Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ रपटा ग्रामीणों में आक्रोश एक साल भी नहीं हुआ पूरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पांच भैंसों की मौत का दवा ➡️ मौदहा के मदारपुर गांव में करीब एक साल पहले बना रपटा दूसरी बारिश में ध्वस्त। ➡️ ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप। ➡️ ग्रामीणों का दावा—रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की मौत, कई लोग भी हुए घायल। ➡️ रपटे के पास प्राचीन धन शहीद बाबा मजार पर भी नदी की कटान का खतरा। ➡️ झाड़ियों और विलायती बबूल से आवागमन बना जोखिम भरा। ➡️ ग्रामीणों ने मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और निर्माण की जांच की मांग की। ➡️ अवर अभियंता सदानंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, फोन नहीं उठा।
ISLAM
पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ रपटा ग्रामीणों में आक्रोश एक साल भी नहीं हुआ पूरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पांच भैंसों की मौत का दवा ➡️ मौदहा के मदारपुर गांव में करीब एक साल पहले बना रपटा दूसरी बारिश में ध्वस्त। ➡️ ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप। ➡️ ग्रामीणों का दावा—रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की मौत, कई लोग भी हुए घायल। ➡️ रपटे के पास प्राचीन धन शहीद बाबा मजार पर भी नदी की कटान का खतरा। ➡️ झाड़ियों और विलायती बबूल से आवागमन बना जोखिम भरा। ➡️ ग्रामीणों ने मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और निर्माण की जांच की मांग की। ➡️ अवर अभियंता सदानंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, फोन नहीं उठा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।1
- *डीआईजी-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा* बांदा। कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण सोमवार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसपी ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रावण सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि श्रावण माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।2
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।1
- पहली बारिश में ही ध्वस्त हुआ रपटा ग्रामीणों में आक्रोश एक साल भी नहीं हुआ पूरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल पांच भैंसों की मौत का दवा ➡️ मौदहा के मदारपुर गांव में करीब एक साल पहले बना रपटा दूसरी बारिश में ध्वस्त। ➡️ ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का लगाया आरोप। ➡️ ग्रामीणों का दावा—रपटा बनने के बाद अब तक पांच भैंसों की मौत, कई लोग भी हुए घायल। ➡️ रपटे के पास प्राचीन धन शहीद बाबा मजार पर भी नदी की कटान का खतरा। ➡️ झाड़ियों और विलायती बबूल से आवागमन बना जोखिम भरा। ➡️ ग्रामीणों ने मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और निर्माण की जांच की मांग की। ➡️ अवर अभियंता सदानंद से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, फोन नहीं उठा।1