logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

21 hrs ago
user_Devesh Ojha patrakaar
Devesh Ojha patrakaar
Local News Reporter शाढ़ोरा, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
21 hrs ago

गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित शाढ़ौरा। आगामी गणेश चतुर्थी एवं डोल ग्यारस पर्व को लेकर थाना परिसर शाढ़ौरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी सुनील सिकरवार ने कहा कि दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ छुट्टी लाल रघुवंशी, कांग्रेस नेता पप्पू हरवीर सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता रामकृष्ण मंडल रघुवंशी, रईस खान पठान, सुरेश रघुवंशी सहित शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छीपाबड़ौद में रही गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश जी के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद में रही गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश जी के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद / बारां जितेन्द्र कुशवाह छीपाबड़ौद कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमाओं को विराजमान किया। *माँ बिजासन सेवा समिति, टगर* के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। समिति के सदस्य ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ गणेश जी की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लाए। इस दौरान *'गणपति बप्पा मोरया'* के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चौराहे पर आकर्षक झांकी सजाई गई और पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश जी की स्थापना की गई। स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने मोदक, लड्डू और फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और विघ्नहर्ता से मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा आगामी दिनों में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि टगर क्षेत्र में माँ बिजासन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष गणेश उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें पूरे कस्बे की भागीदारी रहती है।
    4
    छीपाबड़ौद में रही गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश जी के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब

छीपाबड़ौद में रही गणेश चतुर्थी की धूम, गणेश जी के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब
छीपाबड़ौद / बारां
जितेन्द्र कुशवाह
छीपाबड़ौद कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़ी श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमाओं को विराजमान किया।
*माँ बिजासन सेवा समिति, टगर* के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया गया। समिति के सदस्य ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ गणेश जी की प्रतिमा को नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए लाए। इस दौरान *'गणपति बप्पा मोरया'* के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चौराहे पर आकर्षक झांकी सजाई गई और पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश जी की स्थापना की गई।
स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने मोदक, लड्डू और फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और विघ्नहर्ता से मंगल की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बारी-बारी से दर्शन कर आशीर्वाद लिया। समिति द्वारा आगामी दिनों में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टगर क्षेत्र में माँ बिजासन सेवा समिति द्वारा हर वर्ष गणेश उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसमें पूरे कस्बे की भागीदारी रहती है।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पंचायत भवन में लेखपाल की तैनाती को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
    1
    पंचायत भवन में लेखपाल की तैनाती को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जंगली जानवरों का आतंक के आगे किसान हुआ परास्त कैसे अब सपनों को पूरा करेगा आये दिन जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है । किसान रखवाली करते हुए भी नहीं कर पा रहा है जानवरों पर काबू। दिनरात सपनें संजोये रहता है किसान । बच्चों के सपने पूरे करने के लिए लिये लेकिन इन जंगली जानवरों के आगे हर मान चुका है अब । वन विभाग के अधिकारी मौन बैठे हैं। किसान कहें भी तो किससे कहें अपने मन की दुविधा
    1
    जंगली जानवरों का आतंक के आगे किसान हुआ परास्त कैसे अब सपनों को पूरा करेगा
आये दिन जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है । किसान रखवाली करते हुए  भी नहीं कर पा रहा है जानवरों पर काबू। दिनरात सपनें संजोये रहता है किसान । बच्चों के सपने पूरे करने के लिए लिये लेकिन इन जंगली जानवरों के आगे हर मान चुका है अब । वन विभाग के अधिकारी मौन बैठे हैं। किसान कहें भी तो किससे कहें अपने मन की दुविधा
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डोडा चूरा का उचित दाम नहीं मिलने पर अफीम किसानों का बहिष्कार का ऐलान, 15 से 25 सितंबर तक नहीं करवाएंगे डोडा चूरा तौल- हरनावदाशाहजी. डोडा चूरा की तुलाई के बदले वाजिब दाम मिलने की मांग को लेकर काश्तकारों ने एक बार फिर आवाज उठाते हुए अफीम किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित कर आगामी तिथियों में काश्तकारों द्वारा तौल नही करवाने का आव्हान किया है। अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में रविवार को कुंभाखेड़ी बालाजी मंदिर पर अफीम काश्तकारों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें अफीम काश्तकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा डोडा चूरा का न्यूनतम मूल्य निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान अपने डोडा चूरा का तौल व नष्टीकरण नहीं करवाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित 15 से 25 सितंबर तक की तौल कराने की निर्धारित अवधि का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उचित दाम की मांग पर अड़े किसान- किसानों का कहना है कि सरकार डोडा चूरा की सही कीमत नहीं दे रही है। जब तक किसानों की इस वाजिब मांग को पूरा नहीं किया जाता और डोडा चूरा का उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक क्षेत्र का कोई भी किसान किसी भी कैंप पर अपना डोडा चूरा लेकर नहीं पहुंचेगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया । इस दौरान संरक्षक छोटू लाल पारेता, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन प्रवक्ता हेमराज लववंशी, बलराम मीणा, शिवराज लववंशी, लक्ष्मी नारायण लोधा, बाबूलाल भील, बीरम लोधा ,सतीश लववंशी प्रहलाद सिंह, बापूलाल मीणा, कैलाश चंद सहित समिति के कई किसान प्रतिनिधि और काश्तकार उपस्थित रहे।
    3
    डोडा चूरा का उचित दाम नहीं मिलने पर अफीम किसानों का  बहिष्कार का ऐलान, 15 से 25 सितंबर तक नहीं करवाएंगे डोडा चूरा तौल-

हरनावदाशाहजी.
डोडा चूरा की तुलाई के बदले वाजिब दाम मिलने की मांग को लेकर काश्तकारों ने एक बार फिर आवाज उठाते हुए अफीम किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित कर आगामी तिथियों में काश्तकारों द्वारा तौल नही करवाने का आव्हान किया है। अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में रविवार को कुंभाखेड़ी बालाजी मंदिर पर अफीम काश्तकारों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें अफीम काश्तकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा डोडा चूरा का न्यूनतम मूल्य निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान अपने डोडा चूरा का तौल व नष्टीकरण नहीं करवाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित 15 से 25 सितंबर तक की तौल कराने की निर्धारित अवधि का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उचित दाम की मांग पर अड़े किसान- किसानों का कहना है कि सरकार डोडा चूरा की सही कीमत नहीं दे रही है। जब तक किसानों की इस वाजिब मांग को पूरा नहीं किया जाता और डोडा चूरा का उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक क्षेत्र का कोई भी किसान किसी भी कैंप पर अपना डोडा चूरा लेकर नहीं पहुंचेगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया । इस दौरान संरक्षक छोटू लाल पारेता, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन प्रवक्ता हेमराज लववंशी, बलराम मीणा, शिवराज लववंशी, लक्ष्मी नारायण लोधा, बाबूलाल भील, बीरम लोधा ,सतीश लववंशी प्रहलाद सिंह, बापूलाल मीणा, कैलाश चंद सहित समिति के कई किसान प्रतिनिधि और काश्तकार उपस्थित रहे।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • *भोपाल/सागर* जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *भोपाल/सागर*

जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ में शराब दुकान पर महिलाओं का धावा, लाखों की शराब नष्ट! सामान में लगाई आग टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में शराब दुकान पर महिलाओं और ग्रामीणों के हंगामे का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले करने की भी खबर है। इस दौरान मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। #Tikamgarh #TikamgarhNews #MadhyaPradesh #MPNews #BamhoriKhas #BreakingNews #LiquorShop #ViralNews #MPBreaking #HindiNews #LatestNews #ग्रामीण #महिलाएं #शराबदुकान #टीकमगढ़
    1
    टीकमगढ़ में शराब दुकान पर महिलाओं का धावा, लाखों की शराब नष्ट! सामान में लगाई आग
टीकमगढ़ जिले के बम्होरी खास में शराब दुकान पर महिलाओं और ग्रामीणों के हंगामे का मामला सामने आया है। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने दुकान में तोड़फोड़ की और शराब की बोतलों को नष्ट कर दिया। दुकान में रखे अन्य सामान को आग के हवाले करने की भी खबर है। इस दौरान मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। मामले
की जांच जारी है।
#Tikamgarh #TikamgarhNews #MadhyaPradesh #MPNews #BamhoriKhas #BreakingNews #LiquorShop #ViralNews #MPBreaking #HindiNews #LatestNews #ग्रामीण #महिलाएं #शराबदुकान #टीकमगढ़
    user_Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Vivek Kaushik | BundelkhandTV
    Local News Reporter Lalitpur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • गेहूं की एमएसपी ₹2700 और किसान सम्मान निधि ₹12 हजार करने की मांग किशनगंज के रामगढ़ स्थित तलाई वाले हनुमान मंदिर परिसर में किसान महापंचायत की ओर से रामगढ़-रेलावन खंड के किसानों का वन विहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान हुई बैठक में किसानों ने फसलों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मक्का की खरीद ₹2410 प्रति क्विंटल के एमएसपी पर शुरू की जाए। किसान नेताओं ने गेहूं की खरीद ₹2700 प्रति क्विंटल करने और किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹12 हजार सालाना करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    1
    गेहूं की एमएसपी ₹2700 और किसान सम्मान निधि ₹12 हजार करने की मांग


किशनगंज के रामगढ़ स्थित तलाई वाले हनुमान मंदिर परिसर में किसान महापंचायत की ओर से रामगढ़-रेलावन खंड के किसानों का वन विहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान हुई बैठक में किसानों ने फसलों की एमएसपी पर खरीद की कानूनी गारंटी, कर्जमाफी और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने कहा कि मक्का की खरीद ₹2410 प्रति क्विंटल के एमएसपी पर शुरू की जाए। किसान नेताओं ने गेहूं की खरीद ₹2700 प्रति क्विंटल करने और किसान सम्मान निधि बढ़ाकर ₹12 हजार सालाना करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने की घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद अमोला थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमोला, थाना प्रभारी सुरवाया उनि प्रियंका पाराशर, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अमोलपठा अंजली सिंह, एवं चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.09.26 को पूर्व मे दर्ज अपराधों में लायसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में शराब की दुकान में घुसकर शराब व दुकान में आग लगाने दुकान कर्मचारी से अश्लील गालिया देने व मारपीट करने पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियो से मारपीट कर शासकीय कार्य में वाधा डालने शासकीय वाहन में तोड़ फोड़ करने एवं शराब की बोतलों को फोड़कर आग लगाने वाले आरोपीगण सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसीराम गुर्जर उम्र 42 साल नि. ग्राम गणेशखेड़ा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं आरोपी जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार उम्र 35 साल नि.ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ जारी है।
    1
    अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने की घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद अमोला थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमोला, थाना प्रभारी सुरवाया उनि प्रियंका पाराशर, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अमोलपठा अंजली सिंह, एवं चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.09.26 को पूर्व मे दर्ज अपराधों में लायसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में शराब की दुकान में घुसकर शराब व दुकान में आग लगाने दुकान कर्मचारी से अश्लील गालिया देने व मारपीट करने पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियो से मारपीट कर शासकीय कार्य में वाधा डालने शासकीय वाहन में तोड़ फोड़ करने एवं शराब की बोतलों को फोड़कर आग लगाने वाले आरोपीगण सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसीराम गुर्जर उम्र 42 साल नि. ग्राम गणेशखेड़ा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं आरोपी जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार उम्र 35 साल नि.ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ जारी है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर-गोलीकांड के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,लगवाये नारे #सिरों बड़ी खबर-गोलीकांड के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,लगवाये नारे
    1
    बड़ी खबर-गोलीकांड के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,लगवाये नारे #सिरों
बड़ी खबर-गोलीकांड के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,लगवाये नारे
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.