हाथरस में आगरा अलीगढ़ मार्ग पर हतिसा पुल पर मां बेटे की एक्सीडेंट से मौत हाथरस में रविवार दोपहर आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल के पास हुई। दोनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आगरा के प्रकाश नगर रामबाग निवासी 30 वर्षीय सोनू अपनी 55 वर्षीय मां मुन्नी बेगम को दवा दिलवाने के लिए सासनी के गांव विधैपुर जा रहा था। हतीसा पुल के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका मुन्नी बेगम पिछले कुछ समय से लकवे से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। मृतक सोनू आगरा में एक ढलाई फैक्ट्री में काम करता था। हाल ही में उसकी पत्नी का निधन हो गया था, और वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

- Post by दैनिक समाचार उत्तराखंड1
- श्रीनगर विधानसभा के जाख गाँव की अंजली का भावुक गीत, नेताओं की छवि पर उठाए सवाल | Anjali Viral Song Uttarakhand Hashtags: #Anjali #SrinagarVidhansabha #JakhGaon #UttarakhandNews #ViralVideo #PoliticalSong #JanSampark #DrSudhirrJoshi1
- अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के तहत एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और दलित व वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के पिछड़े तबकों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाना उनके विचारों और संघर्षों को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और शिक्षा व जागरूकता को परिवर्तन का माध्यम बनाया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से समरसता और भाईचारे के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इन सिद्धांतों पर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से टम्टा के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता व सौहार्द को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, पूरन रौतेला, विनोद वैष्णव, राधा बिष्ट, शहजाद कश्मीरी, तारा चंद्र साह, वैभव पांडेय, दीपक कुमार, निर्मल रावत, दानिश खान, पारितोष जोशी, जगदीश पांडेय, जगदीश तिवारी, ललित सतवाल, आनंद बिष्ट, कार्तिक साह, विश्वास टम्टा, मुकेश कुमार, नारायण दत्त पांडेय, मनोज वर्मा, आशा शर्मा, प्रकाश डसीला, बलवंत टम्टा, गजेंद्र फर्तियाल, बी के भट्ट, नरेंद्र बनोला और तारा मेहरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जनता दरबार मे पेंशन, राशन कार्ड सहित सड़क से जुड़े मामले रहे हावी, डी एम ने मौके पर किया समाधान1
- विडियो देखें-उत्तराखंड (देहरादून) देहरादून शिक्षा निदेशालय में दिनदहाड़े हुए बवाल के बीच अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने मामले को और गरमा दिया है। उसी विधायक से जुड़ा यह नया वीडियो नेहरू कॉलोनी के उस विवादित सामुदायिक केंद्र का है, जिस पर एमडीए का नोटिस लगाया गया था। आरोप है कि नोटिस किसी के द्वारा फाड़ दिया गया और उसके बाद निर्माण कार्य फिर से धड़ल्ले से शुरू हो गया। जब इस पूरे मामले की सच्चाई दिखाने पत्रकार मौके पर पहुंचा, तो माहौल अचानक बदल गया। सवालों का जवाब देने के बजाय कथित तौर पर विधायक की प्रतिनिधि को आगे कर पत्रकार पर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की गई। अब एक ही दिन में सामने आए ये दो बड़े विवाद कई सवाल खड़े कर रहे हैं क्या सत्ता के दम पर नियमों को चुनौती दी जा रही है? और क्या प्रशासन इन वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई करेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में चला जाएगा?1
- Post by Dpk Chauhan1
- हाथरस होली वाली गली के पास सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए आसपास की दुकानों के शटर भी खुलवाए गए। घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया।1
- विडियो देखें-पानीपत पानीपत Refinery में मजदूरों ने किया पुलिस पर पथराव। जान बचाते घायल पुलिसवाले और CISF जवान भागते हुए आए नज़र। गाड़ियाॅं तोड़ी कई प्रॉजेक्ट्स पर लगभग 40 हजार मजदूर करते हैं काम, आरोप लगाते बताई मांगे बोले 8 घंटे ड्यूटी टाइम हो, शौचालय नहीं है, कैंटीन नहीं, वेतन कटौती का हिसाब नहीं। ठेकेदारो और सुरक्षाबलों का व्यवहार ठीक नहीं, पानीपत SP भूपेंद्र सिंह पहुॅंचे मौके वारदात पर।1
- हरिद्वार बढेड़ी राजपुताना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर पहुंची पुलिस1