logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

28 सप्ताह में जन्मी नन्ही बच्ची को एसएनसीयू टीम ने दी नई जिंदगी* *जन्म के समय मात्र 1 कि.ग्रा. था वजन* *36 दिनों की देखरेख के बाद स्वस्थ्य होकर वजन बढ़कर हुआ 1.5 कि.ग्रा* *परिजनों ने एसएनसीयू टीम का आभार व्यक्त किया* ग्राम डीडल, थाना ईशानगर जिला छतरपुर निवासी रचना कुशवाहा के यहाँ 3 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय छतरपुर के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के समय बच्ची अत्यंत गंभीर अवस्था में थी, इसलिए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती किया गया। बच्ची का जन्म 28 सप्ताह में ही हो गया था और उसका वजन मात्र 1 किलोग्राम था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को सीपीएपी मशीन पर रखा और एफबीएनसी गाइडलाइन के अनुसार उपचार एवं प्रबंधन शुरू किया। शुरुआती 11 दिनों तक बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया तथा इलाज के दौरान एक बार रक्त भी चढ़ाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची को नियमित रूप से माँ का दूध और केएमसी (कंगारू मदर केयर) दिया गया। लगातार 36 दिनों तक एसएनसीयू में चले उपचार और डॉक्टरों व स्टाफ की सतत निगरानी से बच्ची के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हुआ और उसके वजन में भी वृद्धि हुई। इलाज के बाद 11 मार्च 2026 को बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के समय बच्ची का वजन 1.5 किलोग्राम हो गया था। साथ ही बच्ची की आरओपी स्क्रीनिंग भी की गई। बच्ची के सफल उपचार में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्ची की माँ ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं एसएनसीयू के समस्त स्टाफ ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 day ago
user_राजू जोशी महाराज
राजू जोशी महाराज
Social worker बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
1 day ago

28 सप्ताह में जन्मी नन्ही बच्ची को एसएनसीयू टीम ने दी नई जिंदगी* *जन्म के समय मात्र 1 कि.ग्रा. था वजन* *36 दिनों की देखरेख के बाद स्वस्थ्य होकर वजन बढ़कर हुआ 1.5 कि.ग्रा* *परिजनों ने एसएनसीयू टीम का आभार व्यक्त किया* ग्राम डीडल, थाना ईशानगर जिला छतरपुर निवासी रचना कुशवाहा के यहाँ 3 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय छतरपुर के लेबर रूम में एक बच्ची का जन्म हुआ। जन्म के समय बच्ची अत्यंत गंभीर अवस्था में थी, इसलिए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू (विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई) में भर्ती किया गया। बच्ची का जन्म 28 सप्ताह में ही हो गया था और उसका वजन मात्र 1 किलोग्राम था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने बच्ची को सीपीएपी मशीन पर रखा और एफबीएनसी गाइडलाइन के अनुसार उपचार एवं प्रबंधन शुरू किया। शुरुआती 11 दिनों तक बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया तथा इलाज के दौरान एक बार रक्त भी चढ़ाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में बच्ची को नियमित रूप से माँ का दूध और केएमसी (कंगारू मदर केयर) दिया गया। लगातार 36 दिनों तक एसएनसीयू में चले उपचार और डॉक्टरों व स्टाफ की सतत निगरानी से बच्ची के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हुआ और उसके वजन में भी वृद्धि हुई। इलाज के बाद 11 मार्च 2026 को बच्ची पूरी तरह स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज के समय बच्ची का वजन 1.5 किलोग्राम हो गया था। साथ ही बच्ची की आरओपी स्क्रीनिंग भी की गई। बच्ची के सफल उपचार में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बच्ची की माँ ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। वहीं एसएनसीयू के समस्त स्टाफ ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से 483 गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं और आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आगम जैन के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
    1
    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने खेत से 483 गांजे के हरे पौधे जप्त किए हैं और आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी आगम जैन के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुछ लोग LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। ऐसा करके वे जनता के सामने खुद को एक्सपोज तो कर ही रहे हैं, साथ ही देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं। आज युद्ध के कारण जो वैश्विक संकट पैदा हुआ है, उससे कोई भी देश अछूता नहीं है। भारत भी इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
    1
    कुछ लोग LPG को लेकर पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। ऐसा करके वे जनता के सामने खुद को एक्सपोज तो कर ही रहे हैं, साथ ही देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।
आज युद्ध के कारण जो वैश्विक संकट पैदा हुआ है, उससे कोई भी देश अछूता नहीं है। भारत भी इस स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    1
    Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के नगर बल्देवगढ़ के पास स्थित कैलपुरा में 7 मार्च को गोवंश हत्या की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज नगरवासियों और हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कर बल्देवगढ़ बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। #baldevgarh #tikamgarh #mppolice
    1
    टीकमगढ़ जिले के नगर बल्देवगढ़ के पास स्थित कैलपुरा में 7 मार्च को गोवंश हत्या की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज नगरवासियों और हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कर बल्देवगढ़ बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
#baldevgarh #tikamgarh #mppolice
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • एंकर/- दमोह जिले के हटा ब्लॉक की मडियादो ग्राम पंचायत के तीन वार्डों में रहने वाले ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर साप्ताहिक बाजार बंद कर गुरुवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन आज दिनांक तक उनकी सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि हमे कोई ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। वही शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रदर्शन किया गया। जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। मडियादो के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 और 15 में सड़क का पक्का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण पिछले काफी समय से सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहे हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
    1
    एंकर/- दमोह जिले के हटा ब्लॉक की मडियादो ग्राम पंचायत के तीन वार्डों में रहने वाले ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर साप्ताहिक बाजार बंद कर गुरुवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे है लेकिन आज दिनांक तक उनकी सुनवाई नही हुई। उन्होंने कहा कि हमे कोई ठोस आश्वासन नहीं देता तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। वही शांतिपूर्ण तरीके से यह प्रदर्शन किया गया। जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। मडियादो के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 और 15 में सड़क का पक्का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण पिछले काफी समय से सड़क निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दे रहे हैं। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में भी आवेदन दिया था जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
    user_Akib khan press
    Akib khan press
    हटा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले की नगर पंचायत में कारी नगर में हुआ पुष्प वर्षा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन*  जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व राजेंद्र तिवारी रहे मुख्य अतिथि  टीकमगढ़। नगर परिषद कारी में   पुष्पवर्षा होली मिलन का समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी शामिल हुए । कार्यक्रम में होली के भजनों की प्रस्तुति हुई, नगर वासियों में प्रसाद वितरण किया गया एवं पुष्प वर्षा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही होली के भजन गीतों पर नगरवासी जमकर झूमे नाचे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा की योजनाएं गरीब वंचित वर्ग तक लाभ दे रही है, साथ ही आप सबके जीवन में इसी तरह होली के रंग बिखरे रहे, नगर में सुख समृद्धि बनी रहे एवं कारी नगर के विकास के लिए पूरी पार्टी हमेशा तत्पर खड़ी है, इसी के साथ मैं आप सबको होली की शुभकामनाएं देती हूं। वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि इसी प्रकार के आयोजन समाज में एक दूसरे के बीच प्रेम सद्भाव बढ़ाने वाले हैं, हर साल ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए,।
    1
    टीकमगढ़ जिले की नगर पंचायत में कारी नगर में हुआ पुष्प वर्षा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन* 
जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व राजेंद्र तिवारी रहे मुख्य अतिथि 
टीकमगढ़। नगर परिषद कारी में   पुष्पवर्षा होली मिलन का समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत व वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी शामिल हुए । कार्यक्रम में होली के भजनों की प्रस्तुति हुई, नगर वासियों में प्रसाद वितरण किया गया एवं पुष्प वर्षा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गई, साथ ही होली के भजन गीतों पर नगरवासी जमकर झूमे नाचे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा की योजनाएं गरीब वंचित वर्ग तक लाभ दे रही है, साथ ही आप सबके जीवन में इसी तरह होली के रंग बिखरे रहे, नगर में सुख समृद्धि बनी रहे एवं कारी नगर के विकास के लिए पूरी पार्टी हमेशा तत्पर खड़ी है, इसी के साथ मैं आप सबको होली की शुभकामनाएं देती हूं। वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी ने कहा कि इसी प्रकार के आयोजन समाज में एक दूसरे के बीच प्रेम सद्भाव बढ़ाने वाले हैं, हर साल ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए,।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई जगह महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    रसोई गैस सिलेंडर को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जहां लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। कई जगह महिलाएं भी लाइन में खड़ी दिखाई दे रही हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि सिलेंडर की उपलब्धता कम होने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
अब देखना यह होगा कि इस समस्या को लेकर केंद्र सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • देश में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! सड़क पर जनता, बढ़ते दाम पर गुस्सा
    1
    देश में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! सड़क पर जनता, बढ़ते दाम पर गुस्सा
    user_Ankit Speaks News
    Ankit Speaks News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के राधापुर गांव में 28 वर्षीय बहादुर लोधी पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जब वह मेला देखने जा रहा था। हमले में चाकू युवक की गर्दन के पास धंस गया। बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह पैदल मेला देखने निकला था, तभी बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोका और अचानक चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गर्दन में चाकू लगा देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने डायल 112 को फोन किया, पुलिस की मदद से बहादुर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    1
    टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के राधापुर गांव में 28 वर्षीय बहादुर लोधी पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जब वह मेला देखने जा रहा था। हमले में चाकू युवक की गर्दन के पास धंस गया।
बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह पैदल मेला देखने निकला था, तभी बाइक से आए दो लोगों ने उसे रोका और अचानक चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गर्दन में चाकू लगा देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों ने डायल 112 को फोन किया, पुलिस की मदद से बहादुर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.