Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्नाटक: बेंगलुरु के दावणगेरे दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में जीत के लिए, हिंदूवादी पार्टी के MLA उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा ने एक "पीर बाबा" से आशीर्वाद लिया! @zoo_bear द्वारा
MOHD ASIF ABBAS
कर्नाटक: बेंगलुरु के दावणगेरे दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में जीत के लिए, हिंदूवादी पार्टी के MLA उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा ने एक "पीर बाबा" से आशीर्वाद लिया! @zoo_bear द्वारा
More news from Bareilly and nearby areas
- कर्नाटक: बेंगलुरु के दावणगेरे दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में जीत के लिए, हिंदूवादी पार्टी के MLA उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा ने एक "पीर बाबा" से आशीर्वाद लिया! @zoo_bear द्वारा1
- बिशारतगंज नगर पंचायत परिसर में भाजपा सरकार द्वारा नामित सदस्यों की शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्य नकुल गोस्वामी ने क्या कुछ कहा... #BAREILLYNEWS #BreakingNews #aonla #socialmedia #sansanikhabar241
- उझानी / विकासखंड उझानी के नानाखेड़ा चौसिंगा संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने उपले थाप कर एंव गाय-भैंस का गोबर कूढे का ढेर लगा कर फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। नालियां चोक होने से घरों एवं बरसात के पानी का जलभराव होना आम बात है। जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भयंकर परेशानी का सामना करना पड रहा है। बमनौसी निवासी समाजसेवी सत्यवीर सिंह यादव ने संपर्क मार्ग पर जल भराव की समस्या को देख वहां के ग्रामीणों से नालियों को खुला रखने और फुटपाथ से घूर हटाने को लेकर समझाया जब ग्रामीण नहीं माने तो श्री यादव ने प्रशासन को एक पत्र भेज कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने और संपर्क मार्ग से जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।1
- बदायूँ ब्रेकिंग न्यूज उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों के साथ बड़ा अन्याय! संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कब्जे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कुछ दबंग लोगों ने कथित रूप से शासन-प्रशासन की मिलीभगत से किसानों के निजी खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काट ली। पीड़ित किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत की पूरी फसल उजाड़ दी गई, जिससे वे अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि फर्रुखाबाद में जिला अधिकारी से शिकायत के बावजूद किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और किसानों को कब न्याय मिलता है।4
- कछला क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा और साले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1
- #बरेली। परधौली गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक सनसनीखेज अपहरण कांड का पर्दाफाश कर दिया। हादसे में मारे गए तीनों युवक दरअसल बदमाश निकले, जो गुरुग्राम से दो मासूम बच्चों और उनके पिता का अपहरण कर लाए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चों के पिता की हत्या की साजिश रची जा रही थी, जबकि बच्चों को वापस छोड़ने की योजना थी। रविवार दोपहर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शीरा से भरे टैंकर में पीछे से बोलेरो टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार मनमोहन सिंह (फरीदपुर), सिकंदर (पीलीभीत) और विशेष (रामपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक प्रिंस और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। काफी देर तक बच्चों की पहचान नहीं होने पर पुलिस को शक हुआ। घायल चालक प्रिंस से पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। पता चला कि दोनों बच्चे गुरुग्राम निवासी मयूर और लक्ष्य हैं, जिन्हें उनके पिता मनोज के साथ अगवा किया गया था। पिता को बनाया बंधक, रची हत्या की साजिश जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने मनोज को फरीदपुर स्थित मनमोहन के घर में बंधक बनाकर रखा था और उसकी हत्या की योजना बना रहे थे। इसी बीच बच्चे उनके लिए परेशानी बन गए, इसलिए उन्हें वापस गुरुग्राम छोड़ने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने क्रॉस चेक किया तो पता चला कि गुरुग्राम के डीएलएफ थाने में चार अप्रैल को मनोज और उनके दोनों बेटों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। यह रिपोर्ट उनकी पत्नी पूजा ने दर्ज कराई थी। रिश्तों के विवाद से उपजा अपराध जांच में सामने आया कि मनमोहन और मनोज के परिवार के बीच पुराने रिश्तों का विवाद था। मनमोहन ने मनोज की नाबालिग भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर भगाया था, जिसका मनोज विरोध कर रहा था। इसी रंजिश में अपहरण और हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने मनोज को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी मनमोहन के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। घायल आरोपी प्रिंस से लगातार पूछताछ जारी है। दोनों बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।1
- Varanasi की गोशालाओं से आ रही खबरें बेहद चिंताजनक हैं। अगर वहां गायें मर रही हैं और उनकी सही देखभाल नहीं हो रही, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि एक गंभीर अपराध है। 👉 जिन लोगों को इनकी जिम्मेदारी दी गई है, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए 👉 इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए 👉 पशुओं के साथ ऐसा व्यवहार इंसानियत के खिलाफ है साथ ही, सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह केवल बड़े-बड़े दावे न करे, बल्कि जमीन पर काम भी दिखे। ✍️ संदेश: “गौशाला सेवा का स्थान है, लापरवाही का नहीं। निर्दोष पशुओं की सुरक्षा और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है।”1
- सिरौली (संवाददाता)। कस्बा सिरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हृदयविदारक घटना एक निजी नर्सिंग होम (जच्चा-बच्चा केंद्र) से महज 50–100 मीटर की दूरी पर सामने आई, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही नाले में पड़े नवजात के शव पर पड़ी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी मजबूर या भयभीत मां ने रात के अंधेरे में नवजात को नाले में फेंक दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की आशंकाएं इस मामले को और गंभीर बना रही हैं। लोगों का कहना है कि सिरौली और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं, जहां अक्सर नियमों की अनदेखी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रहती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित निजी नर्सिंग होम की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों को संदेह है कि मामला लापरवाही या अवैध गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल इंसानियत को झकझोर दिया है, बल्कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या इस मासूम की मौत का सच सामने आएगा या यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- उझानी / आशाराम बापू के अनुयाईयों ने बापू के अवतरण दिवस पर बदायूं में भव्य कीर्तन शोभायात्रा बडे़ ही श्रद्धाभाव और धूमधाम के साथ निकाली। कीर्तन शोभायात्रा मे आशाराम बापू के अनुयाईयों का जनसैलाब देखते ही बन रहा था। आशाराम बापू के अनुयाई नाचते गाते बापू के सुसज्जित रथ के आगे-आगे चल रहे थे। कीर्तन शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आशाराम आश्रम पहंच कर विसर्जित हुई। जहां प्रसादी वितरण किया गया।1