logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिल्ट सफाई के नाम पर भौनिया मे हो रही धन की बंदर बाट वीडियो वायरल कर ग्रामीणों ने लगाये आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौनिया में ग्राम प्रधान नियमों को ताक पर रखकर 15वें वित्त से तालाब की सिल्ट सफाई का कार्य करा रहे हैं। ग्राम पंचायत भौनिया के बड़ा तालाब में ग्राम प्रधान के द्वारा सिल्ट सफाई का कार्य 15वें वित से कराया जा रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप प्रधान एवं सचिव पर लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान अरविंद पाल ने बताया कि बड़ा तालाब में सिल्ट सफाई का कार्य 50 हजार की लागत से कराया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने का आरोप निराधार है। 15वें वित्त में मशीनों से कार्य कराने का प्रावधान है। इस वजह से कार्य मशीन से करा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार ने बताया कि राज्य वित्त के तहत कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया‌ कि तालाब में जवारा मेला आयोजित है। इस वजह से क्षतिग्रस्त पार को सिल्ट सफाई करके दुरुस्त कराया जा रहा है।

1 day ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सिल्ट सफाई के नाम पर भौनिया मे हो रही धन की बंदर बाट वीडियो वायरल कर ग्रामीणों ने लगाये आरोप हमीरपुर। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौनिया में ग्राम प्रधान नियमों को ताक पर रखकर 15वें वित्त से तालाब की सिल्ट सफाई का कार्य करा रहे हैं। ग्राम पंचायत भौनिया के बड़ा तालाब में ग्राम प्रधान के द्वारा सिल्ट सफाई का कार्य 15वें वित से कराया जा रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करके भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप प्रधान एवं सचिव पर लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान अरविंद पाल ने बताया कि बड़ा तालाब में सिल्ट सफाई का कार्य 50 हजार की लागत से कराया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने का आरोप निराधार है। 15वें वित्त में मशीनों से कार्य कराने का प्रावधान है। इस वजह से कार्य मशीन से करा रहे हैं। ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार ने बताया कि राज्य वित्त के तहत कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया‌ कि तालाब में जवारा मेला आयोजित है। इस वजह से क्षतिग्रस्त पार को सिल्ट सफाई करके दुरुस्त कराया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपकर मुख्यालय के अलावा तहसील एवं ब्लॉक में चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की है। शहीद दिवस के मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम चौक एवं जिले के प्रत्येक तहसील एवं ब्लाक के एक चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राधेश्याम, अंकित सिंह, उर्मिला सिंह, दया सिंह, उषा सिंह, रामबाई, रानी गुप्ता, अंजना, प्रिया आदि मौजूद रहे।
    1
    हमीरपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपकर मुख्यालय के अलावा तहसील एवं ब्लॉक में चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की है।
शहीद दिवस के मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम चौक एवं जिले के प्रत्येक तहसील एवं ब्लाक के एक चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राधेश्याम, अंकित सिंह, उर्मिला सिंह, दया सिंह, उषा सिंह, रामबाई, रानी गुप्ता, अंजना, प्रिया आदि मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर घाटमपुर कस्बे के स्टेशन रोड शान्ति नर्सिंग होम के सामने आज रात को आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में अचानक आग लग गई। सुबह 4 बजे लोगों ने उठती हुई लपटों को देखकर तुरंत अग्नि शमन को फोन किया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। मौके पर काफी भीड़ लगना शुरू हो गई । समय रहते वहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
    3
    कानपुर घाटमपुर कस्बे के स्टेशन रोड शान्ति नर्सिंग होम के सामने आज रात को आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में अचानक आग लग गई। सुबह 4 बजे लोगों ने उठती हुई लपटों को देखकर तुरंत अग्नि शमन को फोन किया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। मौके पर काफी भीड़ लगना शुरू हो गई ।  समय रहते वहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर। आगामी हमीरपुर महोत्सव को सकुशल और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चौरा देवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने टेंट, मंच, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, ओडीओपी स्टॉल, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट और प्लेनेटोरियम (स्टेडियम) समेत सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने साफ कहा कि सभी विभाग समय से अपने-अपने दायित्व पूरे करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। डीएम ने बताया कि 23 मार्च की शाम 6 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हमीरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। उद्घाटन दिवस पर पोल मलखंभ और भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 24 मार्च को कृषि, वन एवं उद्यान विभाग सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन, मत्स्य उत्पादक संघ, डेयरी समितियां और बुंदेली मिलेट्स व व्यंजन प्रतियोगिता शामिल होंगी। शाम को बुंदेली लोक नृत्य-गायन के साथ रात्रि में कोहिनूर लांगा, कलर्स ऑफ इंडिया डांस ग्रुप और रेणुका पंवार की प्रस्तुति होगी। 25 मार्च को पर्यटन विभाग सम्मेलन, रोजगार मेला, डिस्ट्रिक्ट यूथ कॉन्क्लेव, युवा टूरिज्म क्लब संगोष्ठी और पर्यटन से जुड़ी परिचर्चाएं होंगी। रात्रि में श्रद्धा पंडित और फरहान साबरी बॉलीवुड गायन से समां बांधेंगे। 26 मार्च को उद्योग विभाग सम्मेलन, खेल विभाग, इंवेस्टर्स समिट, परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जबकि रात में ब्रज की रासलीला, रामलीला और साधौ बैंड दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 27 मार्च को शिक्षा विभाग सम्मेलन, छात्र-छात्राओं की विविध प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि में सादाब साबरी की प्रस्तुति महोत्सव का आकर्षण बनेगी। डीएम ने बताया कि सभी रात्रिकालीन कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 23 से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक अंतरिक्ष दर्शन (प्लेनेटोरियम) का आयोजन भी किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एएसपी एम.के. गुप्ता, एसडीएम सदर के.डी. शर्मा, अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, सूचना अधिकारी सतीश कुमार और पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। आगामी हमीरपुर महोत्सव को सकुशल और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चौरा देवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने टेंट, मंच, बैठने की व्यवस्था, साज-सज्जा, साउंड सिस्टम, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, ओडीओपी स्टॉल, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट और प्लेनेटोरियम (स्टेडियम) समेत सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने साफ कहा कि सभी विभाग समय से अपने-अपने दायित्व पूरे करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।
डीएम ने बताया कि 23 मार्च की शाम 6 बजे जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हमीरपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। उद्घाटन दिवस पर पोल मलखंभ और भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
महोत्सव के दूसरे दिन 24 मार्च को कृषि, वन एवं उद्यान विभाग सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादक संगठन, मत्स्य उत्पादक संघ, डेयरी समितियां और बुंदेली मिलेट्स व व्यंजन प्रतियोगिता शामिल होंगी। शाम को बुंदेली लोक नृत्य-गायन के साथ रात्रि में कोहिनूर लांगा, कलर्स ऑफ इंडिया डांस ग्रुप और रेणुका पंवार की प्रस्तुति होगी।
25 मार्च को पर्यटन विभाग सम्मेलन, रोजगार मेला, डिस्ट्रिक्ट यूथ कॉन्क्लेव, युवा टूरिज्म क्लब संगोष्ठी और पर्यटन से जुड़ी परिचर्चाएं होंगी। रात्रि में श्रद्धा पंडित और फरहान साबरी बॉलीवुड गायन से समां बांधेंगे।
26 मार्च को उद्योग विभाग सम्मेलन, खेल विभाग, इंवेस्टर्स समिट, परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जबकि रात में ब्रज की रासलीला, रामलीला और साधौ बैंड दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
27 मार्च को शिक्षा विभाग सम्मेलन, छात्र-छात्राओं की विविध प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि में सादाब साबरी की प्रस्तुति महोत्सव का आकर्षण बनेगी। डीएम ने बताया कि सभी रात्रिकालीन कार्यक्रम शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा 23 से 27 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक अंतरिक्ष दर्शन (प्लेनेटोरियम) का आयोजन भी किया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, एएसपी एम.के. गुप्ता, एसडीएम सदर के.डी. शर्मा, अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, सूचना अधिकारी सतीश कुमार और पर्यटन सूचना अधिकारी चित्रगुप्त सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े—महिला समेत पूरे परिवार पर हमला, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप! जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ दीवार विवाद को लेकर आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला और उसकी बुजुर्ग सास को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता का आरोप—स्थानीय चौकी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया है। पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े—महिला समेत पूरे परिवार पर हमला, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप!
जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ दीवार विवाद को लेकर आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। 
आरोप है कि दबंगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला और उसकी बुजुर्ग सास को भी बेरहमी से पीटा गया।
पीड़िता का आरोप—स्थानीय चौकी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया है।
पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बकेवर कस्बे में स्वागत* बकेवर फतेहपुर जनपद के बकेवर कस्बे में साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ता बड़ी तादात में मौजूद दिखाई दिया है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पहली बार फतेहपुर जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति का दौरा हुआ बकेवर कस्बे में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का फूल मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद से हजारों की संख्या में लोग स्वागत के लिए निकल पड़े भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय पदाधिकारी बड़ी तादाद में मौजूद रहे और साध्वी निरंजन ज्योति को बधाई दिया साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर जिले के पूर्व सांसद और केंद्र सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुकी हैं भाजपा शासन द्वारा उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है स्वागत के दौरान काफिला में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला अध्यक्ष अनु श्रीवास्तव भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सहित लगभग सैकड़ो क्षेत्रीय लोग बकेवर कस्बे में स्वागत के दौरान मौजूद रहे
    3
    *राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का बकेवर कस्बे में स्वागत*
बकेवर फतेहपुर जनपद के बकेवर कस्बे में साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया गया कार्यकर्ता बड़ी तादात में मौजूद दिखाई दिया है राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पहली बार फतेहपुर जनपद में साध्वी निरंजन ज्योति का दौरा हुआ बकेवर कस्बे में पहुंची साध्वी निरंजन ज्योति का फूल मालाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जनपद से हजारों की संख्या में लोग स्वागत के लिए निकल पड़े भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय  पदाधिकारी बड़ी तादाद में मौजूद रहे और साध्वी निरंजन  ज्योति को बधाई दिया साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर जिले के पूर्व सांसद और केंद्र सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रह चुकी हैं भाजपा शासन द्वारा उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है स्वागत के दौरान काफिला में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल जिला अध्यक्ष अनु श्रीवास्तव भाजपा नेता बैजनाथ वर्मा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सहित लगभग सैकड़ो क्षेत्रीय लोग बकेवर कस्बे में स्वागत के दौरान मौजूद रहे
    user_Rajesh Gautam
    Rajesh Gautam
    Press advisory बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Gautam Singh
    3
    Post by Gautam Singh
    user_Gautam Singh
    Gautam Singh
    Media and information sciences faculty Bhognipur, Kanpur Dehat•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल बलिदान के साक्षी भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ये तीनों युवा क्रांतिकारी मातृभूमि के सच्चे सपूत थे। भगतसिंह और उनके साथियों ने 1928 में सांडर्स को मौत के घाट उतारकर महान देशभक्त लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया था। ये तीनों युवा उस समय लगभग 23-24 वर्ष के थे। भगतसिंह और उनके साथियों ने 8 अप्रैल 1929 को असेम्बली में बम फेंककर अंग्रेजी सरकार को चुनौती दी थी। ये तीनों युवा प्रारम्भ से ही देशसेवी सोच के थे। अंग्रेजों ने इन तीनों को लाहौर में 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी। इन तीनों की शहादत देश सदैव याद रखेगा। इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, पप्पू सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    3
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल बलिदान के साक्षी भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीद दिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ये तीनों युवा क्रांतिकारी मातृभूमि के सच्चे सपूत थे। भगतसिंह और उनके साथियों ने 1928 में सांडर्स को मौत के घाट उतारकर महान देशभक्त लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया था। ये तीनों युवा उस समय लगभग 23-24 वर्ष के थे। भगतसिंह और उनके साथियों ने 8 अप्रैल 1929 को असेम्बली में बम फेंककर अंग्रेजी सरकार को चुनौती दी थी। ये तीनों युवा प्रारम्भ से ही देशसेवी सोच के थे। अंग्रेजों ने इन तीनों को लाहौर में 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी थी। इन तीनों की शहादत देश सदैव याद रखेगा। इस श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, रामबाबू, पप्पू सोनकर, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.