Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।1
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) आर्यसमाज भरुआसुमेरपुर का जिला अधिवेशन राजनंदनी पैलेस धर्मेश्वर बाबा में विशाल यज्ञ के साथ शुरू हुआ। जिला आर्य अधिवेशन में यज्ञ के ब्रह्मा डॉ आचार्य हरि सिंह आर्य मुख्य न्यायाधीश तथा मुख्य यजमान राजनंदनी पैलेस के मालिक रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। आर्यसमाज जिला अधिवेशन के मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य अलीगढ़ । डॉ वन्दना गुप्ता उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश,।यज्ञ पश्चात डॉ विवेक आर्य उपमंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जिला आर्य अधिवेशन में दूरदराज लखनऊ, महोबा,जालौन, बांदा, चित्रकूट धाम मंडल आदि आर्य समाज संगठनों के सभी अधिकारी पदाधिकारियों का स्वागत कर माल्यार्पण अर्पित किया। जिला आर्य अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ पंकज आर्य को रामबिहारी कुशवाहा उर्फ कल्लू एवं आचार्य दिनेश चन्द्र आर्य प्रधान आर्यसमाज हमीरपुर द्वारा ओउ्म का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।4
- 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पीने का पानी 👇 हमीरपुर: के भरसवाँ गांव में पीने के पानी और कीचड़ भरे रास्ते से त्रस्त ग्रामीण, पाइप लगे पर आज तक नहीं आया पानी" #पीने_के_पानी_की_किल्लत #पाटनपुर_हमीरपुर #कीचड़_वाला_रास्ता #अखंड_भारत_मीडिया_210501 #सुनील_कुमार_रिपोर्ट `#ग्रामीण_समस्या #बुंदेलखंड_खबर #मौदाहा_तहसील` वीडियो में साफ दिख रहा है - रास्ते में कीचड़, पाइप लगे हैं पर पानी नहीं आ रहा। रिपोर्टर सुनील कुमार अखंड भारत मीडिया 2105011
- पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ रपटा ग्रामीणों में आक्रोश एक साल भी नहीं हुआ पूरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पांच भैंसों की मौत का दवा ➡️ मौदहा के मदारपुर गांव में करीब एक साल पहले बना रपटा दूसरी बारिश में ध्वस्त। ➡️ ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप। ➡️ ग्रामीणों का दावा—रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की मौत, कई लोग भी हुए घायल। ➡️ रपटे के पास प्राचीन धन शहीद बाबा मजार पर भी नदी की कटान का खतरा। ➡️ झाड़ियों और विलायती बबूल से आवागमन बना जोखिम भरा। ➡️ ग्रामीणों ने मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और निर्माण की जांच की मांग की। ➡️ अवर अभियंता सदानंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, फोन नहीं उठा।1