ससुर-दामाद के बीच खूनी झड़प, कई घायल — इलाके में मचा हड़कंप बाढ़ थाना क्षेत्र के भवानी चौक के पास ससुर और दामाद के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दामाद और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब दो साल पहले हुई इस शादी से एक बच्ची भी है, इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। आज जब वे लोग समझाने पहुंचे, तो उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और बाइक व ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं दामाद पक्ष का कहना है कि ससुर और साले ई-रिक्शा और बाइक से आए और उन पर हमला कर दिया। दामाद ने आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा ₹5 लाख की मांग की जाती है और वह उनके माता-पिता का सम्मान नहीं करती, जिससे अक्सर विवाद होता रहता है। घटना के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ससुर-दामाद के बीच खूनी झड़प, कई घायल — इलाके में मचा हड़कंप बाढ़ थाना क्षेत्र के भवानी चौक के पास ससुर और दामाद के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दामाद और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब दो साल पहले हुई इस शादी से एक बच्ची भी है, इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जाता रहा। आज जब वे लोग समझाने पहुंचे, तो उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और बाइक व ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं दामाद पक्ष का कहना है कि ससुर और साले ई-रिक्शा और बाइक से आए और उन पर हमला कर दिया। दामाद ने आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा ₹5 लाख की मांग की जाती है और वह उनके माता-पिता का सम्मान नहीं करती, जिससे अक्सर विवाद होता रहता है। घटना के दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Post by JMBNEWS1
- पटना/बख्तियारपुर: प्रखंड के गंगापुर और नरौली सहित चार गांवों में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क (इंडस्ट्रियल पार्क) के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देश पर भू-अर्जन के लिए 'सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन सर्वेक्षण' (SIA) की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका स्थानीय किसानों ने पुरजोर विरोध किया है। शनिवार को ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (L.N. Mishra Institute) के कर्मी जब प्रश्नावली फॉर्म लेकर किसानों की सहमति लेने गांवों में पहुंचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। सर्वे कर्मियों के सामने ही किसानों ने अपनी अनापत्ति दर्ज कराते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी और उपजाऊ जमीन सरकार को नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र उनके जीविकोपार्जन का एकमात्र साधन है। आंदोलनकारी किसानों ने भावुक होते हुए कहा, "यह इलाका 'दाल का कटोरा' माना जाता है। हमारी जमीन तीन फसली है और बेहद उपजाऊ है। अगर सरकार इस जमीन का अधिग्रहण करती है, तो हमारा अस्तित्व ही मिट जाएगा।" किसानों ने प्रशासन को सुझाव दिया कि इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बिहार में कई ऐसी जगहें हैं जहां भूमि बंजर है या सरकारी जमीन उपलब्ध है। पूर्व के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी बड़े प्लांट बंजर जमीनों पर ही लगाए जाते थे, ताकि कृषि योग्य भूमि सुरक्षित रहे। सर्वे के दौरान मौजूद किसानों ने एकजुट होकर नारा दिया— "मर जाएंगे, मिट जाएंगे, लेकिन अपनी उपजाऊ जमीन नहीं देंगे।" किसानों ने सरकार से मांग की है कि इस प्रोजेक्ट के लिए किसी बंजर स्थान का चयन किया जाए। वहीं, सर्वे के लिए आए कर्मियों ने बताया कि वे केवल शासन के निर्देश पर सामाजिक प्रभाव का आकलन करने आए हैं और किसानों की बातों को रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों के इस कड़े विरोध के बाद क्या रुख अपनाता है।1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में पांच अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार । आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कार्यवाही। जी हां यह कार्रवाई समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के विशनपुर बेड़ी पंचायत के मटिऔर गांव की बताई जा रही हैं जहां बीते वर्ष सरपंच सुनील कुमार राय और विपिन राय के बीच मारपीट की घटना में सुनील कुमार राय की मौत हो गई थी, जबकि विपिन राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसी घटना को लेकर फरार चल रहे पांच अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने डुगडुगी बजाकर उक्त सभी अभियुक्तों के घर पर इश्तहार चिपकाया है । जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था, जो विपिन राय के आवेदन पर थाना कांड संख्या 164/25 के तहत 5 लोगों को नाम दर्ज किया गया था। जिसमें लालबाबू राय के दो पुत्र नंदन राय, व अनिल राय, कामेश्वर राय के पुत्र सुधीर राय, नाथो राय के पुत्र बालेश्वर राय, रामबाबू राय के पुत्र दशरथ राय को अभियुक्त बनाया गया। जो बीते घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय, पटोरी के आदेश पर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध इश्तहार जारी किया गया है, जिसे पुलिस ने गांव में चस्पा कर तामील कराया। साथ ही मुनादी के माध्यम से यह घोषणा की गई कि सभी अभियुक्त 30 दिनों के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करने पर कानून को उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके घर की कुर्की-जब्त कर ली जाएगी।1
- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड न. 22 के शिव दुर्गा मंदिर रोड गली में, हर घर नलजल योजना का पोल खोलता तस्वीर.1
- सोनार के घर लाखों की लूट, आखिर कब होगी गिरफ्तारी? प्रशासन पर उठे सवाल #BreakingNews #BiharNews #VaishaliNews #LootCase #CrimeNews #GoldLoot #JewelleryRobbery #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeAlert #PublicAnger #JusticeForVictim #AdminFail #BigBreaking1
- हरियाणा के मानेसर गुरूग्राम के चर्चित मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड 39 निवासी मजदूर मो० शाहीद (23 वर्ष) के घर पहुंचकर खेग्रामस- माले टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों से मिलकर जांच-पड़ताल किया एवं जेल में बंद मजदूर को खेग्रामस-माले-ऐक्टू दिल्ली टीम से पहल कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान के नेतृत्व में भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस के जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय ने बताया कि मानेसर में निजी कंपनी द्वारा 12 घंटे ऑभरटाईम काम कराने एवं तय मजदूरी से कम मजदूरी देने के खिलाफ हाल ही में चर्चित आंदोलन हुआ था। आंदोलन पर सरकारी सह पर पुलिसिया कारवाई हुई और दर्जनों मजदूर को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। उसमें समस्तीपुर के मोहनपुर निवासी मजदूर मो० शाहीद भी है। माले टीम को मोहनपुर के ग्रामीणों उपेंद्र कुशवाहा, मो० नूर, शाजिया खातुन आदि ने बताया कि मो० शाहीद बड़ी बहन की शादी एवं मकान बनाने के उद्देश्य से मानेसर कमाने गया था। वह स्पोर्ट्स कंपनी आईएमटी मानेसर, कंपनी कोड संख्या 407 गुरूग्राम-हरियाणा में सिलाई का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया की वह अच्छा स्वभाव का लड़का है। उस पर कोई केस-मुकदमा भी नहीं है। वह लंदफंद में नहीं रहता है। बेटे की गिरफ्तारी पर रोते-बिलखते शाहीद की बूढ़ी मां रिजवाना खातुन, बूढ़े पिता मो० यूसुफ एवं उनकी दो बहन एवं एक भाई के सामने भूखमरी की स्थिति है। शाहीद की कमाई से ही पूरा परिवार का भरण-पोषण होता था। टीम ने पीड़ित मजदूर के परिजनों को दिल्ली खेग्रामस-माले-ऐक्टू से पहल कराकर कानूनी एवं आर्थिक सहायता करने एवं पीड़ित मजदूर को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है साथ ही रिहाई के बाद मजदूर के समस्तीपुर आने पर मजदूरों के नेता मो० शाहीद को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन, राजनीतिक संगठनों एवं दलों से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने की अपील की है।1
- बिहारी शादी और गाँव का भोज 💝🥰1
- ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को रंगे हाथों दबोचा।1