logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska #### Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai

6 hrs ago
user_Om Kumar
Om Kumar
ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
6 hrs ago

##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska #### Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai

More news from बिहार and nearby areas
  • ##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska #### Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai
    1
    ##### Hamare dada g ke jamane ka Bahut hi badhiya nuska ghar ka nuska ####
Dosto aap bhi ghar bethe ese bana sakte hai our use bhi kar sakte hai
    user_Om Kumar
    Om Kumar
    ग्वालपाड़ा, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • ज्वेलरी दुकानदार के घर 30 लाख से अधिक की संपत्ति हुई चोरी मौके पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने की मामले की जांच कुमारखंड। श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी के घर खिड़की की ग्रिल तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया गया । चोरों ने घर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण और पांच लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच किया। ज्वेलरी व्यवसायी श्यामसुंदर साह बुधवार सुबह करीब 11 बजे में घर में ताला लगाकर रामनगर बाजार स्थित अपने ज्वेलरी दुकान चले गये थे। घर में किरायेदार थे। कुछ देर बाद किरायेदार ने खिड़की की ग्रिल खुला रहने को लेकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही व्यवसायी दुकान छोड़कर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। संदेह होने पर किसी तरह एक बच्ची को खिड़की के रास्ते अंदर घर में भेजकर ग्रिल खुलवाया। इसके बाद कमरे खोलने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने गोदरेज लॉकर और पलंग के नीचे बने बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 25 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण व आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए स्वान दस्ता और फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की मांग पुलिस से की है। घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गृहस्वामी से आवेदन देने की बात कही। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर तकनीकी जांच के माध्यम से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    ज्वेलरी दुकानदार के घर 30 लाख से अधिक की संपत्ति हुई चोरी 
मौके पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने की मामले की जांच 
कुमारखंड।
श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत के वार्ड 14 में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक ज्वेलरी व्यवसायी के घर खिड़की की ग्रिल तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर लिया गया । चोरों ने घर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण और पांच लाख रुपये नगद लेकर फरार हो गया। मामले में सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच किया। ज्वेलरी व्यवसायी श्यामसुंदर साह बुधवार सुबह करीब 11 बजे में घर में ताला लगाकर रामनगर बाजार स्थित अपने ज्वेलरी दुकान चले गये थे। घर में किरायेदार थे। कुछ देर बाद किरायेदार ने खिड़की की ग्रिल खुला रहने को लेकर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही व्यवसायी दुकान छोड़कर घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सभी कमरों के दरवाजे अंदर से बंद थे। संदेह होने पर किसी तरह एक बच्ची को खिड़की के रास्ते अंदर घर में भेजकर ग्रिल खुलवाया।
इसके बाद कमरे खोलने पर घर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने गोदरेज लॉकर और पलंग के नीचे बने बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 25 लाख रुपये के स्वर्णाभूषण व आधा किलो चांदी और पांच लाख रुपये नगद चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित गृहस्वामी ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए स्वान दस्ता और फॉरेंसिक टीम से जांच कराने की मांग पुलिस से की है। 
घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर थाना पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गृहस्वामी से आवेदन देने की बात कही। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर तकनीकी जांच के माध्यम से चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से मवेशी द्वारा कर दिया जाता है गंदगी नगर पंचायत सौर बाजार के सौतारी भरना स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक को कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक ने बताया की विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय बंद होने के बाद मवेशी घुस आते हैं जिससे विद्यालय परिसर गंदा हो जाता है जिससे साफ सफाई करने में भारी परेशानी होती है इसके अलावा विद्यालय में चोरी की घटना की भय भी बढ़ जाती है। विद्यालय परिसर में पीने के शुद्ध पानी को लेकर बोरिंग किया गया था जो अब तक अधूरा पड़ा है जिससे विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक आयरन युक्त पानी पीने पर मजबूर है। विद्यालय परिसर में मात्र एक हेडपंप लगा हुआ है जिससे आयरन युक्त पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं रहता है जिससे बाहर से पानी लाना पड़ता है।
    1
    विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने से मवेशी द्वारा कर दिया जाता है गंदगी 
नगर पंचायत सौर बाजार के सौतारी भरना स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक को कई परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको लेकर विद्यालय के शिक्षक ने बताया की विद्यालय में मुख्य गेट नहीं रहने से विद्यालय बंद होने के बाद मवेशी घुस आते हैं जिससे विद्यालय परिसर गंदा हो जाता है जिससे साफ सफाई करने में भारी परेशानी होती है इसके अलावा विद्यालय में चोरी की घटना की भय भी बढ़ जाती है। विद्यालय परिसर में पीने के शुद्ध पानी को लेकर बोरिंग किया गया था जो अब तक अधूरा पड़ा है जिससे विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षक आयरन युक्त पानी पीने पर मजबूर है। विद्यालय परिसर में मात्र एक हेडपंप लगा हुआ है जिससे आयरन युक्त पानी निकलता है जो पीने लायक नहीं रहता है जिससे बाहर से पानी लाना पड़ता है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    12 hrs ago
  • गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    1
    गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज
गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। 
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके।
उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    29 min ago
  • पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    3
    पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के
पोखर में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र के तुम्हा पंचायत वार्ड संख्या-12 में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर पीयूष राज की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण शाह के इकलौते पुत्र पीयूष राज के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार पीयूष राज किसी कार्य से घर के पास स्थित पोखर की ओर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की नजर पानी में डूब रहे पीयूष पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल एनडीआरएफ टीम तथा स्थानीय प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर पीयूष को पोखर से बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में चिकित्सकीय उपचार भी जारी रहा, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि पीयूष अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं—चंचल कुमारी (24 वर्ष), चांदनी कुमारी (20 वर्ष) और सरस्वती कुमारी (16 वर्ष)। चार भाई-बहनों में पीयूष सबसे छोटा और परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
    user_Laxman kumar
    Laxman kumar
    Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
    42 min ago
  • श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा पर खगड़िया जिला प्रशासन की पैनी नगर, व्यवस्था चाक चौबंद
    1
    श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा पर खगड़िया जिला प्रशासन की पैनी नगर, व्यवस्था चाक चौबंद
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    9 hrs ago
  • इस सावन नवगछिया अनुमंडल के इस शिव मंदिर में एक बार जरूर जाना #naugachia #bihar
    1
    इस सावन नवगछिया अनुमंडल के इस शिव मंदिर में एक बार जरूर जाना 
#naugachia #bihar
    user_Explore Naugachia
    Explore Naugachia
    Content Creator (YouTuber) नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    1 day ago
  • सामाजिक चेतना व उत्थान के लिए समर्पित थे लोक देवता सोनाय महाराज बेलारी स्थित सोनाय धाम में त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का हुआ शुभारंभ नई बात, संवाददाता। कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी पंचायत स्थित सोनाय धाम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद व ग्रामीणों के सौजन्य से त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का भव्य आयोजन किया गया है। बुधवार को सोनाय महोत्सव व मेला का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव व विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल ने किया। मौके पर उन्होंने सभी अतिथियों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि सामाजिक उत्थान और चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक देवता सोनाय महाराज ने समाज को एक अलग दिशा प्रदान किया है। उनके किए गए सामाजिक जागृति व सेवा ने उन्हें समाज में लोकदेवता का स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव व मेला को राजकीय महोत्सव व मेला बनाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाय महाराज ने बाबा दीनाभद्री, खेदन महाराज, उग्री महाराज, लाला महाराज, लाल खां महाराज जैसे लोकदेवता के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सदैव लड़ते हुए और ऐसे लोगों के भलाई के लिए काम करते रहे। मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि समतामूलक समाज के लिए संघर्षरत रहने वाले सोनाय महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने का काम किया। जिसके कारण वे आज हमारे लोक देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि लोक देवता सोनाय महाराज के कर्म स्थान पर आज यह आयोजन किया गया है और लोगों की श्रद्धा और आस्था के प्रतिक सोनाय महाराज ने उस समय में सामाजिक कार्य को अपना मूल उद्देश्य बनाया। जन सेवा की भावना रखने वाले महाराज जी ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने कहा कि बाबा सोनाय महाराज लोकदेवता थे और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व ने सामाजिक उत्थान की दिशा में अलग पहचान बनाई जो भारत के साथ ही नेपाल में भी प्रसिद्ध है। महोत्सव को राजकीय महोत्सव का मिले दर्जा : कार्यक्रम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, राष्ट्रीय महामंत्री चुल्हाई कामत, अखिल केवट कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, रविशंकर केवट, शिवशंकर केवट, रामपुकार कामती, अशोक मंडल, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुबंधु दास, धीरेन्द्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग सरकार से की। मौके पर विद्यानंद मंडल, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हयात, चन्द्रेश्वरी मंडल, अखिलेश यादव, यदुनंदन यादव, राजीव मंडल, राजा मंडल, संजय ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, राधारमण सिंह, मनोरमा कुमारी, जग्रन्नाथ मंडल ,राजेश शर्मा, अमित मंडल,मोहन कुमार, जंगल मंडल सहित सभी कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे। फोटो 1- बेलारी में आयोजित सोनाय महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य
    3
    सामाजिक चेतना व उत्थान के लिए समर्पित थे लोक देवता सोनाय महाराज 
बेलारी स्थित सोनाय धाम में त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का हुआ शुभारंभ 
नई बात, संवाददाता।
कुमारखंड। प्रखंड के बेलारी पंचायत स्थित सोनाय धाम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद व ग्रामीणों के सौजन्य से त्रिदिवसीय सोनाय महोत्सव व मेला का भव्य आयोजन किया गया है। बुधवार को सोनाय महोत्सव व मेला का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव व विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार एवं नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष मुखिया डॉ विश्वबन्धु बादल ने किया। मौके पर उन्होंने सभी अतिथियों को शाॅल व बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव ने कहा कि सामाजिक उत्थान और चेतना को जागृत करने के लिए समर्पित होकर काम करने वाले लोक देवता सोनाय महाराज ने समाज को एक अलग दिशा प्रदान किया है। उनके किए गए सामाजिक जागृति व सेवा ने उन्हें समाज में लोकदेवता का स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव व मेला को राजकीय महोत्सव व मेला बनाने के लिए सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनाय महाराज ने बाबा दीनाभद्री, खेदन महाराज, उग्री महाराज, लाला महाराज, लाल खां महाराज जैसे लोकदेवता के साथ मिलकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सदैव लड़ते हुए और ऐसे लोगों के भलाई के लिए काम करते रहे। 
मौके पर विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि समतामूलक समाज के लिए संघर्षरत रहने वाले सोनाय महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में समाज के वंचित वर्ग के लिए संघर्ष करने का काम किया। जिसके कारण वे आज हमारे लोक देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि लोक देवता सोनाय महाराज के कर्म स्थान पर आज यह आयोजन किया गया है और लोगों की श्रद्धा और आस्था के प्रतिक सोनाय महाराज ने उस समय में सामाजिक कार्य को अपना मूल उद्देश्य बनाया। जन सेवा की भावना रखने वाले महाराज जी ने समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। नेपाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मंडल ने कहा कि बाबा सोनाय महाराज लोकदेवता थे और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व ने सामाजिक उत्थान की दिशा में अलग पहचान बनाई जो भारत के साथ ही नेपाल में भी प्रसिद्ध है।
महोत्सव को राजकीय महोत्सव का मिले दर्जा :
कार्यक्रम में सोनाय एकलव्य चेतना परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण मंडल, राष्ट्रीय महामंत्री चुल्हाई कामत, अखिल केवट कल्याण समिति प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत मंडल, मनोज कुमार मंडल, ओम प्रकाश मंडल, रविशंकर केवट, शिवशंकर केवट, रामपुकार कामती, अशोक मंडल, पूर्व मुखिया संदीप कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सुबंधु दास, धीरेन्द्र मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग सरकार से की। मौके पर विद्यानंद मंडल, गजेन्द्र सिंह, खुर्शीद हयात, चन्द्रेश्वरी मंडल, अखिलेश यादव, यदुनंदन यादव, राजीव मंडल, राजा मंडल, संजय ऋषिदेव, चंदर ऋषिदेव, राधारमण सिंह, मनोरमा कुमारी, जग्रन्नाथ मंडल ,राजेश शर्मा, अमित मंडल,मोहन कुमार, जंगल मंडल सहित सभी कार्यकर्ता व हजारों श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो 1- बेलारी में आयोजित सोनाय महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि व अन्य
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.