खगड़ा जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा मानसी। रोगी कल्याण समिति मानसी की विशेष बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल की सामान्य समस्याओं के समाधान, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न कार्यों के लिए बजट निर्धारित करने और प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की सामान्य बैठक में स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को भी रखा जाएगा। समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सुविधाओं में सुधार की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
खगड़ा जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा मानसी। रोगी कल्याण समिति मानसी की विशेष बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल की सामान्य समस्याओं के समाधान, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न कार्यों के लिए बजट निर्धारित करने और प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की सामान्य बैठक में स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को भी रखा जाएगा। समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सुविधाओं में सुधार की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
- विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण विद्यालय के रास्ते पर बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत, बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण मानसी। आदर्श मध्य विद्यालय छोटी बलहा एवं +2 उच्च विद्यालय छोटी बलहा के आवागमन मार्ग पर विद्यालय की छुट्टी के समय बाहरी युवकों के जमावड़े की शिकायत पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छात्र-छात्राओं के लिए भयमुक्त एवं सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा की। बीडीओ ने विद्यालय की छात्राओं से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें समूह में विद्यालय आने-जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निर्बाध पठन-पाठन के लिए विद्यालय एवं आसपास के वातावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी अनुश्रवण किया गया। बीडीओ ने प्रधानाचार्य एवं रसोइया दीदियों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता में और सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ ने मानसी थाना प्रभारी को विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय विद्यालय मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान मुखिया राजेश भारती, 20 सूत्री सदस्य राजाराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही नगर परिषद कर्मी अलर्ट,गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ सफाई अभियान। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बरसात के कारण कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी। अस्पताल परिसर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से स्थानीय मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को जिला पदाधिकारी के अस्पताल आगमन की जानकारी मिलते ही नगर परिषद के कर्मी अचानक सक्रिय हो गए। बुधवार की शाम चार बजे तक नगर परिषद के कर्मी अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाते नजर आए। जलजमाव वाले स्थानों से पानी निकालने के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया और जमा कचरे को हटाने का काम किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई दिनों से जलजमाव और गंदगी की समस्या बनी हुई थी, लेकिन इस ओर नगर परिषद के कर्मियों और पदाधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा था। जिला पदाधिकारी के आगमन की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए सफाई अभियान को लेकर स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा रही कि अगर नियमित रूप से साफ-सफाई की जाती तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।1
- ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है। ब्रेकिंग न्यूज | जमुई छात्रा से बदसलूकी के आरोपी को कोर्ट से निकलते ही थप्पड़! मुख्य आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता आकाश पांडेय ने आरोपी को थप्पड़ मारा। अधिवक्ता ने कहा—यह थप्पड़ लोगों के आक्रोश का प्रतीक है।1
- गांधी चौक स्थित सरदार पैलेस में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। मुंगेर: मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित सरदार पैलेस के सभागार में बुधवार को क्रांति और पुरुषार्थ के अमर गायक हिंदी साहित्यकाश के प्रकाश पुंज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 119वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक नंदकिशोर कुमार ने किया जबकि मंच संचालन मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह एवं समाज के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमालपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जो स्वयं जागृत है वहीं दूसरे को जगा सकता है गुलामी के बेरी को काटने में क्रांति का बिगुल फूकने का तूफान का नाम ही दिनकर है। शालिग्राम कुमार ने कहा कि दिनकर जी की पंक्ति श्वानों को मिलता रोग वस्त्र भूखे बालक हकलाते। वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि इनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों ही विशिष्ट है। जफर अहमद ने कहा कि उनकी कविताओं में वह ताकत है जो मुर्दे में भी जान फूंक दिया करते हैं। संयुक्त रूप से ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह श्री विमलेंदु राय श्री सुनील कुमार ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक महासचिव श्री अशोक शंकर सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो कोई ऐसा ताला नहीं जिसकी चाबी ना हो इन्होंने लिखा है क्षमा शोभती उसे भुजंग को जिसके पास गरल हो तथा उन्होंने ही लिखा है ऊंच-नीच का भेद न मानो वही श्रेष्ठ ज्ञानी है पुनः उन्होंने माना है बड़े वंश से क्या होता है कोट हो यदि काम नर का गुण उज्ज्वल चरित्र है नहीं वंश धन धाम। इस मौके पर नितेश कुमार पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ब्रह्मर्षि चेतना मंच के अध्यक्ष श्री विमलेंदु राय ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रणव कुमार गोपाल कृष्ण यादव महेंद्र यादव एहतेशाम आलम निलेश कुमार सिंह श्री अंजन कुमार सिंह मोहम्मद जफर अब्दुल्ला बुखारी अहमद संजय केसरी नवेंदु कुमार सिंह राम दर्शन सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।1
- जमालपुर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर डकैती, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली चप्पल-बैग के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश, जेल से छूटे अपराधियों की भी खंगाली जा रही कुंडली जमालपुर। दास टोला फरीदपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर हुई हथियारबंद डकैती के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब तीन लाख रुपये नकद समेत 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने सबसे पहले प्रधानाचार्य के पुत्र सौरभ कुमार को हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद मनोज कुमार दास और उनकी पत्नी के हाथ-पैर चादर से बांध दिये। अपराधियों ने गोदरेज और बक्से की चाबी मांगी। चाबी मिलने के बाद खंती से ताले तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिये। पीड़ित के आवेदन के अनुसार, लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। मामले में जमालपुर आदर्श थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। चप्पल और बैग से सुराग तलाश रही पुलिस घटनास्थल से मिले अपराधियों के चप्पल और बैग को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इनके आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों के साथ हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। डकैती के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्ती को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं होने की शिकायत की है। वहीं, इलाके में अवैध शराब, स्मैक और जुआ चलने का भी आरोप लगाया गया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही है। जमालपुर में रिटायर्ड प्रधानाचार्य के घर डकैती, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली चप्पल-बैग के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश, जेल से छूटे अपराधियों की भी खंगाली जा रही कुंडली जमालपुर। दास टोला फरीदपुर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मनोज कुमार दास के घर हुई हथियारबंद डकैती के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे अपराधियों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर परिवार के सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब तीन लाख रुपये नकद समेत 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गये। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपराधियों ने सबसे पहले प्रधानाचार्य के पुत्र सौरभ कुमार को हथियार के बल पर बंधक बनाया। इसके बाद मनोज कुमार दास और उनकी पत्नी के हाथ-पैर चादर से बांध दिये। अपराधियों ने गोदरेज और बक्से की चाबी मांगी। चाबी मिलने के बाद खंती से ताले तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिये। पीड़ित के आवेदन के अनुसार, लूटे गये जेवरात की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। मामले में जमालपुर आदर्श थाना में कांड संख्या 143/26 दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हुई है। चप्पल और बैग से सुराग तलाश रही पुलिस घटनास्थल से मिले अपराधियों के चप्पल और बैग को पुलिस ने जांच में शामिल किया है। इनके आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों के साथ हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। डकैती के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस गश्ती को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्ती नहीं होने की शिकायत की है। वहीं, इलाके में अवैध शराब, स्मैक और जुआ चलने का भी आरोप लगाया गया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हाल में जेल से बाहर आये अपराधियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने जल्द कांड का उद्भेदन कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही है।1
- *भागलपुर से बांका जा रही*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* *भागलपुर से बांका जा रही*भागलपुर से बांका जा रही लोकल ट्रेन से महिला लापता, दो महीने से तलाश जारी; खोजने वाले को 2 लाख इनाम* बिहार भागलपुर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा लोकल ट्रेन से महि भागलपूर भागलपुर बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव की रहने वाली एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है लापता महिला की पहचान कीर्ति देवी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, वह 22 जुलाई 2026 को भागलपुर से बांका जाने के लिए लोकल ट्रेन से निकली थीं, लेकिन रास्ते में लापता हो गईं इसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा है महिला के पुत्र राजू कुमार के अनुसार, उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह अकेले ही ट्रेन से सफर करने के लिए निकल गई थीं ट्रेन से जाने के बाद उनका परिवार से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है राजू कुमार का कहना है कि मां की तलाश को लेकर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस से लेकर आईजी कार्यालय तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी मां का पता नहीं चल सका है लंबे समय से महिला के लापता होने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है परिजनों के मुताबिक, लापता होने के समय कीर्ति देवी ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल उनके पुत्र से संपर्क करें परिवार की ओर से महिला को खोजने या उनके संबंध में विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है महिला के पुत्र राजू कुमार से मोबाइल नंबर 8102156738 पर संपर्क किया जा सकता है परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि महिला की तलाश में सहयोग करें और किसी भी संभावित जानकारी को तुरंत परिजनों तक पहुंचाएं लापता महिला: कीर्ति देवी निवासी: बटसार, थाना धोरैया, जिला बांका लापता होने की तारीख: 22 जुलाई 2026 पहचान: पीले रंग की साड़ी संपर्क: राजू कुमार – 8102156738 इनाम: 2 लाख रुपये बाइट -- राजू कुमार बेटा4
- सौर बाजार में कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के सौर बाजार प्रखंड अध्यक्ष रामशरण कुमार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ सोमवार को सौर बाजार के थाना चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। इसको लेकर उन्होंने बताया की बिहार में डबल इंजन की सरकार एवं केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा लगातार महंगाई बढ़ाई जा रही है जिससे देश की जनता त्रस्त है। बर्तमान की सरकार को देश की जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है उसे केवल अपने एसो आराम की चिन्ता है जिससे महंगाई बढ़ रही है लोग बेरोजगार है ऐसे हालत में लोगों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी बचाओ के नाम पर दिन प्रतिदिन लड़की की हत्या एवं बलात्कार की घटना सामने आ रही है मगर उसकी रक्षा के लिए किसी प्रकार का ठोस पहल नहीं किया जा रहा है क्योंकि ऐसे कुकृत्य कार्य के पीछे भाजपा के लोगों का ही हाथ रहता है और सरकार कहती है की महिला सुरक्षित है। अभी बिहार के जमुई जिले की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है मगर बिहार की सरकार कार्रवाई करने के बजाय मजे ले रही है। अब कांग्रेस पार्टी चुप रहने वाली नहीं है इसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के डॉक्टर पिंकू कुमार, तेजनारायण यादव, श्री प्रसाद यादव, किरण देवी, सुलेखा देवी, पूनम कुमारी यादव, हरे कृष्ण चौरसिया, शोभा देवी, चरणदास सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।1
- खगड़ा जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक में सुविधाओं और कायाकल्प योजना पर चर्चा मानसी। रोगी कल्याण समिति मानसी की विशेष बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कायाकल्प योजना के क्रियान्वयन सहित स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान अस्पताल की सामान्य समस्याओं के समाधान, मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न कार्यों के लिए बजट निर्धारित करने और प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, बीसीएम सचिन कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बीपीएम जीविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि रोगी कल्याण समिति की सामान्य बैठक में स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को भी रखा जाएगा। समस्याओं के निदान के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर सुविधाओं में सुधार की दिशा में जल्द कार्रवाई की जाएगी।1