जसापुर में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा आयोजित, 20 परीक्षार्थी हुए शामिल जसापुर में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा आयोजित, 20 परीक्षार्थी हुए शामिल नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जसापुर स्थित विद्यालय में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जिसमें कुल 20 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा कराई गई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक नीरज सिंह, मंदाकिनी और हिमांशु, शिक्षा मित्र आरती सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री ममता एवं कल्पना की मौजूदगी रही। विद्यालय स्टाफ ने परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं और परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। अधिकारियों के निर्देशानुसार परीक्षा प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा कराया गया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य साक्षरता से जुड़े लोगों की पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान संबंधी क्षमता का मूल्यांकन करना है।
जसापुर में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा आयोजित, 20 परीक्षार्थी हुए शामिल जसापुर में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत परीक्षा आयोजित, 20 परीक्षार्थी हुए शामिल नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जसापुर स्थित विद्यालय में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जिसमें कुल 20 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा कराई गई। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता, सहायक अध्यापक नीरज सिंह, मंदाकिनी और हिमांशु, शिक्षा मित्र आरती सिंह एवं शैलेन्द्र सिंह तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्री ममता एवं कल्पना की मौजूदगी रही। विद्यालय स्टाफ ने परीक्षा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं और परीक्षार्थियों को परीक्षा संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई। अधिकारियों के निर्देशानुसार परीक्षा प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत पूरा कराया गया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य साक्षरता से जुड़े लोगों की पढ़ने-लिखने और संख्यात्मक ज्ञान संबंधी क्षमता का मूल्यांकन करना है।
- गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ जाने से हुई मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाइट।1
- औरैया,देवकली मंदिर पर पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का समापन किया गया समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस विगत् 5 जून-2026 से लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा था, अभी तक 5099 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका था, आज संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में जीवनधारा पौधारोपण अभियान का अंतिम 5100 वां पौधारोपण करने के उपरांत अभियान का समापन कर दिया गया, उसके उपरांत पर्यावरण प्रहरियों व पौधारोपण अभियानों में तन-मन व धन से सहयोग करने वाले पर्यावरण प्रहरी व कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरवार (हीरु) व पर्यावरण योद्धाओं के क्रम में बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता व विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्य नरायन गुप्ता, डॉ.शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित, रामचंद्र सोनी, रामू गुप्ता, नरेंद्र शिवहरे, हिमांशु दुबे, राकेश कठेरिया, पप्पू सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे। *० जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रोपित किये गए पौधों की देखभाल व सुरक्षा का चलेगा अभियान* *० पौधों की देखभाल नन्हे बच्चों जैसी* जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन समारोह के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट में बताया कि गत् वर्षो की भांति जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन के उपरांत समिति द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रोपित किये गये 5100 पौधों की निरंतर पानी, सुरक्षा व देखभाल की जायेगी, तथा किसी स्थान पर जो पौधा किसी कारणवश नष्ट या सूख गया हैं, उस स्थान को चिन्हित करते हुए वहाँ पुनः नया पौधा रोपित किया जाएगा।1
- रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।1
- सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान 📰 बड़ी खबर सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भंडारे में क्षेत्र एवं गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मृदुल कुमार, अजय श्रीवास्तव, एडवोकेट विजय श्रीवास्तव, रूबी लाला, निखिल वर्मा, सन्नी लाला, राजीव दीक्षित, अश्वनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, पत्रकार4
- *महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश औरैया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आज दिनांक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं से संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।*1
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 81 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदरा तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में दोपहर 2बजे तक कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सिकंदरा क्षेत्र की गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम रिदम आनंद, सीएमओ डॉ. जयगोविंद समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- देवकली मंदिर पर पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का समापन किया गया, पर्यावरण प्रहरियों का अभिनंदन किया औरैया।देवकली मंदिर पर पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का समापन किया गया, पर्यावरण प्रहरियों का अभिनंदन किया हुसमाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस विगत् 5 जून-2026 से लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा था, अभी तक 5099 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका था, आज दिनांक 20 सितंबर-2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में जीवनधारा पौधारोपण अभियान का अंतिम 5100 वां पौधारोपण करने के उपरांत अभियान का समापन कर दिया गया, उसके उपरांत भोले बाबा का अभिषेक कर श्रद्धापूर्वक विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई, तदोपरांत मंदिर प्रांगण में पर्यावरण प्रहरियों व पौधारोपण अभियानों में तन-मन व धन से सहयोग करने वाले पर्यावरण प्रहरी व कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरवार (हीरु) व पर्यावरण योद्धाओं के क्रम में बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता व विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया, डॉ.शिव कुमार सोनी के आवास पर भी पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) का स्मृति चिन्ह भेंटकर जोरदार अभिनंदन किया गया। समापन समारोह में समाजसेविका राखी गुप्ता द्वारा ₹500 का सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से मंदिर के प्रमुख सेवादार शिवजी, सत्य नरायन गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित, रामचंद्र सोनी, रामू गुप्ता, नरेंद्र शिवहरे, हिमांशु दुबे, राकेश कठेरिया, पप्पू सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।* जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रोपित किये गए पौधों की देखभाल1