logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व हिंदू महासंघ ने वंदे मातरम चौक बनाने को सौपा ज्ञापन हमीरपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपकर मुख्यालय के अलावा तहसील एवं ब्लॉक में चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की है। शहीद दिवस के मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम चौक एवं जिले के प्रत्येक तहसील एवं ब्लाक के एक चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राधेश्याम, अंकित सिंह, उर्मिला सिंह, दया सिंह, उषा सिंह, रामबाई, रानी गुप्ता, अंजना, प्रिया आदि मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

विश्व हिंदू महासंघ ने वंदे मातरम चौक बनाने को सौपा ज्ञापन हमीरपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपकर मुख्यालय के अलावा तहसील एवं ब्लॉक में चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की है। शहीद दिवस के मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को सौंपकर मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम चौक एवं जिले के प्रत्येक तहसील एवं ब्लाक के एक चौक का नाम वंदे मातरम चौक रखने की मांग की। इस मौके पर महासंघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राधेश्याम, अंकित सिंह, उर्मिला सिंह, दया सिंह, उषा सिंह, रामबाई, रानी गुप्ता, अंजना, प्रिया आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए। लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    2
    अलाईपुरा में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में अकेली युवती को चाकू दिखाकर जेवरात और नकदी लूट ली। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
पीड़ित सलमान उर्फ राजू पुत्र वहीद खां के अनुसार, वह 17 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री खुशी घर पर अकेली थी। आरोप है कि ग्राम सुरावली निवासी दुर्गेश अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर में घुस आया और युवती को चाकू दिखाकर धमकाने लगा। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखे जेवरात और नगदी जबरन छीन लिए।
लूट में दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मनचली, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की बालचोरी समेत करीब 40,500 रुपये नकद ले जाने की बात सामने आई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से परिचित हैं और सामने आने पर पहचान सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कस्बा रुरा स्तिथ पाथा माई मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के पंचम दिन सोमवार को सुबह मां स्कंदमाता देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।
    1
    कस्बा रुरा स्तिथ पाथा माई मंदिर में महिलाओं ने नवरात्रि पर्व के पंचम दिन सोमवार को सुबह मां स्कंदमाता देवी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया और देवी मां से आशीर्वाद मांगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कालिंजर ग्राम वासियों ने देसी शराब को बस्ती से हटवाने के लिए जिला अधिकारी को दिया शिकायत पत्र कि वहां पर कुछ लोग मंदिर में आने जाने में शराब को लेकर आक्रोशित होकर वहां से हटाया जाए रोजाना शराब पीकर गाली गलौज का माहौल बना रहता है आपसे अनुरोध है कि बच्चे आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है
    1
    कालिंजर ग्राम वासियों ने देसी शराब को बस्ती से हटवाने के लिए जिला अधिकारी को दिया शिकायत पत्र कि वहां पर कुछ लोग मंदिर में आने जाने में शराब को लेकर आक्रोशित होकर वहां से हटाया जाए रोजाना शराब पीकर गाली गलौज का माहौल बना रहता है आपसे अनुरोध है कि बच्चे आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people Banda, Uttar Pradesh•
    16 min ago
  • कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और 2 इंजन बरामद।
    1
    कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई
करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों
को गिरफ्तार किया है, कब्जे से
चोरी की 6 मोटरसाइकिलें और
2 इंजन बरामद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • कानपुर में 60 साल के मौलाना ने 8 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े वहीं मौजूद लोगों ने मौलाना को दौड़कर पकड़ लिया करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई भी की गयी इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है बच्ची ने बताया इस्माइल ने चॉकलेट देने की बात कहकर मुझे अपने घर में ले गया घटना की सूचना पर डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर ले गई
    1
    कानपुर में 60 साल के मौलाना ने 8 साल की बच्ची से रेप करने की कोशिश की 
बच्ची चिल्लाते हुए मौलाना के चंगुल से भागी तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े
वहीं मौजूद लोगों ने मौलाना को दौड़कर पकड़ लिया
करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए लात-घूंसों और थप्पड़ों से उसकी जमकर पिटाई भी की गयी 
इस दौरान आरोपी गिड़गिड़ाने लगा लोगों के सामने हाथ-पैर जोड़ने लगा
बच्ची के परिजन जब मौके पर पहुंची तो वह उनसे लिपटकर रोने लगी
लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा करने लगे सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है
बच्ची ने बताया इस्माइल ने चॉकलेट देने की बात कहकर मुझे अपने घर में ले गया
घटना की सूचना पर डायल 112 पहुंची और लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़कर ले गई
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • *अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गैंग का खुलासा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी पलाश बंसल के द्वारा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से अभियुक्त प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व बोरी में 02 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए तथा उनकी निशादेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुछ 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल विकास भवन व जिला अस्पताल से चोरी की गई हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनों जनपद के भीड़-भाड़ वाले स्थानों,सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते है। तथा उनके पार्ट अलग- अलग कर बेच देते थे। वाहनों की पहचान छुपाने के उद्देश्य से वाहनों के नम्बर प्लेट बदल देते थे व नम्बर खुरच (टेम्पर्ड) कर देते थे एवं इंजन/चेसिस नम्बर को भी खुरच कर मिटा देते थे। इनके द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी। इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,रामकिशोर यादव चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,उप निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी,गजेन्द्र सिंह,आरक्षी चन्दन कुमार,राकेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार,राम कुमार शामिल रहे।
    2
    *अंतर्जनपदीय बाइक चोरों का गैंग का खुलासा*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी पलाश बंसल के द्वारा टीमों का गठन कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से अभियुक्त प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर,अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्याणपुर जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया है। मौके से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व बोरी में 02 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए तथा उनकी निशादेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुछ 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल विकास भवन व जिला अस्पताल से चोरी की गई हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह तीनों जनपद के भीड़-भाड़ वाले स्थानों,सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते है। तथा उनके पार्ट अलग- अलग कर बेच देते थे। वाहनों की पहचान छुपाने के उद्देश्य से वाहनों के नम्बर प्लेट बदल देते थे व नम्बर खुरच (टेम्पर्ड) कर देते थे एवं इंजन/चेसिस नम्बर को भी खुरच कर मिटा देते थे। इनके द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी। इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,रामकिशोर यादव चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,उप निरीक्षक दीपक कुमार चौधरी,गजेन्द्र सिंह,आरक्षी चन्दन कुमार,राकेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार,राम कुमार शामिल रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुंभी दूध फैक्ट्री के पास कानपुर की ओर से औरैया की ओर जा रही कार डिवाइडर पार करके दूसरी ओर चली गई थी जो कि औरैया की ओर से आ रही कार से टकरा गई।जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज व रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज व घायलों के नाम श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर थाना धूमनगंज प्रयागराज व गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज है।वाहन सड़क से हटवा दिए गए यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    1
    अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुंभी दूध फैक्ट्री के पास कानपुर की ओर से औरैया की ओर जा रही कार डिवाइडर पार करके दूसरी ओर चली गई थी जो कि औरैया की ओर से आ रही कार से टकरा गई।जिससे कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया।जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतकों के नाम हिमांशु केसरवानी पुत्र मुन्ना केसरवानी निवासी धूमनगंज प्रयागराज व रवि पुत्र लखन लाल शर्मा निवासी चौक प्रयागराज व घायलों के नाम श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी निवासी प्रीतम नगर थाना धूमनगंज प्रयागराज व गौरव पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चौक प्रयागराज है।वाहन सड़क से हटवा दिए गए यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रयागराज ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’ में हुआ हादसा कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा मलबे मजदूरों के दबे होने की आशंका है अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी करीब 1 किमी तक फैली गैस, लोग मुंह ढककर भागे प्रयागराज DM मनीष कुमार वर्मा के मुताबिक लगभग 16लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है राहत-बचाव कार्य जारी है। SDRF-NDRF की टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 16 लोगों को निकाला गया, सूत्रों के अनुसार 4 की मौत की आशंका जताई जा रही है गुस्साए लोगों का विरोध, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर हिरासत में फाफामऊ स्थित है ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’
    1
    प्रयागराज ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’ में हुआ हादसा कोल्ड स्टोरेज में बड़ा हादसा,
कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का हिस्सा ढहा मलबे मजदूरों के दबे होने की आशंका है 
अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची अफरा-तफरी करीब 1 किमी तक फैली गैस, लोग मुंह ढककर भागे  
प्रयागराज DM मनीष कुमार वर्मा के मुताबिक लगभग 16लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है  
राहत-बचाव कार्य जारी है।  SDRF-NDRF की टीमें मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 16 लोगों को निकाला गया, 
सूत्रों के अनुसार 4 की मौत की आशंका जताई जा रही है
गुस्साए लोगों का विरोध, कोल्ड स्टोरेज मैनेजर हिरासत में फाफामऊ स्थित है ‘आदर्श कोल्ड स्टोरेज’
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एचआईवी-एड्स विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला।
    1
    राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एचआईवी-एड्स विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यशाला।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.