नारा नहीं, धरातल पर काम: औरैया में रोपे गए 5100 पौधे, विचित्र पहल समिति का संकल्प पूरा औरैया। समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ५ जून से चलाया जा रहा 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' रविवार को संपन्न हो गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में अभियान का अंतिम ५१००वां पौधा रोपा गया। इसके बाद पर्यावरण प्रहरियों और सहयोगी योद्धाओं मनीष पुरवार (हीरु), तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता, अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता और विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद अब रोपे गए सभी ५१०० पौधों की बच्चों की तरह सुरक्षा व देखभाल की जाएगी। सूखे या नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्यनारायण गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित और रामचंद्र सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
नारा नहीं, धरातल पर काम: औरैया में रोपे गए 5100 पौधे, विचित्र पहल समिति का संकल्प पूरा औरैया। समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए ५ जून से चलाया जा रहा 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' रविवार
को संपन्न हो गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में देवकली मंदिर प्रांगण में अभियान का अंतिम ५१००वां पौधा रोपा गया। इसके बाद पर्यावरण प्रहरियों और सहयोगी योद्धाओं मनीष पुरवार (हीरु), तेज बहादुर वर्मा, शेखर गुप्ता,
अनिल कुमार सोनी, संजय अग्रवाल, राम आसरे गुप्ता, एल.एन.गुप्ता और विपुल पोरवाल को सम्मानित किया गया। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद अब रोपे गए सभी ५१०० पौधों की बच्चों की
तरह सुरक्षा व देखभाल की जाएगी। सूखे या नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर के सेवादार शिवजी, सत्यनारायण गुप्ता, डॉ. शिवकुमार सोनी, ओमजी दीक्षित और रामचंद्र सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
- महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति देखते हुए विवेचकों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएसपी ने साफ कहा कि महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- औरैया में यूपीआई पेमेंट पर 0.4% टैक्स लगाने के विरोध में व्यापार मंडल ने SDM सौंपा ज्ञापन औरैया। यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी औरैया ब्रह्मानंद को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आगामी 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई टैक्स को हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी और आम आदमी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों की आमदनी प्रभावित होगी और आम जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं लागू करनी चाहिए, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल देशभर में करोड़ों व्यापारी और आम लोग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार का टैक्स व्यापार और व्यापारियों दोनों को प्रभावित करेगा। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग की है। वही इस मौके पर गोपाल जी दुबे, सुधीर सिंह कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, अजीत सल्लू बिश्नोई,बड़े बिश्नोई, मोहम्मद बबलू, सुनील सक्सैना, वहीद, कन्हैया, प्रमोद अग्रवाल, शिव प्रताप गुप्ता, हिमांशु नागेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लख्मीचंद, आदित्य अग्रवाल के अलावा सैकड़ो लोग रहे मौजूद।1
- औरैया में व्यापारियों ने यूपीआई पर चार्ज लगाने के विरोध में दिया ज्ञापन1
- 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।2
- मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।1
- ग्राम शेरपुर सरैया में सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत कुछ ऐसी हालत हैं हमारे औरैया के ग्राम शेरपुर सरैया में जोकि फफूंद औरैया मुख्य मार्ग पर ऐसी स्थिति है जहां पर आम जनता का निकलना दुष्बार हो गया है सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत जनपद औरैया का प्रशासन बेखबर आखिर कब टूटेगी नींद प्रशासन की।1
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे। परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।1
- औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई । जिसमें पीछे से आ रहे डम्फर ने आगे खड़े डम्फर में टक्कर मारी। पीछे वाले डम्फर में चालक और सहचालक बुरी तरह फस गए। फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से jcb की मदद से दोनों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा। सूचनाओं के अनुसार चालक अनुज कुमार सुरक्षित है लेकिन सह चालक मोनू की दुखद मृत्यु हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,नहीं इस मौके पर फायर सर्विस की टीम:- fm अभिलाख सिंह, गौरव शाक्य, अतुल कुमार,गजेंद्र सिंह,सुमित कुमार।1