नीरज कुमार साधना न्यूज धनबाद झारखंड Slug:- जर्जर 11KV तार गिरा, करंट से 3 मवेशियों की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम। Anchor:- धनबाद जिले के चिरकुंडा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह जर्जर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मामला चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 9, सोनारडंगाल का है, जहां मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जर्जर 11 केवी बिजली तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी दौरान स्थानीय निवासी सुनील यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही मवेशी सड़क पर गिरे तार की चपेट में आए, करंट लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बाइक सवार युवक भी इस हादसे का शिकार होते-होते बच गया। उसने समय रहते बाइक छोड़कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए चिरकुंडा-पंचेत मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि इस जर्जर तार की शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद इलाके को बांस-बल्लियों से घेर दिया गया ताकि कोई और हादसे का शिकार न हो। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए बिजली विभाग को सूचना दी। साथ ही पीड़ित को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। फिलहाल एहतियातन सड़क पर आवागमन रोक दिया गया है और जाम की स्थिति बनी हुई है। Byte:- डब्लू बाउरी -- पूर्व अध्यक्ष, चिरकुंडा नगर परिषद। Byte:- श्याम गाड़ीयान -- स्थानीय निवासी। नीरज कुमार साधना न्यूज

- Post by Niraj Kumar1
- Post by JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के ए एम पी कोलियरी के सर्वें विभाग में कार्यरत कर्मी बच्चू रजवार (57) की तबियत बिगड़ने के बाद केंद्रीय अस्पताल धनबाद में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई. कर्मी की मृत्यु उपरांत उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के पहल पर मृतक की पत्नी गीता देवी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र रूप लाल रजवार को प्रोविजनल नियुक्ति दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक प्रतिनिधि संतोष गोराई, मंगल हेंब्रम, संजय सिंह, एन डी पांडे, अमरेंद्र कुमार, रामस्वरूप मिश्रा, मनोज साव, सुमन पांडे, विनोद मिस्त्री, कार्तिक रजवार, भोला रजवार, गणेश सिंह, प्रेम रजवार एवं परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान तथा अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे.1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- एक भाई अपनी बहन के खाते से ₹19,300 निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि उसने उसकी कब्र खोदकर कंकाल ही बैंक पहुंचा दिया… सिर्फ इसलिए क्योंकि सिस्टम को “सबूत” चाहिए था। ये घटना सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम की संवेदनहीनता और जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। आखिर कब तक आम इंसान नियमों और कागज़ों के बोझ तले यूं ही पिसता रहेगा? 👉 आप क्या सोचते हैं—गलती सिस्टम की है या जागरूकता की कमी? #ViralNews #OdishaNews #BreakingNews #GroundReality #IndiaNews #गरीबी #SystemFailure #Humanity #EmotionalStory #RealityCheck #NewsUpdate #SocialIssue #TrendingNews #IncredibleIndia1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Niraj Kumar1