पालड़ी जोड़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल; एक की हालत गंभीर, उदयपुर रेफर सुमेरपुर, 2 अगस्त। सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी जोड़ गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई हुकुम सिंह तथा पालड़ी जोड़ चौकी प्रभारी जालाराम ने पुलिस दल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को तत्काल सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। दो अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण पारिवारिक बंटवारा सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
पालड़ी जोड़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल; एक की हालत गंभीर, उदयपुर रेफर सुमेरपुर, 2 अगस्त। सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी जोड़ गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब
आठ लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई हुकुम सिंह तथा पालड़ी जोड़ चौकी प्रभारी जालाराम ने पुलिस दल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को तत्काल सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर
रेफर किया गया। दो अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण पारिवारिक बंटवारा सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
- भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्र निर्माण, संगठन विस्तार एवं श्रमिक हितों पर हुआ मंथन नरेश मालवीय, सुमेरपुर में आयोजित भारतीय मजदूर संघ, राजस्थान की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समारोह के उद्घाटन सत्र का शुभारम्भ राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत तथा संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी वी राजेश ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिकों के हितों के संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला संगठन है। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक एवं कौशल विकास के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को अस्थिर करने के प्रयास समय-समय पर होते रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक, विशेषकर श्रमिक वर्ग का दायित्व है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता एवं अनुशासन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। बैठक के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी ने संगठन के आगामी प्रदेश अधिवेशन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही श्रमिक हितों की प्रभावी रक्षा का आधार है। उन्होंने सभी जिला एवं उद्योग संगठनों से अधिवेशन की तैयारियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री मुकेश सोलंकी ने आगामी 17 अगस्त को आयोजित राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम के विषय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ देशभर में श्रमिकों की प्रमुख मांगों को सरकार के समक्ष रखेगा। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में ईएसआईसी वेतन सीमा में वृद्धि, ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने, न्यूनतम ईपीएफ पेंशन में वृद्धि, बोनस पात्रता एवं गणना की वेतन सीमा बढ़ाने, योजना कर्मियों यथा आशा सहयोगिनी आंगनवाड़ी कार्य कर्ता राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मिड डे मिल कुक कम हेल्पर ग्राम साथिन प्रबोधक जनता जल के कार्मिक बिजली विभाग कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन, श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने, बैंकिंग क्षेत्र में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाने तथा राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन निर्धारित करने सहित विभिन्न श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दे शामिल होंगे। बैठक के मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री सी. वी. राजेश ने "विकसित भारत अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका" विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि संगठित, जागरूक एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे श्रमिकों के बीच संगठन की विचारधारा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, श्रमिक हितों के संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी प्रदेश अधिवेशन तथा 17 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक भारतीय मजदूर संघ के मूल मंत्र "राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित" को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक सिद्ध हुई l बैठक मे महेन्द्र सिंह आसोप, भगवत सिंह प्रमोद कुमार गिरी महिपाल सिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, प्रदीप गिरी सुमित अग्रवाल विशाल बोराणा संजय सुथार अजय रावल श्रवण कुमावत मोहित कुमार यशपाल माली हिमांशु परिहार सिद्धार्थ परिहार मयूर सोलंकी कुइया राम देवासी सुनील चौहान इंद्र सिंह हर्ष प्रजापत, इमरान खान कंचन मालवीय नीतू प्रवीणा कुमारी सुशीला सलीम खान सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थिति रहे2
- सरूपगंज थाना परिसर में आयोजित हुई सीएलजी की बैठक । एडिनल एसपी किशोर सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित । बैठक में कानून-व्यवस्था के साथ आमजन की समस्याओं पर भी हुई चर्चा । बैठक में थाना अधिकारी कमलेश कुमार माली, सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। थाना अधिकारी कमलेश कुमार माली ने कहा कि कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल ने सरूपगंज में रोडवेज बसों को राष्ट्रीय राजमार्ग के बजाय सर्विस रोड पर यात्रियों को उतारने और वहीं से सवारियां बैठाने की मांग उठाई । बैठक के बाद सरूपगंज व्यापार मंडल एवं मुस्लिम समाज की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह और थाना अधिकारी कमलेश कुमार माली का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पवन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह देवड़ा, मुस्लिम समाज सदर हाजी मुश्ताक अहमद नागोरी, समाजसेवी दीपक चौधरी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश मीणा, भारत चौधरी, नूर मोहम्मद बलोच, मुख्तियार खान (राजू), पूर्व सरपंच कालू सिंह देवड़ा, अचपुरा की पूर्व सरपंच वालकी देवी सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं आमजन उपस्थित रहे।1
- BREAKING NEWS | जालौर कनियागिरी तपोभूमि से निकली चातुर्मास की भव्य शोभायात्रा, देवनगरी बैरठ में होगा मंगलमय चातुर्मास प्रवेश जालोर, 1 अगस्त 2026। नाथ संप्रदाय की अति प्राचीन तपोभूमि कनियागिरी पर्वत पर विराजमान श्री शिवावतारी महासिद्ध जालन्धरनाथजी महाराज की पावन सिद्धपीठ तथा शिवस्वरूप पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 पीर श्री गंगानाथ जी महाराज, सिरे मंदिर धाम एवं श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर के सान्निध्य में शनिवार को चातुर्मास भव्य शोभायात्रा–2026 श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। प्रातःकाल श्री भेरूनाथ जी अखाड़ा, जालोर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, ध्वज-पताकाओं और "जय गुरुदेव" के गगनभेदी जयघोष के बीच निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, नाथ संप्रदाय के अनुयायी एवं श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संतों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया। शोभायात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच वंदनीय श्री केशरनाथ जी महाराज की तपोस्थली देवनगरी बैरठ पहुँची, जहाँ गुरु भगवान का मंगलमय चातुर्मास प्रवेश वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। संतों के सान्निध्य में निकली इस शोभायात्रा ने क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। चातुर्मास के शुभारंभ के साथ ही आगामी चार माह तक धर्म, साधना, सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं जनकल्याणकारी धार्मिक आयोजनों का क्रम निरंतर जारी रहेगा। नाथ संप्रदाय के अनुयायियों ने इसे आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से चातुर्मास के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।1
- नगरपरिषद पाली ने खुद को राष्ट्रपति भवन समझा हुआ है न जाने किया परेशानी है राजस्थान के पाली जिला के अंदर घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने कचरा डाला दूसरे मोहल्ला का और मना करने के बाद भी अपने आप को सब से बड़ा शक्ति शाली समझना न जाने नगर परिषद पाली ने कौनसा सस्ता भाषा कर रखा है जिसकी जवाब दारी नहीं ले रही है 181 पे 2 बार शिकायत करने के बाद साफ सफाई हुई और कचरा उठाया गया फिर साफ साफ कहा गया के आप के मोहल्ला से कचरा स्टैंड को हटाया गया है जिसकी ऑडियो मेरे पास मौजूद है सफाई इंस्पेक्टर से बात करी तो सीधा बोलता है मुझे धमकी दे रहे हो और सफाई कर्मी के जमादार को बोला तो सख्त है आज के बाद कोई कचरा नहीं डाला जाएगा यहां सफी कर्मी द्वारा हालात जूँ के तू बने हुए है उनको भी कचरा स्टैंड बंद करने को कहा गया मगर इन्होंने सारी हदें पार करदी है कहने के बा वजूद कचरा डाला जा रहा है आबादी क्षेत्र के अंदर जब मना कर दिया गया है 181 ने जब मुझ से बात करी के आप के घर के आगे कचरा नहीं डाला जाएगा स्टैंड खत्म कर दिया गया और कोई कचरा नहीं डालेगा मगर चंद सफाई कर्मी आज भी यही कार्य करते देखे गया जब के मेरे पास इनका ऑडियो वीडियो मौजूद है1
- जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* *जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र सँगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल,प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,मानाराम विश्नोई,प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को ‘जिज्ञासा एवं समाधान’ विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया। सुरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं। संवाद के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए । *प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।* *साथ ही संगठन कार्य बड़े को लेकर पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख,प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख,रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी।* प्रांत बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया4
- पालड़ी जोड़ में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल; एक की हालत गंभीर, उदयपुर रेफर सुमेरपुर, 2 अगस्त। सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी जोड़ गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आठ लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई हुकुम सिंह तथा पालड़ी जोड़ चौकी प्रभारी जालाराम ने पुलिस दल के साथ स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को तत्काल सुमेरपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया। दो अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए देर रात पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण पारिवारिक बंटवारा सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।3