Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा,नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण ।। पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा, नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण, दूसरे साल की बरसात में रपटें के एक किनारे का हिस्सा पानी में बहा, रपटा बहने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, रपटा का एक किनारे हिस्सा बहने के बाद जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखे ग्रामीण, पानी के बहाव में बहे रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा क्षेत्र के मदारपुर इलाके में चंद्रावल नदी में बने रपटा का मामला।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा,नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण ।। पानी के तेज बहाव में बहा चंद्रावल नदी में बना रपटा, नदी में 1 साल पहले हुआ था रपटें का निर्माण, दूसरे साल की बरसात में रपटें के एक किनारे का हिस्सा पानी में बहा, रपटा बहने पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, रपटा का एक किनारे हिस्सा बहने के बाद जान जोखिम में डालकर गुजरते दिखे ग्रामीण, पानी के बहाव में बहे रपटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा क्षेत्र के मदारपुर इलाके में चंद्रावल नदी में बने रपटा का मामला।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- बुजुर्ग ने किया आत्मघाती कदम, मानसिक रूप से चल रहे थे बीमार घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे के अंदर आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, कोहरा गांव निवासी उधव सिंह (65 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय घनश्याम सिंह का शव उनके कमरे में पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में परिजन बुजुर्ग को लेकर घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे। वहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के छोटे भाई जन्मेजय सिंह ने बताया कि उधव सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज कानपुर के एक अस्पताल से चल रहा था। परिजनों के अनुसार मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।1
- हमीरपुर :पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ चन्द्रावल नदी का रपटा, ग्रामीणों में आक्रोश मौदहा हमीरपुर । विकासखंड मौदहा के मदारपुर गांव में चन्द्रावल नदी पर करीब एक वर्ष पूर्व बनाया गया रपटा पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गया। रपटा टूटने से मदारपुर गांव के साथ ही नदी के उस पार बसे डेरा के ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य रास्ता बाधित हो गया है। रपटे की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रपटा निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते एक साल भी पूरा होने से पहले ही पहली तेज बारिश में रपटा क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का दावा है कि रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की जान जा चुकी है और कई ग्रामीण भी हादसों में घायल हो चुके हैं। रपटा क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ते में विलायती बबूल और झाड़ियां फंस गई हैं, जिससे आवागमन और अधिक खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल मौके का निरीक्षण कर रास्ते में फंसे विलायती बबूल व झाड़ियों को हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को सुरक्षित नहीं कराया गया तो किसी बड़े हादसे या जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलास्तरीय अधिकारियों से रपटा निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा आवागमन के लिए सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब रपटा एक साल भी नहीं झेल सका तो निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।1
- साढ़ में घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट, पति की मौत,अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने जानकारी1