logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम अहिरौली घाट पोस्ट बमरौली घाट जबरदस्तî प्रधान और पुलिस वाले मिलकार हमारी जगह में जो हमारे बाबा के नाम पर है वहां पर खरंजा डालवा रहे हैं।प्रधान दूसरे सामने से पैसे लेकर काम करवा रहा है पुलिस वालों से मिलकर और पुलिस वाले हम लोगों को उल्टा बुला रहे हैं थाने में।

10 hrs ago
user_Gautam Singh
Gautam Singh
Media and information sciences faculty Bhognipur, Kanpur Dehat•
10 hrs ago

ग्राम अहिरौली घाट पोस्ट बमरौली घाट जबरदस्तî प्रधान और पुलिस वाले मिलकार हमारी जगह में जो हमारे बाबा के नाम पर है वहां पर खरंजा डालवा रहे हैं।प्रधान दूसरे सामने से पैसे लेकर काम करवा रहा है पुलिस वालों से मिलकर और पुलिस वाले हम लोगों को उल्टा बुला रहे हैं थाने में।

More news from Kanpur Dehat and nearby areas
  • Post by Gautam Singh
    3
    Post by Gautam Singh
    user_Gautam Singh
    Gautam Singh
    Media and information sciences faculty Bhognipur, Kanpur Dehat•
    10 hrs ago
  • वर्मा एवं थानाध्यक्ष प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस आई अंकित चौरसिया एस आई सुरजीत मिश्रा एस आई पीयूष जुगल किशोर बृजेश कुमार आदि समस्त थाना पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार, हाईवे बस स्टैंड सब्जी मंडी बेरी रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।
    3
    वर्मा एवं थानाध्यक्ष प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस आई अंकित चौरसिया एस आई सुरजीत मिश्रा एस आई पीयूष जुगल किशोर बृजेश कुमार आदि  समस्त थाना पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार, हाईवे बस स्टैंड सब्जी मंडी बेरी रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले  स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
इस अवसर पर अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े—महिला समेत पूरे परिवार पर हमला, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप! जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ दीवार विवाद को लेकर आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला और उसकी बुजुर्ग सास को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता का आरोप—स्थानीय चौकी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया है। पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े—महिला समेत पूरे परिवार पर हमला, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप!
जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ दीवार विवाद को लेकर आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। 
आरोप है कि दबंगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला और उसकी बुजुर्ग सास को भी बेरहमी से पीटा गया।
पीड़िता का आरोप—स्थानीय चौकी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया है।
पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    1
    थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झींझक कानपुर देहात के लालजी पुरवा चौराहे पर रात को किसी अज्ञात वाहन ने कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ़ अंशू पुत्र विजेंद्र स्वरुप को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे अंशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा मोटर सायकिल भी टूट गई सुबह राहगीरों ने जब देखा तब पुलिस, व घर वालों को इसकी सूचना दी गई
    2
    झींझक कानपुर देहात के लालजी पुरवा चौराहे पर रात को किसी अज्ञात वाहन ने कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ़ अंशू पुत्र विजेंद्र स्वरुप को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे अंशू की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा मोटर सायकिल भी टूट गई सुबह राहगीरों ने जब देखा तब पुलिस, व घर वालों को इसकी सूचना दी गई
    user_Chhunna khan
    Chhunna khan
    Electrician डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कानपुर घाटमपुर कस्बे के स्टेशन रोड शान्ति नर्सिंग होम के सामने आज रात को आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में अचानक आग लग गई। सुबह 4 बजे लोगों ने उठती हुई लपटों को देखकर तुरंत अग्नि शमन को फोन किया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। मौके पर काफी भीड़ लगना शुरू हो गई । समय रहते वहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
    3
    कानपुर घाटमपुर कस्बे के स्टेशन रोड शान्ति नर्सिंग होम के सामने आज रात को आरा मशीन के लकड़ियों के हाते में अचानक आग लग गई। सुबह 4 बजे लोगों ने उठती हुई लपटों को देखकर तुरंत अग्नि शमन को फोन किया। खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम आकर आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। मौके पर काफी भीड़ लगना शुरू हो गई ।  समय रहते वहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए।
लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.