Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर-आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय, सुपौल में लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 70 आवेदन लिए गए। उक्त अवसर पर श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Soyal alam DAT/MDE news
खबर-आज दिनांक 31.07.2026 को समाहरणालय, सुपौल में लहटन चौधरी सभागार में आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0 ने आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 70 आवेदन लिए गए। उक्त अवसर पर श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, श्री अनित कुमार, निदेशक, NEP डी0आर0डी0ए0, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सुपौल, श्री मुकेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More news from बिहार and nearby areas
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में शौचालय का अभाव, एक्स-रे कक्ष के बाहर जलजमाव से मरीज परेशान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में शौचालय का अभाव, एक्स-रे कक्ष के बाहर जलजमाव से मरीज परेशान पिपरा (सुपौल): पिपरा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुनियादी सुविधाओं की कमी मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। अस्पताल परिसर में समुचित शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों, विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए घंटों अस्पताल में रुकने वाले मरीजों को शौचालय के अभाव में असुविधा झेलनी पड़ रही है। वहीं अस्पताल के एक्स-रे कक्ष के बाहर बारिश का पानी जमा रहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है। जलजमाव के कारण मरीजों, दिव्यांगों और बुजुर्गों को एक्स-रे कराने के लिए आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने के बजाय बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों एवं मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल परिसर में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा पर्याप्त शौचालय का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्था में ऐसी समस्याएं स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक रतीश झा से फोन पर संपर्क किया गया। उन्होंने केवल इतना कहा, "हम अभी कहीं बाहर हैं," और इसके बाद फोन काट दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। मरीजों ने जिला स्वास्थ्य प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।2
- एक शाम वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में देखिए क्या हुआ जिसे देख ..... डिजिटल प्रेस क्लब एरिया के बैनर चले 26 जुलाई को फारबिसगंज में कलाकारों का जलवा1
- बिहार के दरभंगा में बाल काटने का खौफ बढ़ रहा है लोग अकले सोने से डर रहे है बिहार के दरभंगा में बाल काटने के मामला सामने आया है1
- ##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska #### Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai1
- विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से मवेशी द्वारा कर दिया जाता है गंदगी नगर पंचायत सौर बाजार के सौतारी भरना स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक को कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक ने बताया की विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय बंद होने के बाद मवेशी घुस आते हैं जिससे विद्यालय परिसर गंदा हो जाता है जिससे साफ सफाई करने में भारी परेशानी होती है इसके अलावा विद्यालय में चोरी की घटना की भय भी बढ़ जाती है। विद्यालय परिसर में पीने के शुद्ध पानी को लेकर बोरिंग किया गया था जो अब तक अधूरा पड़ा है जिससे विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक आयरन युक्त पानी पीने पर मजबूर है। विद्यालय परिसर में मात्र एक हेडपंप लगा हुआ है जिससे आयरन युक्त पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं रहता है जिससे बाहर से पानी लाना पड़ता है।1
- निर्मली चौक के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जलजमाव, राहगीरों व स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी पिपरा (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र में निर्मली चौक के समीप प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जलजमाव, राहगीरों व स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी पिपरा (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र में एनएच-327ई से रतौली जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर निर्मली चौक से महज 10 मीटर की दूरी पर बारिश के मौसम में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चों तथा स्थानीय दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। प्रतिदिन इसी मार्ग से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्यालय आते-जाते हैं, जिन्हें जलभराव के बीच होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बच्चों के कपड़े और जूते भी गंदे हो जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर पानी जमा रहने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होती है, जिससे उनके व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। वाहन चालकों को भी जलजमाव के कारण सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि सड़क किनारे नाला निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो आगामी दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र कार्रवाई कर आम लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। हालांकि इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा जांच करके जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा1
- सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत महुआ उत्तरवारी से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग और भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में उस समय श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई, जब प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की चर्चा फैल गई। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुरसर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए। पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर विशेष चर्चा रही। कई श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद मानते हुए अपनी धार्मिक आस्था से जोड़ा। हालांकि, इस घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजता रहा। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।1
- पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के राजघाट गरेल पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मॉडल पैक्स अध्यक्ष अमरितेश कुमार की 371 मतों से शानदार जीत हुई हैं पूरे पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ हैं1
- MDJAVED बारसोई कटिहार बारसोई का हॉस्पिटल का हालात 2 घंटा से पेशेंट आया था हॉस्पिटल पे कोई डॉक्टर नहीं डेट होने के बाद डॉक्टर तभी आया1