कई अतििथयों का सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान मानसिंह गुर्जर का 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने राम रसिया दंगल जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दंगल में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में एकता व सद्भाव को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्टाफ की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। हालांकि, जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आया। अस्पताल परिसर में सांड घूमते हुए पाए गए, जिससे निरीक्षण की प्रभावहीनता उजागर हुई। वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर नदारद हैं और एक्स-रे व लैब जैसी जरूरी सेवाएं बंद पड़ी हैं। मुख्यालय का यह सबसे बड़ा अस्पताल इन दिनों केवल एक नर्सिंग कर्मचारी के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भाजपा मंडल अध्यक्ष और सीएमएचओ स्तर के अधिकारी खुद निरीक्षण कर चुके हैं, तो फिर भी सुधार क्यों नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दौसा जिला कलेक्टर से अस्पताल का निरीक्षण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    2
    निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, स्टाफ की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश दिए गए थे। हालांकि, जमीनी स्तर पर कोई सुधार नजर नहीं आया। अस्पताल परिसर में सांड घूमते हुए पाए गए, जिससे निरीक्षण की प्रभावहीनता उजागर हुई।
वर्तमान में अस्पताल में डॉक्टर नदारद हैं और एक्स-रे व लैब जैसी जरूरी सेवाएं बंद पड़ी हैं। मुख्यालय का यह सबसे बड़ा अस्पताल इन दिनों केवल एक नर्सिंग कर्मचारी के भरोसे संचालित हो रहा है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब भाजपा मंडल अध्यक्ष और सीएमएचओ स्तर के अधिकारी खुद निरीक्षण कर चुके हैं, तो फिर भी सुधार क्यों नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।
स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उन्होंने दौसा जिला कलेक्टर से अस्पताल का निरीक्षण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे। यह स्थिति स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar Swami
    1
    Post by Rakesh Kumar Swami
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Live :- महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का निज निवास पर स्वागत किया। #JyotibaPhule #Gangapurcity
    1
    Live :- महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का निज निवास पर स्वागत किया।
#JyotibaPhule 
#Gangapurcity
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by BL Maan (Ujaladarpan.com)
    1
    Post by BL Maan (Ujaladarpan.com)
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने मीडिया की प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर सर्किल को फूल-मालाओं, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं पंचशील के झंडों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वही 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही पद-दंगल एवं गीत-संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। भीम आर्मी एवं महिला विंग द्वारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों के लोगों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष संजय बेरवा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा से राजेश पहाड़िया, रेगर समाज से कल्याण मल कंवरिया, वाल्मिक समाज से गुरुवचन पारखी, महावर समाज से लल्लू लाल महावर, अखिल भारतीय बैरवा महासभा से अशोक बैंडवाल, कैलाश सिसोदिया, कैलाश जाटव,सीताराम, रामचरण बौद्ध,भूपेंद्र सिंह,जुगराज,रायसिंह, मिडिया प्रभारी लोकेश टटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    1
    सवाई माधोपुर। डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर समिति एवं डॉ. बी.आर. अंबेडकर विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिला, पुरुष एवं बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों ने मीडिया की प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को शाम 6:30 बजे रेलवे स्टेशन से अंबेडकर सर्किल तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही अंबेडकर सर्किल को फूल-मालाओं, आकर्षक लाइट डेकोरेशन एवं पंचशील के झंडों से भव्य रूप से सजाया जाएगा। वही 14 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही पद-दंगल एवं गीत-संगीत के माध्यम से उनकी जीवनी का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। आयोजन स्थल पर आने वाले सभी अतिथियों एवं आमजन के लिए छाया एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। भीम आर्मी एवं महिला विंग द्वारा पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली जाएगी। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों के लोगों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष संजय बेरवा के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें अखिल भारतीय खटीक महासभा से राजेश पहाड़िया, रेगर समाज से कल्याण मल कंवरिया, वाल्मिक समाज से गुरुवचन पारखी, महावर समाज से लल्लू लाल महावर, अखिल भारतीय बैरवा महासभा से अशोक बैंडवाल, कैलाश सिसोदिया, कैलाश जाटव,सीताराम, रामचरण बौद्ध,भूपेंद्र सिंह,जुगराज,रायसिंह, मिडिया प्रभारी लोकेश टटवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान समिति द्वारा सभी नागरिकों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.