परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे। परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे। परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
- 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।2
- मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।1
- रामायण प्रसंगों पर नृत्य आराधना, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने दी प्रस्तुति । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में शनिवार को अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ, बेंगलुरु की 20 साधिकाओं ने रामायण के प्रसंगों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु श्रीराम की आराधना की। कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से रामायण के विभिन्न प्रसंगों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि संस्था के प्रमुख साईं नारायण और अक्षरा भारद्वाज के नेतृत्व में कलाकारों की टोली अयोध्या पहुंची थी। द्वितीय बेला में यज्ञशाला में नृत्य आराधना का आयोजन हुआ। प्रस्तुति के उपरांत सभी कलाकारों ने भगवान श्रीराम सहित मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी कलाकारों का अभिनंदन किया गया। कलाकारों ने अयोध्या में रामायण प्रसंगों के माध्यम से आराधना का अवसर मिलने पर प्रसन्नता जताई।1
- सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान 📰 बड़ी खबर सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भंडारे में क्षेत्र एवं गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मृदुल कुमार, अजय श्रीवास्तव, एडवोकेट विजय श्रीवास्तव, रूबी लाला, निखिल वर्मा, सन्नी लाला, राजीव दीक्षित, अश्वनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, पत्रकार4
- *महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश औरैया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आज दिनांक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं से संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।*1
- महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति देखते हुए विवेचकों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएसपी ने साफ कहा कि महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर परजनी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल; जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी गांव के पास शनिवार देर शाम नहर रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अजुद्दीपुरवा निवासी आशीष पुत्र दरोगा सिंह अपने साथ बलरामपुर निवासी आकांक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से कंचौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से राजपुर मड़ैया निवासी दिनेश पुत्र रामकृष्ण और विकास पुत्र चंद्रपाल मोटरसाइकिल से आ रहे थे। परजनी नहर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया। सीएचसी में डॉ. शिरोमणि सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. शिरोमणि सिंह ने रविवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।1