logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नामजद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान, चोरी का नहीं हुआ खुलासा हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम हिमौली में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का करीब एक माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे परिवार में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम हिमौली निवासी तौफीक अहमद पुत्र स्वर्गीय हफीजउद्दीन ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर की खिड़की टूटी मिली और अलमारी व बक्से से सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी गायब थी। शोर मचाने के बाद आसपास तलाश की गई तो घर के पास स्थित पुराने पंचायत भवन में टूटा हुआ बक्सा और ट्रॉली बैग पड़े मिले। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बिवांर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हो सका और न ही आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों पर मेहरबान बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नामजद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से पीड़ित परेशान, चोरी का नहीं हुआ खुलासा हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम हिमौली में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का करीब एक माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे परिवार में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम हिमौली निवासी तौफीक अहमद पुत्र स्वर्गीय हफीजउद्दीन ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब दो बजे उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर की खिड़की टूटी मिली और अलमारी व बक्से से सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी गायब थी। शोर मचाने के बाद आसपास तलाश की गई तो घर के पास स्थित पुराने पंचायत भवन में टूटा हुआ बक्सा और ट्रॉली बैग पड़े मिले। पीड़ित का कहना है कि घटना के तुरंत बाद बिवांर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन लगभग एक माह बीत जाने के बाद भी न तो चोरी का खुलासा हो सका और न ही आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई। उनका आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों पर मेहरबान बनी हुई है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
    4
    लोटन प्रसाद 
प्रेस रिपोर्टर 
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर)
आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
लोटन प्रसाद 
प्रेस रिपोर्टर 
भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर)
आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
    user_लोटन प्रसाद आर्य
    लोटन प्रसाद आर्य
    Yoga instructor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पीने का पानी 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पानी" #पीने_के_पानी_की_किल्लत #पाटनपुर_हमीरपुर #कीचड़_वाला_रास्ता #अखंड_भारत_मीडिया_210501 #सुनील_कुमार_रिपोर्ट `#ग्रामीण_समस्या #बुंदेलखंड_खबर #मौदाहा_तहसील` वीडियो में साफ दिख रहा है - रास्ते में कीचड़, पाइप लगे हैं पर पानी नहीं आ रहा। रिपोर्टर सुनील कुमार अखंड भारत मीडिया 210501
    1
    👇
हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पीने का पानी
👇
हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पानी"
#पीने_के_पानी_की_किल्लत
#पाटनपुर_हमीरपुर
#कीचड़_वाला_रास्ता
#अखंड_भारत_मीडिया_210501
#सुनील_कुमार_रिपोर्ट
`#ग्रामीण_समस्या #बुंदेलखंड_खबर #मौदाहा_तहसील`
वीडियो में साफ दिख रहा है - रास्ते में कीचड़, पाइप लगे हैं पर पानी नहीं आ रहा। रिपोर्टर सुनील कुमार अखंड भारत मीडिया 210501
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    Voice of people हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने नहीं ली सुध, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद शुरू कराई सड़क की मरम्मत रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। विकासखंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत शाखा जनवारा में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की परेशानी अब खुद सड़क की मरम्मत कराने तक पहुंच गई है। आरोप है कि कई वर्षों से खराब पड़े रास्ते की मरम्मत के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान और सचिव से लेकर संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद रास्ते की हालत और भी खराब हो गई, जिसके चलते लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मुगुल रोड से शाखा जनवारा गांव होते हुए शंकरपुर डेरा तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में है। रास्ते में बिछा खरंजा जगह-जगह से उखड़ चुका है। बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना तो दूर, ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से लगा रहे गुहार ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत कराने के लिए पिछले करीब तीन वर्षों से ग्राम प्रधान और सचिव के पास लगातार मांग रखी जा रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क खराब होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सड़क को दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर रास्ते को दुरुस्त कराने का फैसला लिया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से सड़क पर काम करने में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी तरह रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित न हो। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत की है, लेकिन जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरी में उन्हें खुद आगे आना पड़ा। गांव के भूपेंद्र सिंह, क्वालिटी पाल, अनूप, अतुल, गोविंद, राधे, श्याम सिंह और प्रीतम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार जिम्मेदारों से सड़क ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
    1
    ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने नहीं ली सुध, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद शुरू कराई सड़क की मरम्मत
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर। विकासखंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत शाखा जनवारा में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की परेशानी अब खुद सड़क की मरम्मत कराने तक पहुंच गई है। आरोप है कि कई वर्षों से खराब पड़े रास्ते की मरम्मत के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान और सचिव से लेकर संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद रास्ते की हालत और भी खराब हो गई, जिसके चलते लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुगुल रोड से शाखा जनवारा गांव होते हुए शंकरपुर डेरा तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में है। रास्ते में बिछा खरंजा जगह-जगह से उखड़ चुका है। बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना तो दूर, ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन साल से लगा रहे गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत कराने के लिए पिछले करीब तीन वर्षों से ग्राम प्रधान और सचिव के पास लगातार मांग रखी जा रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क खराब होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सड़क को दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा
प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर रास्ते को दुरुस्त कराने का फैसला लिया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से सड़क पर काम करने में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी तरह रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत की है, लेकिन जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरी में उन्हें खुद आगे आना पड़ा।
गांव के भूपेंद्र सिंह, क्वालिटी पाल, अनूप, अतुल, गोविंद, राधे, श्याम सिंह और प्रीतम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार जिम्मेदारों से सड़क ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ई-रिक्शा संघ प्रशासन की बैठक संपन्न संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ईरिक्शा संघ एवं प्रशासन की बैठक में ईरिक्शा संघ ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है। रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि में ई रिक्शा संघ, व्यापार मंडल एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईरिक्शा चालकों के सामने आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन किया गया। ई-रिक्शा संघ ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के डीलरों को ट्रेनिंग सेंटर बनाने, डीलरों को क्रेता का लाइसेंस बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने का नियम बनाया जाए। बस स्टाप में सवारियां बैठाने एवं उतारने के दौरान चालान नहीं किया जाए। ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो माह के लिए अलग खिडकी खोली जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, ई रिक्शा संघ अध्यक्ष धीरू यादव, एसआई रामाराम आदि मौजूद रहे। एसआई ने बताया कि ई रिक्शा संघ ने ज्ञापन सौपा है। कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
    1
    ई-रिक्शा संघ प्रशासन की बैठक संपन्न संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ईरिक्शा संघ एवं प्रशासन की बैठक में ईरिक्शा संघ ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है।
रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि में ई रिक्शा संघ, व्यापार मंडल एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईरिक्शा चालकों के सामने आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन किया गया। ई-रिक्शा संघ ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के डीलरों को ट्रेनिंग सेंटर बनाने, डीलरों को क्रेता का लाइसेंस बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने का नियम बनाया जाए। बस स्टाप में सवारियां बैठाने एवं उतारने के दौरान चालान नहीं किया जाए। ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो माह के लिए अलग खिडकी खोली जाए।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, ई रिक्शा संघ अध्यक्ष धीरू यादव, एसआई रामाराम आदि मौजूद रहे। एसआई ने बताया कि ई रिक्शा संघ ने ज्ञापन सौपा है। कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर - पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा,नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण ।। पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा, नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण, दूसरे साल की बरसात में रपटें के एक किनारे का हिस्सा पानी में बहा, रपटा बहने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, रपटा का एक किनारे हिस्सा बहने के बाद जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखे ग्रामीण, पानी के बहाव में बहे रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा क्षेत्र के मदारपुर इलाके में चंद्रावल नदी में बने रपटा का मामला।
    4
    हमीरपुर - पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा,नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण ।।
पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा,
नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण,
दूसरे साल की बरसात में रपटें के एक किनारे का हिस्सा पानी में बहा,
रपटा बहने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल,
रपटा का एक किनारे हिस्सा बहने के बाद जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखे ग्रामीण,
पानी के बहाव में बहे रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
मौदहा क्षेत्र के मदारपुर इलाके में चंद्रावल नदी में बने रपटा का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.