निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र
में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष
के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी
दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- *डीआईजी-एसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का लिया जायजा* बांदा। कांवड़ यात्रा और आगामी श्रावण सोमवार को देखते हुए जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को पुलिस ने शहर में रूट मार्च किया।पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मुस्तैदी देखी गई। ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और श्रद्धालुओं व आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी और एसपी ने बाम्बेश्वर मंदिर पहुंचकर श्रावण सोमवार पर संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था परखी।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ नगर मेविस टॉक सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।एसपी पलाश बंसल ने बताया कि श्रावण माह में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।2
- निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप, बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्षों के बीच विवाद सामने आया है। अलीगंज निवासी किन्नरों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कालू कुआं क्षेत्र के रहने वाले किन्नरों पर उनके क्षेत्र में आकर पैसे की उगाही करने, विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, घटना 6 अगस्त 2026 की बताई गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि रेलवे पटरी के आधार पर दोनों पक्षों का एरिया निर्धारित है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में पहुंचकर पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए करीब 20-25 लोगों पर मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।4
- सावन सोमवार और अमावस्या पर भारी वाहनों के लिए डायवर्जन, बांदा-चित्रकूट मार्ग पर रहेगा प्रतिबंध बांदा। सावन सोमवार, कांवड़ यात्रा और सावन अमावस्या को देखते हुए बांदा पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पैदल श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शनिवार, रविवार और सोमवार को दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मटौंध, भूरागढ़, बांदा, अतर्रा, बदौसा होते हुए चित्रकूट जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोका गया है। चित्रकूट की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है। बांदा-मटौंध से कबरई तक भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। महोबा से बांदा आने वाले भारी वाहन कबरई से खन्ना होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बांदा पहुंचेंगे। इसी प्रकार बांदा से महोबा जाने वाले भारी वाहन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। बांदा से चित्रकूट जाने वाले लोगों को कांवड़ यात्रा मार्ग के बजाय बांदा-बिसंडा-पहाड़ी मार्ग अथवा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। पुलिस के अनुसार बांदा-बेंदाघाट-फतेहपुर, बांदा-चिल्ला-चौडगरा, बांदा-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे-महोबा और बांदा-नरैनी-कालिंजर मार्ग सभी वाहनों के लिए सामान्य रूप से खुले रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मटौंध-बांदा-अतर्रा-बदौसा-चित्रकूट मार्ग पर अनावश्यक आवागमन से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सुरक्षित यात्रा करें। कांवड़ यात्रियों से निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्ग का ही प्रयोग करने की अपील की गई है।1
- हमीरपुर :मौदहा में यातायात पुलिस हुई हाईटेक, लेजर स्पीड मशीन से होगी वाहनों की निगरानी मौदहा, हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर यातायात पुलिस को हाईटेक लेजर स्पीड मशीनों से लैस किया गया है। रविवार को राठ तिराहे पर यातायात पुलिस ने हाई स्पीड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की गति की निगरानी की। नई तकनीक से तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस के हाईटेक होने से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल को सड़क सुरक्षा की दिशा में अच्छा कदम बताया।1
- बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में प्रमुख कांग्रेसियों का दल प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज में आयोजित नेता प्रतिपक्ष व सांसद माननीय राहुल गांधी द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रयागराज से लौटकर आने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में छात्र शामिल हुए माननीय राहुल गांधी के आगमन पर आतिशबाजी करके उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर माननीय राहुल गांधी जी ने केंद्र में बैठी हुई भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की छात्र राष्ट्र की धरोहर के रूप में हमारे सामने है शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में लोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया लेकिन वहां पर सरकार के इशारे पर लाठी चार्ज और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया जिससे अनेक छात्र बुरी तरह से घायल हुए ।सरकार से निरंतर इस बात की मांग की जा रही है कि सदन में आकर अपना स्पष्टीकरण दें लेकिन गृहमंत्री खामोश है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि गृहमंत्री के ही इशारे पर यह सभी कारवाइयां की गई कांग्रेस पार्टी छात्रों के हितों के लिए सदैव से संघर्षशील रही है और आगे भी उनका साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी 2027 में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार एवं 2029 में केंद्र की सरकार को यही छात्र आगे आकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, एआईसीसी रमेश चंद कोरी, पीसीसी साकेत बिहारी मिश्रा, कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई , शोशल मीडिया अध्यक्ष संतोष द्विवेदी,आरिफ निजामी, युवा नेता सादाब खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।4
- मुर्गी फार्म के छप्पर में फंदे से लटका मिला 24 वर्षी युवक का शव परिवार में मचा कोहराम बांदा। मरका थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा गांव में शनिवार की मध्य रात्रि एक 24 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कुमेढ़ा गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार (24) पुत्र नरेंद्र कुशवाहा गांव के बाहर खेत में बने मुर्गी फार्म पर था। बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि उसने मुर्गी फार्म के छप्पर की धन्नी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात उसका भाई धर्मेंद्र बांदा से घर पहुंचा। उसने पुष्पेंद्र को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आशंका होने पर वह मुर्गी फार्म पहुंचा, जहां बिस्तर पर भी पुष्पेंद्र नहीं मिला।परिजनों के मुताबिक, तलाश करने पर पुष्पेंद्र छप्पर की धन्नी में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखते ही भाई के होश उड़ गए। उसने तत्काल परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियों से भरा परिवार अचानक मातम में डूब गया।सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मरका थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुष्पेंद्र तीन भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर का था। उसकी मौत की खबर से मां रन्नो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत ने परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसकी टीस शायद लंबे समय तक बनी रहेगी।1