नीरज कुमार साधना न्यूज धनबाद झारखंड Slug:- तोपचांची के नेरो पंचायत पहुंचे डीसी आदित्य रंजन, संध्या चौपाल में बोले- सामूहिक एकता से बनेंगे स्वावलंबी गाँव। जल संरक्षण, बागवानी और आजीविका पर जोर.......... योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बात........... Anchor:- धनबाद के सुदूरवर्ती तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत का दौरा उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया। इस दौरान डीसी संध्या चौपाल में शामिल हुए, जहां उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर बीडीओ और सीओ भी मौजूद रहे। सोमवार को संध्या चौपाल में गड़ीडीह, रंगरंगी, निमडीह, अमराडीह और मदनपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। ग्रामीणों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर पुष्पगुच्छ देकर उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सभी टोला के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ डीसी को पंचायत का भ्रमण कराया। चौपाल को संबोधित करते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने जल संरक्षण और आजीविका के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बड़े पैमाने पर बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन के जरिए ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि सूचना के अभाव में कोई भी ग्रामीण योजनाओं से वंचित न रहे। इसके साथ ही डीसी ने कुछ गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की योजना का जिक्र किया, ताकि अन्य प्रखंड उनसे सीख ले सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेरो पंचायत के किसी टोले को गोद नहीं लिया गया है, बल्कि यहां के विकास कार्यों की सराहना और जरूरतों को समझने के लिए यह दौरा किया गया है। जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि जल्द ही विधायक, मुखिया और अन्य प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। Byte:- आदित्य रंजन -- उपायुक्त धनबाद। नीरज कुमार साधना न्यूज

- Post by Niraj Kumar1
- Post by JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के ए एम पी कोलियरी के सर्वें विभाग में कार्यरत कर्मी बच्चू रजवार (57) की तबियत बिगड़ने के बाद केंद्रीय अस्पताल धनबाद में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई. कर्मी की मृत्यु उपरांत उपस्थित बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं श्रमिक प्रतिनिधियों के पहल पर मृतक की पत्नी गीता देवी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर उनके पुत्र रूप लाल रजवार को प्रोविजनल नियुक्ति दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से श्रमिक प्रतिनिधि संतोष गोराई, मंगल हेंब्रम, संजय सिंह, एन डी पांडे, अमरेंद्र कुमार, रामस्वरूप मिश्रा, मनोज साव, सुमन पांडे, विनोद मिस्त्री, कार्तिक रजवार, भोला रजवार, गणेश सिंह, प्रेम रजवार एवं परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान तथा अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे.1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- एक भाई अपनी बहन के खाते से ₹19,300 निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि उसने उसकी कब्र खोदकर कंकाल ही बैंक पहुंचा दिया… सिर्फ इसलिए क्योंकि सिस्टम को “सबूत” चाहिए था। ये घटना सिर्फ गरीबी नहीं, बल्कि हमारे सिस्टम की संवेदनहीनता और जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। आखिर कब तक आम इंसान नियमों और कागज़ों के बोझ तले यूं ही पिसता रहेगा? 👉 आप क्या सोचते हैं—गलती सिस्टम की है या जागरूकता की कमी? #ViralNews #OdishaNews #BreakingNews #GroundReality #IndiaNews #गरीबी #SystemFailure #Humanity #EmotionalStory #RealityCheck #NewsUpdate #SocialIssue #TrendingNews #IncredibleIndia1
- Post by संतोष कुमार दे1
- Post by Niraj Kumar1