Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार में फूड इंस्पेक्टर द्वारा किया गया दुकानों की जांच सौर बाजार में मंगल वार को नाश्ता एवं मिठाई दुकानदारों में उस समय खलबली मच गई जब उसे पता चला की फूड इंस्पेक्टर द्वारा कई दुकानों में चल रहे गड़बड़ी को लेकर जांच किया जा रहा है। इसको लेकर दुकानदारों ने अपना अपना दुकान बंद कर फरार होते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर कई लोगों का कहना था की फूड इंस्पेक्टर द्वारा तैयार नाश्ता एवं मिठाई के गुणवत्ता का जांच किया जा रहा था इससे भयभीत होकर लगभग सभी दुकानदार अपना अपना दुकान बंद कर चलते बने हालांकि कई दुकानदार से अधिकारी द्वारा पूछताछ कर कई दिशा निर्देश भी दिए गए। इससे आज पता चला की नाश्ता एवं मिठाई दुकानदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसे खाने के बाद कई प्रकार की बीमारी फैलने का डर लगा रहता है।
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार में फूड इंस्पेक्टर द्वारा किया गया दुकानों की जांच सौर बाजार में मंगल वार को नाश्ता एवं मिठाई दुकानदारों में उस समय खलबली मच गई जब उसे पता चला की फूड इंस्पेक्टर द्वारा कई दुकानों में चल रहे गड़बड़ी को लेकर जांच किया जा रहा है। इसको लेकर दुकानदारों ने अपना अपना दुकान बंद कर फरार होते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर कई लोगों का कहना था की फूड इंस्पेक्टर द्वारा तैयार नाश्ता एवं मिठाई के गुणवत्ता का जांच किया जा रहा था इससे भयभीत होकर लगभग सभी दुकानदार अपना अपना दुकान बंद कर चलते बने हालांकि कई दुकानदार से अधिकारी द्वारा पूछताछ कर कई दिशा निर्देश भी दिए गए। इससे आज पता चला की नाश्ता एवं मिठाई दुकानदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसे खाने के बाद कई प्रकार की बीमारी फैलने का डर लगा रहता है।
More news from बिहार and nearby areas
- सौर बाजार में फूड इंस्पेक्टर द्वारा किया गया दुकानों की जांच सौर बाजार में मंगल वार को नाश्ता एवं मिठाई दुकानदारों में उस समय खलबली मच गई जब उसे पता चला की फूड इंस्पेक्टर द्वारा कई दुकानों में चल रहे गड़बड़ी को लेकर जांच किया जा रहा है। इसको लेकर दुकानदारों ने अपना अपना दुकान बंद कर फरार होते हुए दिखाई दिए। इसको लेकर कई लोगों का कहना था की फूड इंस्पेक्टर द्वारा तैयार नाश्ता एवं मिठाई के गुणवत्ता का जांच किया जा रहा था इससे भयभीत होकर लगभग सभी दुकानदार अपना अपना दुकान बंद कर चलते बने हालांकि कई दुकानदार से अधिकारी द्वारा पूछताछ कर कई दिशा निर्देश भी दिए गए। इससे आज पता चला की नाश्ता एवं मिठाई दुकानदार गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिसे खाने के बाद कई प्रकार की बीमारी फैलने का डर लगा रहता है।1
- सृष्टि कन्या विवाह सोसाइटी देखिए क्या कुछ है सुविधा जनता न्यूज़1
- गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम DTO कार्यालय पहुंची। यहां परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नंदलाल सुपौल DTO कार्यालय में 15 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार : निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा, गाड़ी का बिहार नंबर देने के एवज में मांगी थी रकम एंकर:-सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवादी को अपनी गाड़ी के लिए बिहार का नंबर चाहिए था। इसके लिए उन्होंने DTO कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन के निष्पादन के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार ने उनसे 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत की। शिकायत का विभागीय स्तर पर सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और टीम का गठन किया गया। गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम DTO कार्यालय पहुंची। यहां परिवादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए नंदलाल कुमार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं पाया गया है। कार्रवाई के दौरान निगरानी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद समेत टीम के अधिकारी मौजूद रहे। बाईट:-विद्यांचल प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पटना बाईट:- मोहम्मद अजहर अली शिकायतकर्ता4
- विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण मानसी। आदर्श मध्य विद्यालय छोटी बलहा एवं +2 उच्च विद्यालय छोटी बलहा के आवागमन मार्ग पर विद्यालय की छुट्टी के समय बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छात्र-छात्राओं के लिए भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बीडीओ ने विद्यालय की छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें समूह में विद्यालय आने-जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निर्बाध पठन-पाठन के लिए विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी अनुश्रवण किया गया। बीडीओ ने प्रधानाचार्य एवं रसोइया दीदियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ ने मानसी थाना प्रभारी को विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय विद्यालय मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मुखिया राजेश भारती, 20 सूत्री सदस्य राजाराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- बिहार में आज आंधी और बारिश का अलर्! बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में मॉनसून का अटैक |,,,,1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप बिना इलाज के लोटे मरीज़। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को चिकित्सकों के विरोध के कारण ओपीडी सेवा बाधित रही। ओपीडी सेवा ठप रहने से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब दो बजे तक ओपीडी सेवा प्रभावित रही, जिसके कारण कई मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर अस्पताल के एक चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी है। इसी मामले के विरोध में चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा बाधित किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, अस्पताल में आपातकालीन सेवा चालू रही, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ओपीडी बंद रहने के कारण अस्पताल परिसर में इलाज के लिए पहुंचे मरीज काफी देर तक चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। कई मरीजों ने बताया कि दूर-दराज के क्षेत्रों से वे इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन ओपीडी सेवा बंद होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। कुछ मरीज बिना जांच और इलाज के ही वापस लौट गए। वहीं, इमरजेंसी सेवा के चालू रहने से गंभीर मरीजों को आवश्यक उपचार दिया जाता रहा। ओपीडी सेवा बाधित रहने की सूचना के बाद अस्पताल में पहुंचे मरीजों के बीच असमंजस की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब दो बजे के बाद ओपीडी सेवा बहाल होने की जानकारी मिली, जिसके बाद मरीजों को इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हुई।1
- जमुई मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड : कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते ही आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़ जमुई मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड : कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते ही आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़1
- खगड़ा जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा मानसी। रोगी कल्याण समिति मानसी की विशेष बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल की सामान्य समस्याओं के समाधान, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न कार्यों के लिए बजट निर्धारित करने और प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की सामान्य बैठक में स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को भी रखा जाएगा। समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सुविधाओं में सुधार की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी।1