चिंतन, चरित्र और व्यवहार में लाएं सकारात्मक परिवर्तन : डा. आशीष बीएड प्रशिक्षुओं का स्काउट-गाइड इंट्रोडक्टरी कोर्स प्रारंभ बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षुओं ने टीमवर्क, समय प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट-गाइड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को देश का श्रेष्ठ नागरिक बना रही है। अध्यक्षता कर रहे जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।प्रो. शिवराज कुमार ने कहा कि युद्धों के कारण धरती का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। मनुष्य के साथ-साथ वन्यजीव और जीवनदायिनी वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। चीफ प्राक्टर डा.एसके सिंह ने कहा कि शुद्ध हवा और पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार ने कहा कि बम और मिसाइलों के रूप में विकसित ज्ञान अब मानवता के लिए खतरा बन गया है, ऐसे में स्काउटिंग जैसे आंदोलन शांति, सेवा और सहअस्तित्व का संदेश देते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्रर संजीव कुमार शर्मा ने बीएड छात्र अध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को जीवन कौशल की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर डा. विक्रान्त उपाध्याय, प्रो. बीएन शुक्ल, डा. नन्द गोपाल, डा. जीवन कुमार सारस्वत, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।

- बदायूं में तेज ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना बदायूं। मंगलवार की दोपहर के बाद अचानक चली तेज और ठंडी हवाओं और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी नहीं जहां मौसम को सुहावना बना दिया है वहीं ठंड का असर भी देखने को मिला है। बे मौसम हो रही बूंदाबांदी और चल रही तेज हवाओं से गेहूं की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ तौर पर देखी जा रही है ।1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा1
- बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में बीएड प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय इंट्रोडक्टरी कोर्स का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षुओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता के साथ जीवन जीने की कलाओं की ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षुओं ने टीमवर्क, समय प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डा.आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि व्यक्ति के चिंतन, चरित्र और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट-गाइड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं को देश का श्रेष्ठ नागरिक बना रही है। अध्यक्षता कर रहे जिला आयुक्त (रोवर) प्रो. मनवीर सिंह ने कहा कि स्काउटिंग का प्रशिक्षण से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है।प्रो. शिवराज कुमार ने कहा कि युद्धों के कारण धरती का अस्तित्व संकट में पड़ता जा रहा है। मनुष्य के साथ-साथ वन्यजीव और जीवनदायिनी वनस्पतियां भी नष्ट हो रही हैं। चीफ प्राक्टर डा.एसके सिंह ने कहा कि शुद्ध हवा और पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। जिला संगठन आयुक्त मुहम्मद असरार ने कहा कि बम और मिसाइलों के रूप में विकसित ज्ञान अब मानवता के लिए खतरा बन गया है, ऐसे में स्काउटिंग जैसे आंदोलन शांति, सेवा और सहअस्तित्व का संदेश देते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्रर संजीव कुमार शर्मा ने बीएड छात्र अध्यापक और छात्राध्यापिकाओं को जीवन कौशल की ट्रेनिंग दी। इस मौके पर डा. विक्रान्त उपाध्याय, प्रो. बीएन शुक्ल, डा. नन्द गोपाल, डा. जीवन कुमार सारस्वत, सुषमा रानी आदि मौजूद रहे।1
- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ा अन्याय! संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से शासन-प्रशासन की मिलीभगत से किसानों के निजी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उजाड़ दी गई, जिससे वे अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी से शिकायत के बावजूद किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किसानों को कब न्याय मिलता है।4
- कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- अर्टिगा कार ने बच्ची में मारी टक्कर, बच्ची की मौके पर मौत म्याऊं: मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ हाईवे मार्ग पर अर्टिगा कार ने 8 वर्षीए बच्ची में मारी टक्कर। जिसमें 8 वर्षीए, बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे की है। सोमवर दोपहर लगभग 3 बजे के समय उसावां की तरफ से आ रही म्याऊं की तरफ अर्टिगा कार आ रही थी। उसी समय आलापुर थाना के बिचपुरी एवं सत्यदेव विद्यालय के पास रोड पर करते समय बच्ची के टक्कर मार दी। जिसमें उसावां थाना क्षेत्र के सिसौरा निवासी अम्बिका(8) पुत्री विनय प्रताप की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने थाना अध्यक्ष माधव सिंह बिष्ट अलापुर ने मौके पर पहुंच कर बच्ची के शव शील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। उधर टक्कर लगने के बाद मौके से अर्टिगा कार चालक कार लेकर फरार हो गया।1
- मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण नारी शक्ति का नया आयाम उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 06.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया । महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । इसी दौरान “मिशन शक्ति 5.0” द्वितीय चरण अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी थानों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी। शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को शसक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 19.03.2026 से 17.04.2026 तक की अवधि में विषेश अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 द्वितीय चरण को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा ।1
- उझानी / विकासखंड उझानी के नानाखेड़ा चौसिंगा संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने उपले थाप कर एंव गाय-भैंस का गोबर कूढे का ढेर लगा कर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। नालियां चोक होने से घरों एवं बरसात के पानी का जलभराव होना आम बात है। जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड रहा है। बमनौसी निवासी समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव ने संपर्क मार्ग पर जल भराव की समस्या को देख वहां के ग्रामीणों से नालियों को खुला रखने और फुटपाथ से घूर हटाने को लेकर समझाया जब ग्रामीण नहीं माने तो श्री यादव ने प्रशासन को एक पत्र भेज कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने और संपर्क मार्ग से जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।1