जालौन में घर में घुसकर लूट की वारदात, बेटी को चाकू दिखाकर जेवर-नकदी ले गए बदमाश पुलिस ने दबिश तेज की, मुख्य आरोपी की तलाश—फूफा हिरासत में जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जालौन में घर में घुसकर लूट की वारदात, बेटी को चाकू दिखाकर जेवर-नकदी ले गए बदमाश पुलिस ने दबिश तेज की, मुख्य आरोपी की तलाश—फूफा हिरासत में जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए
घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- वर्मा एवं थानाध्यक्ष प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस आई अंकित चौरसिया एस आई सुरजीत मिश्रा एस आई पीयूष जुगल किशोर बृजेश कुमार आदि समस्त थाना पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने मुख्य मार्ग, सर्राफा बाजार, हाईवे बस स्टैंड सब्जी मंडी बेरी रोड तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।3
- घर में घुसकर बेटियों से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े—महिला समेत पूरे परिवार पर हमला, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप! जालौन के कालपी थाना क्षेत्र के ग्राम बरदौली में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ दीवार विवाद को लेकर आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने महिला की दो बेटियों के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और कपड़े तक फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला और उसकी बुजुर्ग सास को भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता का आरोप—स्थानीय चौकी पुलिस आरोपियों से मिली हुई है, इसलिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। बेटियों का इलाज जिला अस्पताल उरई में कराया गया है। पीड़िता ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच क्षेत्राधिकारी से कराई जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।1
- थाना रुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व0 डालचंद्र निवासी ग्राम नारायणपुर थाना रुरा को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तारशुदा अभियुक्त पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।1
- Post by Gautam Singh3
- मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे डिलवल झींझक मार्ग पर गौरी ईंट भट्ठा के पास ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मृतक की पहचान कठरा गांव निवासी योगेश कुमार उर्फ अंशु (पुत्र बृजेन्द्र स्वरूप) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता बृजेन्द्र स्वरूप ने जमीनी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- जनपद जालौन के जालौन विकासखंड में सोमवार को एलिमको (ALIMCO) द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर में कानपुर से एलिमको के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ डॉ ब्रजेश कुमार,हियरिंग विशेषज्ञ डॉ अशोक प्रताप सिंह तथा डाटा मैनेजमेंट से जुड़े अंकित बाजपेयी उपस्थित रहे। एलिमको की ADIP स्कीम के तहत 26 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड साइकिल, छड़ी और बैसाखी शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 29 लोगों का पंजीकरण किया गया, जिसमें हियरिंग मशीन, व्हीलचेयर, छड़ी, सिलिकॉन कुशन, स्पाइनल सपोर्ट और कमोड वाली कुर्सी जैसे उपकरण शामिल हैं। शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सभी लाभार्थियों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उपकरण चिन्हित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की। बताया कि आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।2