logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।

1 hr ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।
    1
    रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति
। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ।
प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डेरापुर तहसील में एडीएम राजस्व वित्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जहां भारी संख्या में पहुंचे शिकायत करता। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें। डेरापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें समक्ष प्रस्तुत की गईं।वही शिकायते 111 आई जिसमें 4 का निस्तारण हुआ। राजस्व 61 पुलिस16विकास 14विद्युत 14 पूर्ति 4जल निगम 3 शिकायते आई । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही अंबियापुर गांव निवाशी प्रताप पुत्र दुलारे ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि गाटा संख्या198रकवा 2460 है। जब मैं अपना खेत जुतवाने जाता हु गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश चंद जोतने से मना कर देते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार 9918628541
    1
    डेरापुर तहसील में एडीएम राजस्व वित्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जहां भारी संख्या में पहुंचे शिकायत करता। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें।
डेरापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें समक्ष प्रस्तुत की गईं।वही शिकायते 111 आई जिसमें 4 का निस्तारण हुआ। राजस्व 61 पुलिस16विकास 14विद्युत 14 पूर्ति 4जल निगम 3 शिकायते आई । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध  निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही अंबियापुर गांव निवाशी प्रताप पुत्र दुलारे ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि गाटा संख्या198रकवा 2460 है। जब मैं अपना खेत जुतवाने जाता हु गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश चंद जोतने से मना कर देते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार 9918628541
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।
    2
    🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨
🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨
➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है।
➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है।
➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है।
➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    13 hrs ago
  • मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    1
    मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • नारा नहीं, धरातल पर काम: औरैया में रोपे गए 5100 पौधे, विचित्र पहल समिति का संकल्प पूरा औरैया। समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ५ जून से चलाया जा रहा 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' रविवार को संपन्न हो गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में अभियान का अंतिम ५१००वां पौधा रोपा गया। इसके बाद पर्यावरण प्रहरियों और सहयोगी योद्धाओं मनीष पुरवार (हीरु), तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता और विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद अब रोपे गए सभी ५१०० पौधों की बच्चों की तरह सुरक्षा व देखभाल की जाएगी। सूखे या नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्यनारायण गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित और रामचंद्र सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    4
    नारा नहीं, धरातल पर काम: औरैया में रोपे गए 5100 पौधे, विचित्र पहल समिति का संकल्प पूरा
औरैया। समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ५ जून से चलाया जा रहा 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' रविवार को संपन्न हो गया। 
संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में अभियान का अंतिम ५१००वां पौधा रोपा गया। इसके बाद पर्यावरण प्रहरियों और सहयोगी योद्धाओं मनीष पुरवार (हीरु), तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता और विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया।
समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद अब रोपे गए सभी ५१०० पौधों की बच्चों की तरह सुरक्षा व देखभाल की जाएगी। सूखे या नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। 
इस अवसर पर मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्यनारायण गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित और रामचंद्र सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • औरैया,देवकली मंदिर पर पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का समापन किया गया समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस विगत् 5 जून-2026 से लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा था, अभी तक 5099 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका था, आज संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में जीवनधारा पौधारोपण अभियान का अंतिम 5100 वां पौधारोपण करने के उपरांत अभियान का समापन कर दिया गया, उसके उपरांत पर्यावरण प्रहरियों व पौधारोपण अभियानों में तन-मन व धन से सहयोग करने वाले पर्यावरण प्रहरी व कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरवार (हीरु) व पर्यावरण योद्धाओं के क्रम में बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता व विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्य नरायन गुप्ता, डॉ.शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित, रामचंद्र सोनी, रामू गुप्ता, नरेंद्र शिवहरे, हिमांशु दुबे, राकेश कठेरिया, पप्पू सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे। *० जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रोपित किये गए पौधों की देखभाल व सुरक्षा का चलेगा अभियान* *० पौधों की देखभाल नन्हे बच्चों जैसी* जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन समारोह के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट में बताया कि गत् वर्षो की भांति जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन के उपरांत समिति द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रोपित किये गये 5100 पौधों की निरंतर पानी, सुरक्षा व देखभाल की जायेगी, तथा किसी स्थान पर जो पौधा किसी कारणवश नष्ट या सूख गया हैं, उस स्थान को चिन्हित करते हुए वहाँ पुनः नया पौधा रोपित किया जाएगा।
    1
    औरैया,देवकली मंदिर पर पौधारोपण कर जीवनधारा पौधारोपण अभियान का समापन किया गया
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए शहर के प्रमुख मंदिरों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूलों, ऐतिहासिक धरोहरों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों को क्लीन व ग्रीन रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस विगत् 5 जून-2026 से लक्ष्य-5100 पौधों के पौधारोपण व लोगों के मनपसंद के पौधों के वितरण का अभियान चलाया जा रहा था, अभी तक 5099 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका था, आज  संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में जीवनधारा पौधारोपण अभियान का अंतिम 5100 वां पौधारोपण करने के उपरांत अभियान का समापन कर दिया गया, उसके उपरांत पर्यावरण प्रहरियों व पौधारोपण अभियानों में तन-मन व धन से सहयोग करने वाले पर्यावरण प्रहरी व कार्यक्रम संयोजक मनीष पुरवार (हीरु) व पर्यावरण योद्धाओं के क्रम में बैंक से सेवानिवृत्त तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता व विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्य नरायन गुप्ता, डॉ.शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित, रामचंद्र सोनी, रामू गुप्ता, नरेंद्र शिवहरे, हिमांशु दुबे, राकेश कठेरिया, पप्पू सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे। 
*० जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत रोपित किये गए पौधों की देखभाल व सुरक्षा का चलेगा अभियान* 
*० पौधों की देखभाल नन्हे बच्चों जैसी*
जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन समारोह के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट में बताया कि गत् वर्षो की भांति जीवनधारा पौधारोपण अभियान समापन के उपरांत समिति द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर रोपित किये गये 5100 पौधों की निरंतर पानी, सुरक्षा व देखभाल की जायेगी, तथा किसी स्थान पर जो पौधा किसी कारणवश नष्ट या सूख गया हैं, उस स्थान को चिन्हित करते हुए वहाँ पुनः नया पौधा रोपित किया जाएगा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।
    1
    तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान
झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे। परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    1
    परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर

परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर
कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया।
सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.