उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र देव सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसावा थाने में तहरीर दी है। बदायूं उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र देव सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसावा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। वीरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके ही गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बाउंड्री वॉल तोड़ने और जबरदस्ती उनकी जमीन से रास्ता निकालने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार पुलिस को सूचना दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, 30 मार्च को उन्होंने कोर्ट से स्टे ऑर्डर प्राप्त किया और इसकी जानकारी उसावा पुलिस को भी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवादित जगह पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। हालांकि, वीरेंद्र के अनुसार, 6 अप्रैल की रात को द्वितीय पक्ष के नक्षत्रपाल, बृजलाल और रामकुमार ने उनकी 3 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके मकान को भी क्षतिग्रस्त किया। इस घटना के बाद, 6 अप्रैल को उन्होंने दोबारा उसावा थाने में लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कोर्ट स्टे होने के बावजूद द्वितीय पक्ष महिलाओं का इस्तेमाल कर बाउंड्री वॉल तुड़वा रहा है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वीरेंद्र ने यह भी बताया कि 7 अप्रैल को जब वे इस मामले की सूचना देने थाने पहुंचे, तो उसावा पुलिस ने उन्हीं का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। इस संबंध में, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है और कोर्ट से स्टे भी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में रोज की कहासुनी और लड़ाई-झगड़े के कारण, तथा जगह को क्षतिग्रस्त करने व दीवार तोड़ने के मामले में शांति भंग की आशंका पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र देव सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसावा थाने में तहरीर दी है। बदायूं उसावा थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर निवासी वीरेंद्र पुत्र देव सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे और बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाते हुए उसावा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कोर्ट से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। वीरेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा कि उनके ही
गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बाउंड्री वॉल तोड़ने और जबरदस्ती उनकी जमीन से रास्ता निकालने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार पुलिस को सूचना दी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, 30 मार्च को उन्होंने कोर्ट से स्टे ऑर्डर प्राप्त किया और इसकी जानकारी उसावा पुलिस को भी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को विवादित जगह पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। हालांकि, वीरेंद्र
के अनुसार, 6 अप्रैल की रात को द्वितीय पक्ष के नक्षत्रपाल, बृजलाल और रामकुमार ने उनकी 3 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने उनके मकान को भी क्षतिग्रस्त किया। इस घटना के बाद, 6 अप्रैल को उन्होंने दोबारा उसावा थाने में लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कोर्ट स्टे होने के बावजूद द्वितीय पक्ष महिलाओं का इस्तेमाल कर बाउंड्री वॉल तुड़वा रहा है और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वीरेंद्र ने यह भी बताया
कि 7 अप्रैल को जब वे इस मामले की सूचना देने थाने पहुंचे, तो उसावा पुलिस ने उन्हीं का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया। इस संबंध में, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है और कोर्ट से स्टे भी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में रोज की कहासुनी और लड़ाई-झगड़े के कारण, तथा जगह को क्षतिग्रस्त करने व दीवार तोड़ने के मामले में शांति भंग की आशंका पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ा अन्याय! संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से शासन-प्रशासन की मिलीभगत से किसानों के निजी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उजाड़ दी गई, जिससे वे अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी से शिकायत के बावजूद किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किसानों को कब न्याय मिलता है।4
- आज एक सूचना प्राप्त हुई Sarthak शुक्ला, जी के द्वारा थाना फरीदपुर क्षेत्र सरकड़ा गांव में एक गौ माता किसी अज्ञात ट्रैक्टर वाले ने गौ माता का एक्सीडेंट कर दिया जिनके पीछे का पर दोनों टूट गए जिससे गौ माता चल फिर नहीं पा रही थी और एक ही जगह पड़े पड़े गौ माता नीचे से सड़ने लगी थी जिनके कीड़े पड़ गए थे बुरी तरह से दर्द की पीड़ा की तड़प रही थी आज मौके पर पहुंचकर गौ माता को दिखा जो बहुत ही बुरी कंडीशन में पड़ी हुई थी किसी प्रकार से गौ माता की कोई मदद नहीं की आज मौके पर पहुंचकर गाड़ी मंगा कर गौ माता को रेफर किया 112 पुलिस प्रशासन का स्टाफ थाने से विनय यादव जी विकास ठाकुर,सर्वेश राठौर आदि भाई लोग, 🙏🙏🙏1
- अर्टिगा कार ने बच्ची में मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत म्याऊं: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ हाईवे मार्ग पर अर्टिगा कार ने 8 वर्षीए बच्ची में मारी टक्कर। जिसमें 8 वर्षीए, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। सोमवर दोपहर लगभग 3 बजे के समय उसावां की तरफ से आ रही म्याऊं की तरफ अर्टिगा कार आ रही थी। उसी समय आलापुर थाना के बिचपुरी एवं सत्यदेव विद्यालय के पास रोड पर करते समय बच्ची के टक्कर मार दी। जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी अम्बिका(8) पुत्री विनय प्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट अलापुर ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उधर टक्कर लगने के बाद मौके से अर्टिगा कार चालक कार लेकर फरार हो गया।1
- बदायूं। जिले में उझानी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछला के समीप मुजरिया बिल्सी रोड पर सोमवार की शाम बाइक और कार की सीधी टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश पुत्र रघुवीर गांव कुकनिया थाना मुजरिया और संभल जिले के थाना बहजोई के गांव मझोला निवासी सुमित कुमार पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। दोनों मृतक आपस में जीजा साले दोनों की एक साथ मौत पर परिजनों में चीत्कार मची हुई है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कर को अपने कब्जे में ले लिया है1
- संवाददाता संजय कुमार राणा इंडिया न्यूज़ दर्शन बदायूं सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।3
- gram sevakpur tahsil ola jila Bareilly post rajipur thana vicharatganj1
- उझानी / आशाराम बापू के अनुयाईयों ने बापू के अवतरण दिवस पर बदायूं में भव्य कीर्तन शोभायात्रा बडे़ ही श्रद्धाभाव और धूमधाम के साथ निकाली। कीर्तन शोभायात्रा मे आशाराम बापू के अनुयाईयों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था। आशाराम बापू के अनुयाई नाचते गाते बापू के सुसज्जित रथ के आगे-आगे चल रहे थे। कीर्तन शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आशाराम आश्रम पहंच कर विसर्जित हुई। जहां प्रसादी वितरण किया गया।1
- कुरावली में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा में हुई पुष्पवर्षा कुरावली (मैनपुरी)। कश्यप समाज के आराध्य भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहराज निषाद की जयंती के अवसर पर कुरावली स्थित महर्षि कश्यप चौक पर रविवार को भव्य एवं दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप (पत्रकार), आयोजक समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप (सिचाई विभाग) एवं उपाध्यक्ष मनोज कश्यप (मंडी सचिव) के अथक प्रयासों की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में कश्यप समाज को एकजुट कर एक ऐतिहासिक आयोजन का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः महर्षि कश्यप चौक पर विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि साध्वी कुमारी मीरा देवी का मंच पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। संबोधन कार्यक्रम के दौरान अरुण कुमार यादव (मास्टर) ने समाज को “पंच मंत्र” देकर एकता, शिक्षा एवं संगठन पर विशेष बल दिया। मुख्य अतिथि साध्वी मीरा देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए इस प्रकार के आयोजनों में वह हर संभव सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जिसमें बैंड-बाजों के साथ विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। होलिका झांकी, कालू बाबा धीमर, महर्षि कश्यप, फूलन देवी एवं महाराज गुहराज निषाद की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं एवं आयोजकों का भव्य स्वागत किया गया। डीजे की धुन पर युवा वर्ग उत्साहपूर्वक झूमता नजर आया। इस अवसर पर समाज के प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजक समिति द्वारा समाज के सम्मानित व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक अतुल कश्यप ने दिन-रात अथक परिश्रम कर पूरे कश्यप समाज को एक मंच पर एकत्रित कर यह साबित कर दिया कि सच्चे समर्पण और एकता से किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उनके इस प्रयास की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराम प्रधान (मनिकपुर), राजीव कश्यप, सत्यराम कश्यप, जगमोहन कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजेश कश्यप, बलवीर कश्यप, सुधीर कश्यप, विष्णु कश्यप, मनोज कश्यप (मंडी सचिव), अजय कश्यप, सरिता कश्यप, विनय कश्यप, अरुण यादव, अंशुल कश्यप, कुलदीप कश्यप, पत्रकार अतुल कश्यप, पत्रकार अमित कश्यप, पत्रकार प्रवीन कश्यप, पत्रकार रामनिवास, अनूप कश्यप, सागर कश्यप, रामनरेश कश्यप, आनंद कश्यप, कृष्ण कान्त कश्यप सहित हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूरे क्षेत्र में एक ही संदेश गूंजा— “संगठन और एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।”1
- बदायूँ न्यूज महिला बनी ठगी का शिकार सोने के कुंडल में हनुमान जी दिखाने के बहाने कुंडल लेकर ठग हुए फरार। सहसबान-बता दे महिला कृष्णा देवी मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी किसी काम से बाजार विल्सनगंज आई हुई थी तभी रास्ते में ब्लॉक के सामने उसके लिए तो ठग मिल गए और कहने लगे कि तुमने कभी कोई जात की है, तब महिला ने कहा हां मैंने बालाजी की जात की है। तभी दोनों ठग महिला से कहते हुए बोले कि हम तुम्हें बालाजी तुम्हारे सामने दिखाएंगे महिला बिना सोचे समझे दोनों ठगो की बातों में आ गई और कहने लगी की हां दिखाओ तभी दोनों ठग महिला को एकांत में ले गए और कहने लगे कि अपने सोने के कुंडल उतार कर दो हम उसमें तुम्हें बालाजी दिखाते हैं, महिला ने बिना सोचे समझे ठगो की बातों में आ गई और उसने अपने सोने की कुंडल दोनों उतार कर दे दिए तभी दोनों लोग बोले कुछ देर के लिए अपनी आंखें बंद करो बालाजी तुम्हारे सामने आकर खड़े हो जाएंगे जितनी देर में महिला ने अपनी आंखें बंद की पलक झपकते ही दोनों ठग महिला के सोने के कानों की कुंडल लेकर रफू चक्कर हो गए महिला ने तव आंखें खोली तो दोनों लोग वहां से फरार हो चुके थे महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि मेरे सोने की कुंडल लेकर दो लोग फरार हो गए महिला की चिल्लाने की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों ठगो की तलाश में जुट गई।1