Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram sevakpur tahsil ola jila Bareilly post rajipur thana vicharatganj
Arshad
gram sevakpur tahsil ola jila Bareilly post rajipur thana vicharatganj
More news from Bareilly and nearby areas
- कर्नाटक: बेंगलुरु के दावणगेरे दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में जीत के लिए, हिंदूवादी पार्टी के MLA उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा ने एक "पीर बाबा" से आशीर्वाद लिया! @zoo_bear द्वारा1
- बिशारतगंज नगर पंचायत परिसर में भाजपा सरकार द्वारा नामित सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्य नकुल गोस्वामी ने क्या कुछ कहा... #BAREILLYNEWS #BreakingNews #aonla #socialmedia #sansanikhabar241
- बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षुओं ने टीमवर्क, समय प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट-गाइड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को देश का श्रेष्ठ नागरिक बना रही है। अध्यक्षता कर रहे जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।प्रो. शिवराज कुमार ने कहा कि युद्धों के कारण धरती का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। मनुष्य के साथ-साथ वन्यजीव और जीवनदायिनी वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। चीफ प्राक्टर डा.एसके सिंह ने कहा कि शुद्ध हवा और पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार ने कहा कि बम और मिसाइलों के रूप में विकसित ज्ञान अब मानवता के लिए खतरा बन गया है, ऐसे में स्काउटिंग जैसे आंदोलन शांति, सेवा और सहअस्तित्व का संदेश देते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्रर संजीव कुमार शर्मा ने बीएड छात्र अध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को जीवन कौशल की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर डा. विक्रान्त उपाध्याय, प्रो. बीएन शुक्ल, डा. नन्द गोपाल, डा. जीवन कुमार सारस्वत, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।1
- #बरेली बरेली हॉफ एनकाउंटर में ढेर हुआ ‘छिनैती गैंग’ का लुटेरा, दो पैरों में लगी गोली, मुठभेड़ में गिरफ्तार1
- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ा अन्याय! संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से शासन-प्रशासन की मिलीभगत से किसानों के निजी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उजाड़ दी गई, जिससे वे अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी से शिकायत के बावजूद किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किसानों को कब न्याय मिलता है।4
- कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- Varanasi की गोशालाओं से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं। अगर वहां गायें मर रही हैं और उनकी सही देखभाल नहीं हो रही, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध है। 👉 जिन लोगों को इनकी जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए 👉 इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए 👉 पशुओं के साथ ऐसा व्यवहार इंसानियत के खिलाफ है साथ ही, सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह केवल बड़े-बड़े दावे न करे, बल्कि जमीन पर काम भी दिखे। ✍️ संदेश: “गौशाला सेवा का स्थान है, लापरवाही का नहीं। निर्दोष पशुओं की सुरक्षा और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।”1
- सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- उझानी / विकासखंड उझानी के नानाखेड़ा चौसिंगा संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने उपले थाप कर एंव गाय-भैंस का गोबर कूढे का ढेर लगा कर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। नालियां चोक होने से घरों एवं बरसात के पानी का जलभराव होना आम बात है। जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड रहा है। बमनौसी निवासी समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव ने संपर्क मार्ग पर जल भराव की समस्या को देख वहां के ग्रामीणों से नालियों को खुला रखने और फुटपाथ से घूर हटाने को लेकर समझाया जब ग्रामीण नहीं माने तो श्री यादव ने प्रशासन को एक पत्र भेज कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने और संपर्क मार्ग से जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।1