Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्र चेतन कंपलेक्स मेडिकल दुकान में लगी आग हाथरस होली वाली गली के पास सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए आसपास की दुकानों के शटर भी खुलवाए गए। घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
Cp 24 news
छात्र चेतन कंपलेक्स मेडिकल दुकान में लगी आग हाथरस होली वाली गली के पास सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए आसपास की दुकानों के शटर भी खुलवाए गए। घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
More news from Tehri Garhwal and nearby areas
- Post by दैनिक समाचार उत्तराखंड1
- अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जनता दरबार मे पेंशन, राशन कार्ड सहित सड़क से जुड़े मामले रहे हावी, डी एम ने मौके पर किया समाधान1
- उत्तराखंड में खून चूस गैंग सक्रिय है यहॉं सुनवाई केवल सत्ता से मिलीभगत करने वालो के लिए होती है बाकी निवासियों को मौत के दल दल में धकेला जाता है। आम नागरिक की कोई सुनवाई नहीं आखिर कहां जाएं आम नागरिक। 4 महीने पहले लूट हुई थी फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार बढेड़ी राजपुताना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर पहुंची पुलिस1
- हाथरस में रविवार दोपहर आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास हुई। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगरा के प्रकाश नगर रामबाग निवासी 30 वर्षीय सोनू अपनी 55 वर्षीय मां मुन्नी बेगम को दवा दिलवाने के लिए सासनी के गांव विधैपुर जा रहा था। हतीसा पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका मुन्नी बेगम पिछले कुछ समय से लकवे से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। मृतक सोनू आगरा में एक ढलाई फैक्ट्री में काम करता था। हाल ही में उसकी पत्नी का निधन हो गया था, और वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।1
- हरिद्वार के सब्जी मंडी विष्णु घाट चौराहे पर देर रात खाने-पीने की दुकानों में आग लग गई।आग से दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। चौराहे पर नगरनिगम कि भूमि पर बनी तीन खोखेनुमा खाने-पीने की दुकानों से रात लगभग दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी।आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई ।आग भड़कने के बाद एक सिलिंडर में धमाके की आवाज हुई और आग ओर भड़क गई।आग की लपटों से सामने स्थित होटलों में ठहरे यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। बाद में अलग-अलग पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।आग में से कुछ सिलेंडरों को भी निकाला गया वरना आग और भयंकर हो सकती थी। लकड़ी के फट्टों की इन दुकानों में पकौड़े,पूरी कचौरी आदि बेचे जाते थे। जिससे दुकानों के फट्टे तेल से तर थे। अनुमान है कि उन्हीं में किसी वजह से आग लगी और भड़क गई।1
- Post by Surendra Kumar1