Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aman Vishwakarma gram dadari para Panchayat jila Rewa Madhya Pradesh Aman Vishwakarma dwara bataya gaya hai gram dadari jila Rewa school mein meeting agale itwar ko fix Kiya jaega
Aman Vishwakarma
Aman Vishwakarma gram dadari para Panchayat jila Rewa Madhya Pradesh Aman Vishwakarma dwara bataya gaya hai gram dadari jila Rewa school mein meeting agale itwar ko fix Kiya jaega
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Aman Vishwakarma dwara bataya gaya hai gram dadari jila Rewa school mein meeting agale itwar ko fix Kiya jaega1
- विश्व समाज कल्याण समिति विश्वा राज्य किसान महासंघ रायपुर कर्चुलियान की नेतृत्व में किसानों से अनाज खरीद जाएगा और किसानों से अनाज उनके क्षेत्र में कैंप लगाकर खरीदा जाएगा उचित मूल्य पर और साथ ही आमदनी बढ़ाने के लिए जड़ी बूटी आज की खेती करने का प्रस्ताव है जिसमें अश्वगंधा शतावर जाता मासी और अफीम की खेती करने की प्रस्ताव जिससे शासन से अनुमति लेकर किसानों को अफीम की खेती कराई जाएगी और उससे अधिक ज्यादा ज्यादा लाभ प्राप्त होगा इसके लिए समाज किसान भाइयों से अनुरोध इसमें किसान महासंघ से जुड़े और इसमें पूर्ण तन मन धन से सहयोग प्रदान करें राधे-राधे अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 998182 6693 विश्व राज मिशन1
- Post by Sandeep Raj Thakur1
- मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कौआढान गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला के साथ अमानवीय मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वायरल हुए वीडियो में एक महिला का पल्लू पेड़ से बांधकर मारपीट करते देखा गया। पुलिस के अनुसार, फरियादी विपुल मिश्रा (24) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 फरवरी को वह अपने घर के पास बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहा था। इसी दौरान गांव के राकेश गौतम, रमानिवास गौतम और मनोज गौतम वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने को लेकर विवाद करने लगे। विपुल का आरोप है कि उसने काम बंद करने की बात कही, फिर भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां गीता मिश्रा और बहन प्रतीक्षा मिश्रा बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान प्रमिला गौतम और विमला गौतम ने दोनों महिलाओं के साथ अभद्रता की और मारपीट की। घटना में विपुल को होंठ, आंख और पैर में चोटें आईं, जबकि उसकी मां और बहन भी घायल हुईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी है।3
- इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के संत होने के दावे पर सवाल उठाए और उन्हें “मिस्टर बिष्ट साहब” कहकर संबोधित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं बन जाता। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री को संत की उपाधि किसने और कब दी। सपा प्रमुख ने कहा कि संत की पहचान वेश से नहीं, बल्कि उसके आचरण और विचारों से होती है। उन्होंने पूजनीय स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी गुंडा संत नहीं हो सकता। सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की पहचान उसकी भाषा, व्यवहार और कर्मों से तय होती है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर दिखावटी सनातन राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सच्चा सनातनी वही है जो न्याय, समानता और भाईचारे की बात करता है, न कि नफरत और डर की राजनीति। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरवाकर समाजवादी पार्टी और पीडीए समर्थकों के वोट काटे गए, जो लोकतंत्र के साथ अन्याय है। इटावा प्रवास के दौरान अखिलेश यादव ने पक्का तालाब चौराहे पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव के इस तीखे बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।1
- *राज्य सूचना आयुक्त ने की आरटीआई मामलों की समीक्षा, जनसूचना अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश* उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में आज स्थानीय निरीक्षण भवन (डाक बंगला) में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित अपीलों/शिकायतों की गहन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम। समीक्षा बैठक मे माननीय राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिक सशक्तिकरण का एक अत्यंत प्रभावशाली माध्यम है, जिसे 'सिक्स इन वन' की संज्ञा भी दी जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिनियम के अंतर्गत मांगी गई सूचनाएं निर्धारित 30 कार्यदिवस के भीतर उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सूचना प्राप्त न होने या असंतोषजनक उत्तर की स्थिति में आवेदक प्रथम अपील और तत्पश्चात द्वितीय अपील की शरण ले सकता है। अंततः समाधान न होने पर प्रकरण आयोग के समक्ष प्रस्तुत होता है। श्री द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों पर आधारित और गुणवत्तापूर्ण उत्तर समय सीमा के भीतर प्रेषित किए जाएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री चंद्रशेखर ने अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 64 प्रकरण राज्य सूचना आयोग में लंबित हैं, जिनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पटल सहायकों एवं अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त श्री पदुम नारायण द्विवेदी जी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि. एवं रा.) श्री चंद्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह, डीसी मनरेगा श्री डी.एन. पाण्डेय, अपर उप जिलाधिकारी श्री अजय यादव सहित जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के जनसूचना अधिकारी उपस्थित रहे।1
- #चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गढ़चपा में ज़न चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महोदय जी ने की। कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें पेयजल, राशन कार्ड, आवास, शौचालय, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, स्वयं सहायता समूह, सम्मान निधि, मनरेगा जॉब कार्ड आदि शामिल थीं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महोदय श्री पवन कुमार सिंह, ADOP श्री मोहनलाल जी, ग्राम विकास अधिकारी श्री दिनेश कुमार जी, जल जीवन मिशन विभाग के जेई, बिजली विभाग के जेई, आंगनबाड़ी, समूह की महिलाएं, आशा बहु, विद्यालय के BLO शिक्षक गण, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, कोटेदार, सहित अन्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों, पत्रकार सहित सैकड़ों लोगों की मौजूदगी रही। ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। ज़न चौपाल कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की समस्याओं का समाधान करना था, और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्य विकास अधिकारी महोदय जी ने कहा कि गांव की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें। खंड विकास अधिकारी महोदय श्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि हम गांव की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ग्राम पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम गांव के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। ज़न चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं और अधिकारियों ने उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी श्री दिनेश कुमार जी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ज़न चौपाल कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम गांव के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाने चाहिए। ज़न चौपाल कार्यक्रम का समापन मुख्य विकास अधिकारी महोदय जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। Chitrakoot DM DM Chitrakoot1
- Post by Rajkumar vishwaraj1